न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bday special: बॉलीवुड के रोमांस किंग से सीखें परफेक्ट कपल बनने के 5 तरीके

आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है और उनसे सीखने वाली 5 बाते जिनसे आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते है।तो आइये जानते है इसके बारे में-

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 12:51:27

Bday special: बॉलीवुड के रोमांस किंग से सीखें परफेक्ट कपल बनने के 5 तरीके

बॉलीवुड के किंग खान, यानी शाहरुख खान आज 2 नवम्बर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। बॉलीवुड के फैंस शाहरुख को 'रोमांस किंग' के नाम से भी जानते हैं। इन्हें रोमांस किंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि 90 के दशक में इन्होंने ढेर सारी रोमांटिक फिल्में की हैं। असल जिंदगी में भी शाहरुख खान कम रोमांटिक नहीं हैं, इन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की क्रश रही गौरी खान से शादी की है, जिनसे उन्हें 3 बच्चे हैं। आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है और उनसे सीखने वाली 5 बाते जिनसे आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते है। तो आइये जानते है इसके बारे में-

shahrukh khan birthday,actor shahrukh khan,king khan,shahrukh gauri love story,mates and me

- शाहरुख और गौरी खान की लव स्टोरी बेहद इंट्रेस्टिंग है

शाहरुख जब पहली बार गौरी से मिले तब गौरी की उम्र महज 14 साल थी और शाहरुख की उम्र थी 18 साल। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई, जिसके बाद प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने शादी कर ली, मगर इस शादी में बहुत सारी मुश्किलें आईं क्योंकि शाहरुख और गौरी के धर्म अलग-अलग थे और परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे। खैर शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल से ज्यादा हो गए हैं, मगर उनके रिश्ते में ऐसी ताजगी बनी हुई है, जो ज्यादातर शादी-शुदा लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

- प्यार में जाति-धर्म आड़े नहीं आते

वैसे तो ये डायलॉग शाहरुख खान की फिल्म का था, मगर उनकी लव स्टोरी के मामले में भी ये बात पूरी तरह फिट बैठती है। शाहरूख गौरी खान से प्यार जरूर करते थे, मगर मुस्लिम होने के कारण हिंदू ब्राम्हण लड़की के साथ उनकी शादी आसान बात नहीं थी। शाहरुख जब गौरी के मां-बाप से मिले थे, तो उन्होंने अपने आप को हिंदू बताया था। लेकिन अंत में शाहरुख के प्यार की जीत हुई और दोनों ने शादी कर ली।

shahrukh khan birthday,actor shahrukh khan,king khan,shahrukh gauri love story,mates and me

- प्यार में भरोसा बड़ी चीज है

सेलिब्रिटीज के बारे में अक्सर कुछ न कुछ अफवाहें आती रहती हैं। कई बार इन अफवाहों के कारण कुछ सेलेब्स का रिश्ता भी प्रभावित होता है। ऐसी ही एक अफवाह शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकी की भी आई थी। खबर ये भी आई थी कि गौरी ने शाहरुख पर प्रियंका के साथ काम करने की पाबंदी लगा दी थी। लेकिन सच्चाई ये है कि गौरी और शाहरुख को एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था इसलिए उनके रिश्ते को कोई आंच नहीं आई। इससे पता चलता है कि कपल्स के बीच एक दूसरे के लिए भरोसा कायम है, तो अफवाहें उनके रिश्ते को नहीं बिगाड़ सकती हैं।

- समय कभी नहीं खराब करता रिश्तों का रोमांच

शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो रहे हैं। अमूमन इतने लंबे समय बाद ज्यादातर हसबैंड-वाइफ के बीच प्यार और रोमांच खत्म हो जाता है। सेलेब्स के मामले में इतने लंबे समय तक बिना किसी विवाद के रिश्ता कायम रहना कम ही देखा जाता है। मगर आज भी शाहरुख और गौरी एक दूसरे के प्रति समर्पित प्रेमी और पति-पत्नी हैं।

- तीसरे बच्चे में 13 साल का अंतर

शाहरुख खान के 3 बच्चे हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। आर्यन और सुहाना की उम्र में लगभग 3 साल का अंतर है क्योंकि आर्यन 1997 में पैदा हुए थे, जबकि सुहाना 2000 में पैदा हुई थीं। वहीं शाहरुख के तीसरे बच्चे में लगभग 13 साल का अंतर है, क्योंकि अबराम 2013 में सरोगेसी द्वारा पैदा हुए थे। ज्यादातर कपल्स शादी के बाद बच्चों में इतना ज्यादा अंतर रखने में शर्म महसूस करते हैं, मगर किंग खान ने बताया कि अगर आप सहज हैं, तो लोग क्या सोचते हैं, इस बारे में आपको नहीं सोचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर