न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की परवरिश में इन बातों का ध्यान रखें सिंगल मदर, नहीं आएगी कोई परेशानी

ऐसे में एक सिगंल मदर को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए , जिससे वह अपने बच्चे के और करीब आ पाएंगी। आइए जानते हैं वह बातें जो कर देंगी एक सिंगल मदर की मुश्किलें आसान।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 12 May 2020 2:46:58

बच्चों की परवरिश में इन बातों का ध्यान रखें सिंगल मदर, नहीं आएगी कोई परेशानी

एक सिंगल मदर के लिए अकेले अपने दम पर बच्चे का पालनपोषण कर उसे काबिल बनाना आसान नहीं है, मगर वह हिम्मत से काम ले तो न केवल अपने मकसद में सफल होती है वरन दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती है। आज के समय में सिगंल पेरेन्टस की तादात काफी है। सिंगल पेरेंट्स होना एक बेहद ही मुश्किल भरी स्थिति होती है। इस स्थिति में सारी जिम्मेदारियों का बोझ एक ही के कंधो पर आ जाता है। सोचिए अगर सिंगल पेरेंट्स एक मां हो तो क्या होगा। ऐसे में एक सिगंल मदर को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए , जिससे वह अपने बच्चे के और करीब आ पाएंगी। आइए जानते हैं वह बातें जो कर देंगी एक सिंगल मदर की मुश्किलें आसान।

tips for single mother,tips for single parent,single mother,parenting tips,relationship tips,mates and me

हमेशा पॉजिटिव रहें

सिंगल मदर के लिए सारी जिम्मेदारियां संभालते हुए हमेशा पॉजिटिव बने रहना बहुत मुश्किल होता है लेकिन परिस्थिति कोई भी हो, आपको हर वक्त पॉजिटिव बने रहना है और नेगेटिविटी को दूर रखना है। इस बात का ध्यान रखना है कि हर सिचुएशन को आपको अकेले ही संभालना है। इसलिए आप जितनी समझदारी दिखाएंगी, उतना आपके लिए ही आसान होगा।

प्राथमिकता निर्धारित करें

हर मां के लिए प्राथिमकता सूची में सबसे ऊपर उसका बच्चा ही होता है। तो पहले यह तय कर लें कि आप ऑफिस के साथ बच्चे की देखभाल में किन-किन चीजों पर ध्यान देंगी। ऑफिस के साथ बच्चे की देखभाल के लिए एक सूची तैयार कर लें। जिससे आपको बच्चे व दफ्तर को बैलेंस करने में आसानी हो

tips for single mother,tips for single parent,single mother,parenting tips,relationship tips,mates and me

कम्यूनिटीज की सपोर्ट ढूंढें

सिंगल मदर्स अकसर खुद को अकेला, परेशान महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि वे अकेली हैं पर यह सोच उचित नहीं। आप सिंगल मदर्स से जुड़ी कम्यूनिटीज जैसे पेरैंट्स विदाउट पार्टनर्स, सिंगल मौम्स कनैक्ट और्गेनाइजेशन जैसी संस्थाओं की सदस्या बन सकती हैं। दोस्त, पड़ोसी और आप के जैसी सिंगल मदर्स भी आप का सपोर्ट सिस्टम बन सकती हैं। आप औनलाइन भी किसी कम्यूनिटी की मैंबर बन कर सपोर्ट पा सकती हैं।

बच्चे को समय दें

सिगंल मदर इस बात की गांठ बांध लें कि उन्हें अपने बच्चों को उनका पूरा वक्त देना ही देना है। भले ही आपके पास हजारों काम हो , या फिर आपका ऑफिस में दिन अच्छा न गुज़रा हो , स्थिति चाहे कुछ भी हो अपने बच्चे के लिए समय निकालना आपका हक बनता है। ऐसा करने से आपके और बच्चे के बीच में रिश्ता और गहरा होगा। ध्यान रहे कि यह समय सिर्फ आप और आपके बच्चे का ही हो , इस समय में कोई तीसरा व्यक्ति नहीं होना चाहिए। कई बार वक्त की कमी के चलते बच्चे अपनी मां से दूर होने लगते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी मां उनसे प्यार नहीं करती है। इसलिए ऐसा न हो , इसके लिए आप अपने बच्चे को उनका पूरा समय दें।

बच्चे की हर एक्टिविटी में साथ दें

बच्चा चाहे ड्रॉइंग कर रहा हो या फिर होम वर्क कर रहा हो, आपको हर टास्क में उसका साथ देना है और कभी- कभी सिर्फ साथ देना नहीं, बल्कि उसमें शामिल भी होना पड़ता है। उसकी चार्ट बनाने में मदद करें, घर- घर खेलें या साथ में प्रोजेक्ट बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब