न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रंग में भंग डालते है होली खेलने के दौरान करी ये 5 गलतियां

होली की मस्ती में अगर आप ये गलतियां कर बैठेंगे तो रिश्तों को जोड़ने वाली होली रिश्तों को तोड़ देगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Mar 2020 10:35:31

रंग में भंग डालते है होली खेलने के दौरान करी ये 5 गलतियां

अगर आपको किसी रिश्तें में बनी दरार को मिटाना है तो होली (Holi 2020) से अच्छा दिन आपको नहीं मिलेगा। लेकिन होली खेलने के दौरान कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर जाते है जिसकी वजह से रिश्तों में दरार बन जाती है। इसलिए खोली खेलने से पहले इन बातों का हमें ध्यान में रखना चाहिए वरना अगर होली की मस्ती में अगर आप ये गलतियां कर बैठेंगे तो रिश्तों को जोड़ने वाली होली रिश्तों को तोड़ देगी।

holi colours precaution,holi celebration tips,holi celebration precaution,holi celebration and relationship,holi 2020

रंग खेलने में जबरदस्ती

होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन सब लोग एक दूसरे को रंग लगाते है लेकिन ऐसा नहीं कि सभी लोगों को रंगों से खेलना पसंद हो। कलर्स से खेलना न पसंद करने वालों के पास इसके लिए कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी नहीं है लेकिन उनके रंग से नहीं खेलने के फैसले का सम्मान करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप सामने वाले के मना करने के बावजूद जबरन उन पर रंग लगायेंगे तो उनका बुरा भी लग सकता है। ऐसे में आपके और सामने वाले के रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।

holi colours precaution,holi celebration tips,holi celebration precaution,holi celebration and relationship,holi 2020

भांग या नशे से जुड़ी चीजें लेना

होली के दिन कई बार लोग भांग और शराब का अधिक सेवन कर लेते है। जिसकी वजह से उन्हें पता नहीं लगता कि वह क्या कर रहे है। ऐसे में कई बार वे ऐसी हरकत कर जाते हैं कि वह दूसरे व्यक्ति को नागवार गुजरती है। इस स्थिति में कई बार मामला ज्यादा गरमा जाता है। जिसकी वजह से रिश्तें टूटने की नौबत आ जाती है। इसलिए बेहतर येही है कि इस दिन को इन सब चींजों से दूर रहे।

holi colours precaution,holi celebration tips,holi celebration precaution,holi celebration and relationship,holi 2020

रंग लगाने के दौरान सीमा लांघना

आप होली के दौरान दूसरों को रंग लगाए लेकिन सीमा में रह कर। यहां सीमा में रहने का अर्थ है शरीर पर किसी भी ऐसी जगह कलर न लगाना जहां सामने वाले को बुरा लग जाए। दरअसल, कई बार देखा जाता है कि कलर लगाने के नाम पर कई बार लोग महिलाओं के शरीर को जहां चाहे टच कर देते हैं, ऐसा करना उनका पसंद नहीं आता। ऐसे में कई बार माहौल लड़ाई का भी बन जाता है। ऐसे में ध्यान रखे कि होली खेलते वक्त हम दूसरों के शरीर को जहां चाहे टच ना करे।

holi colours precaution,holi celebration tips,holi celebration precaution,holi celebration and relationship,holi 2020

ठंडाई या अन्य ड्रिंक में मिलावट कर देना

होली के दिन मस्ती की भरमार होती है ऐसे में ठंडाई या अन्य ड्रिंक का सेवन जोरों पर होता है। ऐसे में कई बार मस्ती में लोग ठंडाई या कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला देते है। इसे पीने के बाद जो होता है उसे ड्रिंक मिलाने वाले मजे के रूप में लेते हैं। हालांकि, यह तय है कि ये चीजें किसी भी तरह से मजा नहीं है बल्कि यह वह रास्ता है जिसमें सामने वाले को धोखा देते हुए व्यक्ति बने हुए रिश्ते को कड़वाहट से भर देता है।

holi colours precaution,holi celebration tips,holi celebration precaution,holi celebration and relationship,holi 2020

पानी के टब में फेंकना

होली के दिन रंगों के साथ-साथ पानी का इस्तेमाल भी जोरों पर होता है। ऐसे में होली पार्टी में वॉटर टब भी होते हैं। इन टब में वैसे तो साफ पानी होता है लेकिन बाद में यह कलर्स के कारण रंगीन पानी बन जाता है। लोग अक्सर फन के नाम पर खुद तो इसमें कूदते ही हैं साथ ही में अपने किसी दोस्त को भी जबरन इसमें फेंक देते हैं। ऐसा करना अक्सर लोगों को बुरा लग जाता है। ऐसे में अगर कोई टब में जाने को लेकर असहज हो तो जबरदस्ती न करें। जबरदस्ती करना सामने वाले को बुरा लग सकता है और आपके रिश्तों के लिए ये हानिकारक साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर