न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन से पहले पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड धोकेबाज़ तो नहीं

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप जान पाएंगी कि कहीं इस वैलेंटाइन पर आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा तो नहीं दे रहा हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Feb 2018 5:48:24

वैलेंटाइन से पहले पता करें कि आपका बॉयफ्रेंड धोकेबाज़ तो नहीं

वैलेंटाइन को जहां प्यार का दिन माना जाता हैं, वहीँ इसका दूसरा पहलू भी होता है जिसमें कई दिल भी टूटते हैं। किसी का दिल इजहार करने के बाद ना सुनने से टूट जाता है तो किसी का प्यार में धोखा मिलने से। अब इजहार होने के बाद ना हो जाये तो उसे तो हम एक्सेप्ट कर सकते हैं लेकिन अगर बॉयफ्रेंड से धखा मिले तो उसे सहन कर पाना थोडा मुश्किल होता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप जान पाएंगी कि कहीं इस वैलेंटाइन पर आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा तो नहीं दे रहा हैं। तो चलिए आइये जानते हैं उन इशारों के बारे में।

* ज्यादातर झूठ बोलना
: सच्चे प्यार में झूठ की कहीं गुंजाइश नहीं होती है। अगर आपका लवर आपके साथ प्यार का नाटक कर रहा है या आपको धोखा दे रहा है तो वह निश्चित ही आपसे झूठ बोलेगा। अगर उससे जुडी कोई भी बात वह आपको सच सच नहीं बताता है या गोल मोल जवाब देता है तो समझ जाइये कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ जरूर है। अगर वह छोटी छोटी बातों को लेकर भी आपसे झूठ बोलें तो इसका मतलब है कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे प्यार भी झूठा करता है।

valentine day,valentine week,relationship,mates and me,boyfriend is cheating on you

* इग्नोर कर रहा हो : अगर आपका बॉयफ्रेंड आपकी किसी बात को सीरियसली नहीं ले रहा है, वह आपकी किसी बात को नहीं मान रहा है या जानबूझकर उस काम को कर रहा हो जो आपको कतापी पसंद नहीं है, अपनी गलतियों को नहीं मान रहा है, या अपनी गलतियों को सुधारने की नहीं सोच रहा है तो आप सोच सकते हैं की आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है।

* ज्यादा बात ना करना : यह सबसे पहला हिंट है कि शायद वह लड़का है आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है क्योंकि पहले आपने देखा होगा जब आपका रिलेशनशिप शुरू हुआ था उस समय पर वह आपके साथ बहुत ज्यादा बात करने को हमेशा उतावला रहता था लेकिन आजकल आप महसूस कर रहे हैं कि वह आपसे ज्यादा बात करने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है और हमेशा दूर दूर रहने की कोशिश करता है।

* छिप छिप कर किसी और से बात करना : अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे छिप छिप कर किसी और से बात करता है, या आपके सामने वो किसी का कॉल अटेंड नहीं करता है, या आपके सामने किसी का कॉल आने पर काट देता है या वो किसी से बात कर रहा है और आप वहां आ जायें या आपके सामने किसी से ये कह कर फोन काट देता है कि बाद में बात करता हूँ तो इसका मतलब है कि वो आपके सामने उस शख्श से बात करना नहीं चाहता है, मतलब वो आपसे कुछ छिपा रहा है। हाँ, अगर वो आपके लिए किसी और को इग्नोर कर रहा है तो ये आपके लिए खुशी की बात है लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो समझ जाओ कि दाल में कुछ काला है।

* फोन को ना दिखाना
: अगर वह किसी और लड़की के रिलेशनशिप में है तो वह आपको कभी भी फ़ोन नहीं दिखायेगा। वह अपने फ़ोन से कोई कॉल रिकॉर्ड, मैसेज या फेसबुक, व्हाट्सप्प चैट नहीं पड़ने देता तो समझिये वह आपसे कुछ न कुछ छुपा रहा है। इसके अलावा अगर वह आपको अपना फ़ोन दिखा भी रहा है और उसके सारे चेट और कॉल हिस्ट्री सारी क्लीन है तो इससे लगता है आपसे मिलने से पहले उसने सब मिटा दिए हैं।

* किसी और को ज्यादा अहमियत देना : जब भी कोई लड़का किसी लड़की से पीछा छुड़ाना चाहता है तो वह उसके सामने दूसरी लड़की की बात करता है उसे ज्यादा अहमियत देता है। वह उसके साथ ज्यादा घूमने लगा है या उसके साथ फिल्म देखने आपके मना करने पर भी बाहर खाने में जाता है तो समझिये वह आपको धोखा दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत