न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिवाली अपने बच्चों के चेहरे पर लाए मुस्कान, गिफ्ट्स में दे उनकी पसंदीदा चीजें

गिफ्ट्स का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरों पर एक मासूम सी और बड़ी सी मुस्कान आने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 4:13:14

इस दिवाली अपने बच्चों के चेहरे पर लाए मुस्कान, गिफ्ट्स में दे उनकी पसंदीदा चीजें

दिवाली का त्योहार हर उम्र के लोगों के लिए जाना जाता हैं। सभी इस त्योहार का बेसब्री से इन्तजार करते हैं और अच्छे गिफ्ट्स की कामना करते हैं। खासतौर पर बच्चे इस त्योहार का पूरा लुत्फ़ उठाना पसंद करते हैं क्योंकि स्कूलों में छुट्टियां रहती हैं और त्योहार पर गिफ्ट्स भी मिलते हैं। गिफ्ट्स का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरों पर एक मासूम सी और बड़ी सी मुस्कान आने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट्स आईडिया लेकर आए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और उनके चहरे पर मुस्कान लाते हैं। तो आइये जानते है इन गिफ्ट्स के बारे में।

relation tips,diwali special,diwali gift idea,gift to childrens,smile of childrens

* शॉपिंग ट्रॉली

आपने भी इस बात पर गौर किया होगा कि जब भी आप अपने बच्चों को साथ लेकर मॉल या सुपरमार्केट जाती हैं तो बच्चे ट्रॉली में सामान रखकर ट्रॉली को पुश करना बेहद पसंद करते हैं। उन्हें ऐसा करने में गर्व महसूस होता है। इसी आइडिया को अमलीजामा पहनाते हुए आप चाहें तो बच्चों को उनकी अपनी प्लास्टि की मिनी ट्रॉली गिफ्ट में दे सकती हैं। यह लड़का और लड़की दोनों के लिए परफेक्ट गिफ्टिंग ऑप्शन है। इस ट्रॉली के जरिए बच्चे बड़ी आसानी से अपने खिलौनों को एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

* चॉकलेट हैंपर

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी बच्चा ना नहीं कह सकता। ऐसे में किसी भी मौके पर बच्चों को चॉकलेट हैंप गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मार्केट में दिवाली के मद्देनजर अलग-अलग तरह के चॉकलेट हैंपर्स मौजूद हैं। आप जिस बच्चे को यह हैंपर गिफ्ट करने वाले हैं उसकी पसंद के चॉकलेट वाला हैंपर खरीदें या फिर आप चाहें तो एक ऐसा हैंपर भी खरीद सकते हैं जिसमें एक से ज्यादा चॉकलेट हो।

relation tips,diwali special,diwali gift idea,gift to childrens,smile of childrens

* स्कूल बैग

स्कूल बैग भी ऐसी चीज है जिससे बच्चों को खासा लगाव होता है और अगर उन्हें गिफ्ट में नया स्कूल बैग मिल जाए तो फिर क्या कहने। जब बच्चे नया स्कूल बैग कंधे पर टांगकर स्कूल जाते हैं तो उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती है। आप चाहें तो बच्चे को सिंपल स्कूल बैग देने की बजाए ऐसा स्कूल बैग गिफ्ट करें जिस पर उस बच्चे का फेवरिट कार्टून कैरेक्टर बना हो। फिर चाहे वह छोटा भीम हो, मिनियॉन्स या फिर प्रिंसेज सोफिया। हालांकि बैग खरीदते वक्त बैग का साइज जरूर चेक कर लें।

* टॉय या टेंट हाउस

बच्चों को गिफ्ट देना हो तो टेंट हाउस या टॉय हाउस भी एक अच्छा ऑप्शन है। बच्चे इस टेंट हाउस के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर खेल सकते हैं। आमतौर पर मिलने वाले ये टेंट हाउसेज इतने बड़े तो होते ही हैं कि इसके अंदर 2 बच्चे आसानी से खेल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन