न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में ब्रेकअप के बाद न करें ये काम...

प्यार का एहसास अपने आप में बहुत ही खूबसूरत होता है। रिलेशनशिप में आने के बाद आपको पार्टनर के आलावा कोई और नहीं दिखता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Oct 2017 5:56:13

रिश्तों में ब्रेकअप के बाद न करें ये काम...

प्यार का एहसास अपने आप में बहुत ही खूबसूरत होता है। रिलेशनशिप में आने के बाद आपको पार्टनर के आलावा कोई और नहीं दिखता। लेकिन जब आपका आपके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो जाता है तो उसको भुलाना मुश्किल हो जाता है। जब हम किसी को पसंद करने लगते है तो ऐसा लगता है वो हमसे कभी दूर ना जाए और उसके बिना आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में अचानक यदि वो आपको छोड़कर चला जाए तो आप ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाते है। उसको भूलने और खुश रहने के लिए आप वो काम करने लगते है, जिससे आपको और भी ज्यादा तकलीफ होती है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका ब्रेकअप हो गया है तो आपको किन बातों से बचना चाहिए।

* गुस्सा अपनी बॉडी पर न उतारें :

वो आपको छोड़ कर चला गया और आप हैं कि उसकी याद में घुली जा रहे हैं। न ठीक से खाना न पीना और उल्टा अपने शरीर पर चोट करना, ये बिल्कुल नहीं चलेगा। खुद के साथ ऐसा कुछ भी न करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़े।

* एक्स पार्टनर की किसी से बुराई न करें :

ऐसे वक्त में आपको अपने या उनके दोस्तों को बताने का मन करता है कि आप दोनों के बीच क्या हुआ, लेकिन उन्हें सिर्फ फैक्ट बताएं। बुराई करना ठीक नहीं। 'इससे आपकी छवि ही खराब होगी। अगर आपने अपने साथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताया है तो बुरा वक्त बिताने के लिए भी तैयार रहें। उनके खिलाफ बोलना मूर्खता है और इससे कड़वाहट ही बढ़ेगी।'

breakup,relationship,partner

* पुरानी यादो को दूर रखे :

ब्रेकअप के बाद आप अपने एक्स से जुड़ी कई यादों को खुद से दूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इस बारे में जितना कम सोचेंगी, आप उतनी ही जल्द इस गम से बाहर निकल पाएंगी।

* अपने आपको दोषी मानने से बचें :

अक्सर ब्रेकअप के बाद दर्द में आप ये सोचने लगते हैं कि यदि हमने ऐसा ना किया होता तो शायद आज हमारा ब्रेकअप ना होता, और आप जज्बाती हो जाते है। इस बात को आप अपने ऊपर हावी होने से रोकें।

* उसकी यादों से बाहर आने के लिए किसी और का साथ :

आप दूसरा साथी तभी बनाएं जब आपको खुद के मुताबिक लड़का मिल जाए। वो चला गया तो आप उसकी जगह भरने के लिए किसी के साथ रिलेशनशिप में न आएं, ऐसे रिश्ते सफल नहीं होते और आगे चलकर और तकलीफ़ होती है।

* पुरानी बातों को सोचना बंद कर दे :

आप जब दर्द में होते है तो अपने पार्टनर के साथ बिताई गई पुरानी यादों और उसकी बातों को सोचते है, जो कि आपके सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है क्यूंकि ये सीधे आपके दिमाग पर असर डालता है, ऐसा करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत