न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर पत्नी अपने पति से रखती है इन चीजों की चाहत

आइये आज हम बताते हैं आपको महिलाओं की उन चाहत के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 5:26:30

हर पत्नी अपने पति से रखती है इन चीजों की चाहत

एक रिलेशनशिप के लिए सबसे जरूरी बात होती है कि दोनों पार्टनर्स एक दुसरे को समझे और एक-दुसरे की चाहत को पूरा करें। एक रिश्ते में आपसी उम्मीद होती है जिसको अगर जान लिया जाये और पूरा किया जाये तो उस रिलेशनशिप में दूरियों का कोई काम नहीं होता। हांलाकि औरतों के मन की बात को जान पाना इतना आसन नहीं होता हैं। लेकिन कुछ ऐसी उम्मीदें हैं जो हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उसे पूरा करें। तो आइये आज हम बताते हैं आपको महिलाओं की उन चाहत के बारे में।

* रोमांस की चाहत

किचन में चुपके से आकर पीछे से बाहों में भर लेना, सबकी मौजूदगी में भी आंखों के इशारे से बात करना जैसी रोमांटिक बातें शादी के कुछ सालों बाद ख़त्म हो जाती हैं, मगर हर पत्नी ऐसे पलों को हमेशा बरक़रार रखना चाहती है। वो चाहती है कि पति शादी के शुरुआती दिनों की तरह ही रोमांटिक बने रहें, मगर अपनी ये चाहत वो ज़ाहिर नहीं करती। सबके सामने जब आप पत्नी का हाथ पकड़ते हैं, तो उस व़क्त भले ही वो आपको झिड़क दे कि ये क्या कर रहे हो सब देख रहे हैं, मगर यक़ीन मानिए, आपकी ये अदा पत्नी को बहुत पसंद आती है।

* परेशानी में चाहती है पति का साथ

महिलाएं जब भी बहुत परेशान होती हैं, तो वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके साथ रहे और उनका सपोर्ट करे। इससे उनका हौसला बढ़ता है, मगर बहुत कम पुरुष ही पत्नी की इस उनकी इस चाहत को समझ पाते हैं। यदि आजतक आपने पत्नी की इस ज़रूरत की तरफ़ ध्यान नहीं दिया है, तो अब दीजिए। जब भी वो परेशान व दुखी दिखे, तो उसे ये एहसास दिलाएं कि आप हर हाल में उसके साथ रहेंगे।

things every women expect,women expect from her men,relationship tips

* तारीफ़ सुनना तो चाहती हैं, मगर जताती नहीं

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपकी पत्नी बन-संवरकर, नए कपड़े पहनकर अपने आप को बार-बार आईने में निहारती है इस उम्मीद में कि आप उनकी तरफ़ देखें और उनकी तारीफ़ में दो शब्द कहें, मगर जब आप ऐसा नहीं करते, तो उन्हें बुरा लगता है और वो आपसे नाराज़ हो जाती है। दरअसल, आपके मुंह से अपनी तारीफ़ सुनना उन्हें अच्छा लगता है, मगर अपने दिल की ये बात वो कभी आपसे कहेंगी नहीं।

* सेक्स की चाह

सेक्स के मुद्दे पर महिलाएं अब भी बहुत खुली नहीं हैं, पत्नी अपनी सेक्स की चाहत कभी ज़ाहिर नहीं करती। वो चाहती है कि पार्टनर ही पहल करे। दरअसल, संकोचवश वो अपने दिल की बात पार्टनर से शेयर नहीं कर पाती। ऐसे में ज़रूरी है कि आप उसकी चाहत को समझें। इससे आपके बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी।

* स्पेशल फील कराने की चाहत

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि हीरो हीरोइन के लिए कार का दरवाज़ा खोलता है या फिर उसके बैठने के लिए चेयर खींचकर पहले उसे बैठने के लिए कहता है। ऐसा करके वो हीरोइन को स्पेशल फील करवाता है। आपकी पत्नी भी चाहती है कि आप उसे स्पेशल फील करवाएं। हमेशा ऐसा करना ज़रूरी नहीं है, मगर छुट्टी के दिन या जब भी समय मिले, तो उसके लिए कुछ स्पेशल बनाइए और अपने हाथों से खिलाइए, उसे सरप्राइज़ गिफ्ट दीजिए, आपका ऐसा करना पत्नी को अच्छा लगेगा। इस तरह की छोटी-छोटी बातों से कपल्स के रिश्ते में ताज़गी और मज़बूती आती है।

* परेशानी में चाहती है पति का साथ


महिलाएं जब भी बहुत परेशान होती हैं, तो वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके साथ रहे और उनका सपोर्ट करे। इससे उनका हौसला बढ़ता है, मगर बहुत कम पुरुष ही पत्नी की इस उनकी इस चाहत को समझ पाते हैं। यदि आजतक आपने पत्नी की इस ज़रूरत की तरफ़ ध्यान नहीं दिया है, तो अब दीजिए। जब भी वो परेशान व दुखी दिखे, तो उसे ये एहसास दिलाएं कि आप हर हाल में उसके साथ रहेंगे। इससे उसे जहां हर मुश्किल से लड़ने का हौसला मिलेगा, वहीं आपका रिश्ता भी मज़बूत बनेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत