न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी अपने बच्चे को सिखा रहे है अकेला सोना, मददगार साबित होंगे ये टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो इस काम में आपके लिए मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 4:40:06

क्या आप भी अपने बच्चे को सिखा रहे है अकेला सोना, मददगार साबित होंगे ये टिप्स

हर बच्चा अपनी जरूरत की पूर्ती के लिए अपने पेरेंट्स पर निर्भर होता है। लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते जाते हैं उन्हें आत्मनिर्भर बनने की जरूरत होती हैं। इसके लिए बच्चों को परिपक्व बनाने की जिम्मेदारी भी उनके पेरेंट्स पर होती हैं। ऐसे में शुरुआत की जाती हैं बच्चों को अकेला सुलाने की आदत दिलवाने से ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। शुरुआत में बच्चे आसानी से मां-बाप का साथ नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मां-बाप को काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो इस काम में आपके लिए मददगार साबित होंगे।

धीरे-धीरे करें शुरुआत

अगर आप सोचते हैं कि अचानक से आप अपने बच्चों में अलग और अकेले सोने की आदत डाल पाएंगे, तो आप गलत हैं। बच्चों को धीरे-धीरे इस बात की आदत डलवानी चाहिए। जैसे- शुरुआती दिनों में तो शिशु मां-बाप के साथ ही सोता है। इसके बाद धीरे-धीरे आपको अपने ही कमरे में शिशु के सोने की अलग व्यवस्था करनी चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे सप्ताह में 1-2 दिन करके उसे अपने से अलग कमरे में सुलाकर देखना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही उसे अकेले सोने की आदत लग जाएगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,child to sleep alone

सोने का समय निश्चित करें

आमतौर पर बच्चों को अकेले सोने में इसलिए डर लगता है क्योंकि उन्हें अकेले जागना डराता है। जबकि अगर उन्हें तुरंत नींद आ जाए, तो वो अकेले भी आसानी से सो सकते हैं। इसलिए बच्चों के सोने और जागने का एक समय निश्चित करें। समय निश्चित करने से बच्चे को हर दिन उसी समय के आसपास नींद आने लगती है, जिससे उसके लिए सोना आसान हो जाता है। इसी बीच आप उसे अकेला सोने की आदत भी डलवा सकते हैं।

अंधेरे से कभी न डराएं

कुछ मां-बाप बच्चों को शैतानी करने से रोकने के लिए या डराने के लिए अंधेरे से डराते रहते हैं। बच्चों को ये भय दिखाते हैं कि अंधेरे में भूत रहता है। इस तरह की बातें ही बच्चों को अंधेरे से डराती हैं, जिसके कारण बाद में उन्हें अकेले सोने में परेशानी होती है। इसलिए बच्चों को कभी डराएं नहीं, बल्कि उन्हें अंधेरे की आदत डलवाएं। जब आप खुद भी बच्चों को अपने पास सुलाएं तो कोशिश करें कि अंधेरा करके उन्हें हिम्मत बढ़ाने वाली और पॉजिटिव कहानियां सुनाएं। इससे धीरे-धीरे उनका अंधेरे का डर दूर होगा और वो अकेले सोना सीख जाएंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,child to sleep alone

बच्चों को सुरक्षा का एहसास दिलाएं

बच्चे शुरुआती दिनों में अकेले सोने से इसलिए डरते हैं क्योंकि वे मां-बाप से दूर असुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे को सुरक्षा का एहसास दिलाना चाहिए। बच्चे को बताएं कि आप उसके आसपास ही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध हैं। इस तरह की बातों से बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और उसे अपनी अलग आइडेंटिटी का एहसास होता है। इस तरह बच्चे धीरे-धीरे अकेले सोना सीख जाते हैं।

बच्चों को मोबाइल-टीवी आदि न दें

बच्चा जब छोटा हो, तभी से इस बात का ध्यान रखें कि उसे सोते समय मोबाइल या टीवी देखने की आदत न डलवाएं। इसलिए बच्चे के सोने के कमरे में किसी भी तरह का डिजिटल गैजेट या स्क्रीन वाले गैजेट्स को न रखें। बच्चे में ये आदत डलवाएं कि वो शांति के साथ बिस्तर पर लेटे और सो जाए। इस तरह अगर बच्चे की आदत खराब नहीं होगी, तो उसे अकेले सोने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर