न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके खिलखिलाते जीवन को बर्बाद कर सकती है ये बातें, जानें और संभलकर रहें

हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके खिलखिलाते जीवन को बर्बाद कर सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 1:52:15

आपके खिलखिलाते जीवन को बर्बाद कर सकती है ये बातें, जानें और संभलकर रहें

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उनकी रिलेशनशिप में कभी-भी कोई परेशानी नहीं आए और जीवन की गाडी अच्छे से चलती रहे। लेकिन कभी-कभार जीवन में हुई कुछ गलतियों के कारण आपकी रिलेशनशिप की गाडी पटरी से उतर सकती हैं। जी हाँ, रिश्ते की इस डोर को मजबूत होने में बहुत समय लगता है लेकिन टूटने के लिए एक झटका ही काफी हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके खिलखिलाते जीवन को बर्बाद कर सकती है। तो आइये जानते है इन बातों के बारे में।

* अपने असली स्वभाव को ना छुपाएं

अक्सर प्यार में इंसान पागल हो जाता हैं और अपनी ख्याली दुनिया में खो जाता हैं। लोग प्यार पाने की धुन में झुठ का मुखौटा पहन लेते हैं।आप अपने आप को किसी और के भेष में पेश करते हैं। लेकिन इस बात को ध्यान रखें कि ये नाटक ज्यादा देर तक नहीं चलता हैं।

relationship tips,couple tips

* एक दूसरे पर विश्वास करना सीखें

किसी भी अच्छे रिश्ते के लिए जो दो बातें सबसे ज्यादा जरुरी होती हैं वो है प्यार और विश्वास। किसी भी बात को लेकर असुरक्षित और आशंकित ना रहें। अगर हर वक्त आपके मन में इस बात का डर है कि आपका पार्टनर क्या कर रहा है, किसके साथ है, तो ये बातें और ये डर आपके रिश्ते को आगे बढ़ने से पहले ही खत्म कर देगा।

* मीन-मेख निकालना बंद करें

ये आदत किसी भी रिश्ते को खत्म कर सकती है। अपने पार्टनर के कपड़े पहनने के तरीके से लेकर उनके बातचीत करने का ढंग, हंसने बोलने का तरीका।।अगर आप इस तरह की हर छोटी-बड़ी बात में गलतियां निकालने शुरु करेंगे तो याद रखें कि कोई भी इंसान किसी दोष निकालने वाले के साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। हो सकता है कि आपका पार्टनर परफेक्ट ना हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें बदलने की कोशिश करें।

relationship tips,couple tips

* एटीट्यूड

एटीट्यूड अच्छे भले रिश्ते को पल भर में बर्बाद कर सकता है। इसलिए इससे जितनी दूर रहें, उतना बेहतर। अपने पार्टनर से बिना गलती के भी सॉरी बोलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर उन्हें आपकी किसी बात से ऐतराज है तो बोल दीजिए सॉरी। इस एक लफ्ज का जादू उन पर लंबे समय तक चलेगा। यकीन न हो तो एक बार बोल कर देखिए।

* अतीत

बेवजह किसी के भी अतीत को नहीं कुरेदना चाहिए। आप जिसके साथ रिलेशन में हैं, जरूरी नहीं कि आपके संपर्क में आने से पहले वह अच्छा हो। हो सकता है कि उसका कोई बैकग्राउंड ऐसा हो जिससे आप नफरत करते हैं। लेकिन आपके टच में आने के बाद उसमें अभूतपूर्व परिवर्तन आया हो और वह अपनी सारी बुरी आदतों को मीलों पीछे छोड़ चुका हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत