न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ती उम्र मे, खुशहाल दांपत्य के लिए जरूरी है प्यार में गरमाहट

40 से 45 की उम्र पार कर चुके लोग समझने लगते हैं कि अब उन की रोमांस करने की उम्र गुजर चुकी है,लेकिन सचाई यह होती है कि आजकल की भगदौड़ वाली दिनचर्या में इस के लिए उन के पास समय नहीं होता

Posts by : Hema | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 1:41:20

बढ़ती उम्र मे, खुशहाल दांपत्य के लिए जरूरी है प्यार में गरमाहट

40 से 45 की उम्र पार कर चुके लोग समझने लगते हैं कि अब उन की रोमांस करने की उम्र गुजर चुकी है,लेकिन सचाई यह होती है कि आजकल की भगदौड़ वाली दिनचर्या में इस के लिए उन के पास न तो समय होता है,न ही घर परिवार में एकांत, यदि दांपत्य जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो रोमानियत के पलो को चुरा लें,ये बढ़ती उम्र मे रिश्तों में आई ऊब और बासीपन को दूर कर नई ऊर्जा और सुखद एहसास को बरकरार रख सकते हैं। इस के लिए बस जरूरत होती है अपने में थोड़ा सा बदलाव लाने की। इस से आप के पार्टनर को जो खुशी, संतुष्टि और नयापन मिलेगा, उस से आप के प्यार की बगिया फिर से महक उठेगी।

यौन रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि चिकित्सकीय अनुसंधान साबित करते हैं कि यौन व्यवहार शरीर और मन को तरोताजा रखने के लिए वेहद जरूरी है, खासकर बढ़ती उम्र में इस की बेहद आवश्यकता होती है। इस से शरीर की हारमोनल क्रियाएं शरीर को ताजगी व ऊर्जा देती हैं। हमारे यहां जैसे-जैसे पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे सेक्स की नियमितता, अवधि और बारंबारता कम होती जाती है। सैक्स के हमारे समाज में मात्र संतानोत्पत्ति के रूप में ही देखा जाता है। ऐसे में 40 के बाद पति-पत्नि में रोमांस, प्यार पहले जैसा नहीं रह पाता है।

mature couples,mates and me,aged couples,relationships,relations,romance

*उम्र बढऩे से प्यार कम नहीं होता
रोमांटिकलाइफ बढ़ती उम्र में बेहतर होती जाती है, प्यार पाना, प्यार देना व पति का साथ पाना महज एक शारीरिक क्रिया नहीं है, उस का संबंध हमारी भावनाओं और दैनिक क्रियाकलापों से भी उतना ही होता है।

*पहले से तैयारी करें

एक उम्र के बाद पति-पत्नी के बीच एक दूरी सी बनने लगती है। ऐसे मे दूरी और न बढ़े, इस के लिए आप अपने पति के साथ की तैयरी करें। पति को एक दिन पहले ही बता दें कि आने वाली रात बस आप दोनों की होगी।

*बैडरूम को सजाएं
सैक्स स्पैशलिस्ट के अनुसार पति-पत्नी के प्यार के बीच बैड की अपनी एलग एहमियत है। पति को भरपूर सुख देने कि लिए बैडरूम में गुलाब के फूलों के प्रिंट वाली चादर बिछाएं, बैडरूम में दीवान के किनारे रखी मेज पर गुलाब के फूलों का गुलदस्ता सजाएं खुशबू भी डालें। छोटी टोकरी में मौसम के अनुसार फल रखें। बैडरूम में ही डिनर रखवाएं, मेज को करीने से सजाएं, छोटी-छोटी मोमबत्तियां रखें और साथ दो कुर्सियां भी रखें और रूम फै्रशनर का प्रयोग करें।

*कैंडललाइट डिनर करें
अपने पति को बैडरूम में ही कैंडललाइट डिनर के लिए आमंत्रित करें । शाम को पति की पसंद का भोजन तैयार कर के हौटकेस में रख लें। सब कुछ व्यवस्थित कर के पहले से रख लें।

*तैयार हों

पति की पसंद को ध्यान में रखते हुए पति के लिए तैयार हों। इसे बेकार का झंझट न समझे। उन के पसंद के रंग की साड़ी या सूट पहन कर उन का इंतजार करें। आप का श्रृंगार सिर्फ उन के लिए होगा, तो यकीनन उन की नजरें आप से हटेंगी नहीं।

mature couples,mates and me,aged couples,relationships,relations,romance

*संगीत लगाएं
एक-दूसरे की पसंद का गीत धीमी आवाज में लगाएं, रोमांटिक गीत भी लगाएं। यदि कैंडल डिनर से पहले डांस पसंद करती हैं तो उस का भी आंनद लें।

*यादगार लमहों को दोहराएं
एक-दूसरे को अपने अच्छे पलों की याद दिलाएं कि कैसे आप दोनों शादी से पहले एक-दूसरे से फोन पर बात किया करते थे, कैसे छिपछिप कर मिला करते थे, कॉलेज के दोस्त किस तरह आप दोनों को मिलवाने की मदद करते थे। क्लास बंक कर के कैसे पिक्चर देखने जाते थे।

*प्यार कैसे करें

बिस्तर पर जाने से पहले पार्टनर के मूड को जान लें। किस तरह प्यार करें, कौन सा तरीका उन्हें बेहद पसंद आएगा, यह भी तय कर लें । सैक्स के प्रति विरक्ति नहीं आसक्ति पैदा करें।

*फोरप्ले करें
पति-पत्नी को एक दूसरे के स्वभाव, इच्छाओं, शौक आदि की जानकारी होती है, चुबंन, आलिंगन, स्पर्श, सहलाते हुए एक-दूसरे की आंखों में झांके , होंठों को उंगलियों से सहलाएं। पत्नी को पूरी तरह मूड में लाएं, जैल या अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें।

*चरम सुख के बाद अलग न हों
अक्सर चरमसुख के बाद पति-पत्नी अलग हो कर सो जाते हैं, ऐसा न करें, पत्नी अक्सर या सोच बैठती है कि अभी कितना प्यार जता रहे थे और अब प्यार करने के बाद मुझे अलग कर दिया।

*सुबह की चाय एक साथ पिएं
सुबह एकसाथ चाय पिएं, रात की खुमारी, मानसिक सुख दांपत्य जीवन को सुख से भर देंगे, इस उम्र में आप को प्यार का ऐसा मजबूत बंधन चाहिए, जिस में नयापन हो, शाम को पत्नी को उस की पसंद का गिफ्ट दें।

उम्र के बढऩे के साथ-साथ अपनत्व बढ़ता जाता है, सैक्स लाइफ बेहतर होती जाती है, बशर्ते उस में ये तमाम तत्व जरूर हों तभी आप का दांपत्य जीवन सुखमय होगा।


राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत