Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी और सगाई के बीच इन बातों का रखें विशेष ख्याल

शादी और सगाई के बीच का समय विवाह फिल्म के गीत मिलन अभी आधा अधुरा है की याद दिलाता हैं। ये समय शादी होने वाले जोड़े के लिए बहुत मायने रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 5:05:53

शादी और सगाई के बीच इन बातों का रखें विशेष ख्याल

शादी और सगाई के बीच का समय विवाह फिल्म के गीत "मिलन अभी आधा अधुरा है" की याद दिलाता हैं। ये समय शादी होने वाले जोड़े के लिए बहुत मायने रखता हैं। इस समय में दोनों के बीच प्यार, रोमांस, नोक-झोंक, अपने दिल की बातें और एक दुसरे को जानने की ललक रहती हैं। शादी के बाद जिनके साथ हमें पूरी जिंदगी गुजारनी हो, शादी से पहले उनके साथ दूरियां भी उतनी ही जरूरी हैं। लेकिन कई बार कपल्स मिलने-जुलते इतने आगे निकल जाते है कि बाद में उन्हें पछतावा होने लगता है। यह जो पीरियड होता हैं इसमें बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो कपल को ध्यान में रखनी पड़ती हैं, जिससे उनके रिश्ते पर कोई बुरा असर नहीं पड़े। तो आइये जानते हैं ध्यान देने वाली बातों को।

* अक्सर सगाई के बाद लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलने लगते है। कुछ हद तक ये सही भी है। इससे पार्टनर के बीच में जान पहचान बढ़ती है। इससे आप एक-दूसरे के नेचर के बारे में अच्छी तरह से जान जाते है। इससे आपको शादी के बाद अपने पार्टनर को जानने के लिए टाइम नहीं व्यर्थ करना पड़ता।

* शादी से पहले पार्टनर से छोटी से छोटी बात डिस्कस करने से आपके बीच का रिश्ता मजबूत होता है। इससे आपके पार्टनर का विश्वास मजबूत होता है और शादी के बाद वो आपसे हर बात डिस्कशन करके ही करते है। इसके अलावा अगर आपके मन में कोई बात है तो वो भी आप ऐसे समय में अपने पार्टनर से बोल सकते है।
courtship period,relationship,simple relationship tips,marriage * बातचीत में अपने पार्टनर से परिवार के बारे में जानने की कोशिश करते रहें। घर के सदस्यों के बारे में जानें, उनकी पसंद और नापसंद के बारे में बात करें। जब तक शादी होगी तो आप अपने पार्टनर के परिवार के बारे में काफी कुछ जान चुके होंगे।

* शादी से पहले मिलते समय इस बात का ध्यान जरुर रखे आप ज्यादा खर्च न करें फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। अक्सर शादी से मिलने वक्त आप ज्यादा खुशी में आकर पार्टनर के गिफ्ट पर बहुत ज्यादा खर्च कर देते है। ऐसे समय में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

* रिश्तों में खुलापन जरूरी है। चाहे तो शादी से पहले आप चीजों को डिस्कस कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ घूम-फिर सकते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि फिजीकल रिलेशन ही बनाया जाए। शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से बचना चाहिए। इससे आपका इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ता और वो आपसे दोबारा मिलने से भी मना कर देता है। शादी से पहले फिजिकल रिलेशन आपको पास लाने की बजाए दूर कर देता है। इसलिए ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार जरुर सोच लें।

* पार्टनर से दिनभर फोन पर बातें करेंगे, तो दोनों का क्रेज एक-दूसरे के प्रति कम होने लगेगा। वर्किंग टाइम में बेवजह एक-दूसरे को परेशान करना झगड़े को बुलावा दे सकता है। बातें करने के लिए रात का समय चुनें, क्योंकि हो सकता है अति व्यस्तता के कारण वे आपसे दिन में बात नहीं कर पाते हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology