न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से बच्चों को सिखाएं कैसे चुनें अच्छे दोस्त

पेरेंट्स बच्चों के दोस्त तो नहीं चुन सकते हैं लेकिन उन्हें यह तो सिखा ही सकते हैं कि अच्छे दोस्त का चुनाव कैसे किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 1:48:38

इन टिप्स की मदद से बच्चों को सिखाएं कैसे चुनें अच्छे दोस्त

हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई दोस्त होता हैं जो उसका हर कदम पर साथ दे। अपनर परिवार जितना ही हर कोई दोस्त के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में दोस्तों की संगत का असर व्यवहार पर भी पड़ता हैं। यही बात पेरेंट्स को सताती हैं कि कहीं बच्चे ऐसे दोस्तों का चुनाव ना कर लें जो उन्हें गलत रास्ते पर ले जाएं। हांलाकि पेरेंट्स बच्चों के दोस्त तो नहीं चुन सकते हैं लेकिन उन्हें यह तो सिखा ही सकते हैं कि अच्छे दोस्त का चुनाव कैसे किया जाए। बच्चों को यह बात बचपन में ही सिखा दी जाए तो उन्हें अच्छे दोस्त मिलते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे बच्चों को सिखाया जाए कि अच्छा दोस्त कैसे चुने।

आप स्वयं बच्चों से दोस्ती कर लें

मां-बाप अक्सर बच्चों को अनुशासन और प्रतिंबंधों में रखने के कारण बच्चे का विश्वास खो देते हैं, जिससे बच्चा घर के बाहर की बातें उनसे शेयर करने में संकोच करता है और कई मौकों पर झूठ भी बोलने लगता है। मां-बाप को लगता है कि अगर वो बच्चे से ज्यादा घुले-मिलेंगे, तो बच्चा बिगड़ जाएगा। मगर ऐसा हमेशा सही नहीं है। ज्यादातर मामलों में अगर मां-बाप बच्चे से बचपन से ही दोस्ती वाला रिश्ता रखते हैं, तो बच्चे उन्हें अपने पर्सनल और घर के बाहर की सभी बातें बताते हैं। इससे बच्चे को सही दिशा में बढ़ने, उसके विचारो और स्वभाव को गढ़ने और बच्चे की परवरिश पर नजर रखने में मां-बाप को मदद मिलती है।

parenting tips,parenting tips in hindi,teach to kids,how to choose a good friend

बच्चे को अच्छे माहौल की आदत डालें

ध्यान रखें कि आपका बच्चा अंजाने में ही अपने आसपास के लोगों और समाज से बहुत कुछ सीखता है, जिसका प्रभाव उस पर लंबे समय तक बना रहता है। इसलिए भले ही आप अपने घर का माहौल बहुत अच्छा रखें, लेकिन अगर आपके आस-पड़ोस का माहौल गंदा है, तो बच्चा दोहरे व्यक्तिव वाला बनने लगता है। यानी वो घर में अच्छा व्यवहार करेगा मगर घर के बाहर वैसा व्यवहार करेगा, जिससे कि पड़ोस के दोस्तों के साथ एडजस्ट हो पाए। इसलिए बतौर मां-बाप आपको अपने बच्चे को अच्छा माहौल देना है। शुरुआती दिनों में इस बात पर नजर रखें कि बच्चा किससे मिलता है, किससे दोस्ती करता है और कौन-कौन से खेल खेलता है।

बच्चों को बताएं दोस्तों के दबाव में न करें कोई गलत काम

हमारी सोसायटी में कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को कभी भी पीयर प्रेशर के बारे में नहीं बताते हैं। जबकि 5 साल से अधिक उम्र के 98% बच्चे पीयर प्रेशर का शिकार होते हैं। पीयर प्रेशर मतलब दोस्तों के दबाव में कोई काम करना। बच्चे सभी गलत आदतें पीयर प्रेशर में ही सीखते हैं। इसलिए अपने बच्चों को सिखाएं कि उन्हें अगर कोई गलत काम करने के लिए मजबूर करे या दबाव बनाए, तो वो आकर आपसे बताएं। बच्चों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि वो कोई भी गलत काम करके अगर आपके पास आते हैं, तो आप उन्हें मारेंगे, डाटेंगे नहीं, बल्कि सही रास्ता दिखाएंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,teach to kids,how to choose a good friend

बच्चों को अपनी कहानी बताकर समझाएं

अगर आप बच्चों को ये बताना चाहते हैं कि कोई चीज उनके लिए कैसे बुरी है या कैसे अच्छी है, तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप अपने जीवन की सच्ची कहानी से जोड़कर उन्हें वो बात बताएं। अगर आपके जीवन में वैसा कुछ नहीं घटित हुआ है, तो काल्पनिक कहानी से खुद को जोड़ते हुए वो बात समझाएं। इस तरह समझाने से बच्चे पर उस बात का असर लंबे समय तक रहता है और गलत काम करने से पहले उन्हें वो बातें याद भी आ जाती हैं। अगर आपने बचपन में कोई गलती की थी, तो उसे भी बताएं ताकि बच्चे वो गलती न दोहरा सकें।

बच्चों के दोस्तों को घर पर इनवाइट करते रहें

आपको अपने बच्चे के हर दोस्त के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप घर में थोड़े-थोड़े दिनों में छोटी-मोटी पार्टी कर सकते हैं, जिसमें बच्चे से कहें कि वो अपने सभी दोस्तों को घर पर इनवाइट करे। इस दौरान आप बच्चों के साथ खेलें और उसके दोस्तों से बातें करें। इससे बच्चे को भी अच्छा लगेगा और उसके दोस्तों से घुलना-मिलना आगे आपके कई तरह से काम आएगा, जब बच्चा आपसे कोई बात छिपाएगा तब।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब