न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते की मजबूती के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान, बना रहेगा प्यार और भरोसा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख रिश्ते की मजबूती बढ़ाने के साथ ही प्यार और भरोसा भी बढ़ाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 3:35:51

रिश्ते की मजबूती के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान, बना रहेगा प्यार और भरोसा

शादी के बाद रिश्ता निभाना कोई आसान काम नहीं हैं क्योंकि शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते है और खुद में भी कई बदलाव लाने की जरूरत भी पड़ती हैं। इन बदलावों के साथ ही आपका रिश्ता जिंदगी भर चलता हैं। इसकी शुरुआत शादी के बाद से ही हो जाती हैं ताकि आप एक-दूसरे का भरोसा जीत सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख रिश्ते की मजबूती बढ़ाने के साथ ही प्यार और भरोसा भी बढ़ाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

गुस्से में बात कभी न करें

गुस्सा एक ऐसी आदत है, जो रिश्ते के प्यार को खत्म कर देती है और भरोसे को कमजोर करती है। इसलिए यह जरूर ध्यान रखें कि अपने पार्टनर के साथ कभी भी गुस्से में बात न करें। गुस्से में इंसान गलत फैसले लेता है इसलिए आपको विवाद या झगड़ा होने पर हमेशा मिल-बैठकर निर्णय लेना चाहिए और शांत होकर बात करनी चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,husband wife relationship,marriage tips

पर्सनल स्पेस का ख्याल रखें

कुछ लोग चाहते हैं कि उनके पति या पत्नी पर उनका पूरा कंट्रोल रहे। ऐसे में वो अपने पार्टनर से हर छोटी-बड़ी बात के लिए सवाल करते हैं और उनपर हर समय नजर बनाए रखते हैं। लेकिन ये आदत जल्द ही आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि हर व्यक्ति का अपना एक पर्सनल स्पेस होता है, जिसमें आपको दखल नहीं देना चाहिए, भले ही आप उनके लाइफ पार्टनर हैं। इसलिए अपने पति या पत्नी को उनका पर्सनल स्पेस दें।

अपना प्यार प्रदर्शित करें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो पार्टनर की फिक्र करते हैं, उनसे प्यार भी करते हैं लेकिन उसे जाहिर नहीं करते हैं। ऐसे में आप और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता धीरे-धीरे मुर्झाता जाता है। प्यार के फूल को ताजगी देने के लिए आपको इसे हर रोज थोड़ा-थोड़ा सींचना पड़ता है। इसलिए अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार प्रदर्शित भी करें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, जैसे- प्यार से गले लगाना न भूलें, बांहों में भर लें, हंसी-मजाक में साथ दें, विशेष मौकों पर गिफ्ट्स लाएं आदि।

relationship tips,relationship tips in hindi,husband wife relationship,marriage tips

बातचीत के लिए समय निकालें

शादी के शुरुआती दिनों में तो लोग पार्टनर के लिए समय निकाल लेते हैं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनके लिए पार्टनर से महत्वपू्र्ण दूसरी चीजें होने लगती हैं। ऐसे में आपको शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप और आपके पार्टनर आपस में घर-परिवार के मुद्दों पर रोजाना बात करें। इस दौरान आप एक-साथ बैठकर अपने बीते दिन के बारे में, अपने फ्यूचर के बारे में, फैमिली प्लानिंग के बारे में और छुट्टियों के बारे में बात करें।

एक-दूसरे के परिवार और परंपराओं का सम्मान करें

शादी दो लोगों ही नहीं, बल्कि दो घरों और दो परिवारों का भी मिलन है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि शादी के बाद आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों का सम्मान करें तथा परंपराओं का आदर करें। आपको अपने पार्टनर को उसके धार्मिक, पारिवारिक विश्वासों और मान्यताओं को प्रैक्टिस करने की छूट देनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर