न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रख बनाए अपने वैवाहिक जीवन को सुखी

आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना होता हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 6:25:44

इन बातों का ध्यान रख बनाए अपने वैवाहिक जीवन को सुखी

शादी के बाद हर इंसान के जीवन में कई बदलाव आते हैं जिनको संतुलित ढंग से संभाला जाए तो आपका रिश्ता खुशियों से भर जाता हैं और उसमें कोई परेशानी नहीं आती हैं। इसके लिए इन बदलावों को अपनाना भी जरूरी हैं। माना जाता हैं की पार्टनर को समझना आपकी शादीशुदा जिंदगी को सुखी बना सकता हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना होता हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने का काम करेगी।

विवादित माहौल से बचें

यह तो आपने सुना ही होगा जिस घर में दो बर्तन होते हैं तो वो खड़कते ही हैं। वैवाहिक जीवन में गांठ बांध लें कि पार्टनर से किसी भी तरह की जिरह न करें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। अगर आप इस पर अमल करतें हैं तो आपको इसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips,happy married life

बात-बात पर हस्तक्षेप न करें

शादी के बाद जीवन से जुड़ी सभी चीजें तो नहीं बदलतीं लेकिन कुछ चीजों को अगर आप नहीं बदल सकते तो इससे आपका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है। कोशिश करें कि पार्टनर की किसी बात को बिना सोचे-समझे गलत न ठहराएं। चीजों को समझें और उनके काम की प्रशंसा करें।

नकारात्मक व्यवहार न अपनाएं

शादी के बाद लोगों के व्यवहार में बड़ा बदलाव आता है। घर और पार्टनर के प्रति आप खुद में कई स्वाभाविक तौर पर व्यवहारिक बदलावों को महसूस करते हैं। कोशिश करें कि पार्टनर के सामने ज्यादा खराब और नकारात्मक बातें करने से बचें। बात-बात पर पार्टनर की आलोचना करना, शिकायते रखना, आरोप लगाना, उन पर गुस्सा करने से रिश्ता डगमगा जाता है।

संवेदनशील बनें

यदि आप जल्द ही गुस्से का शिकार हो जाते हैं और आपको पार्टनर के सामने संवेदनशीलन बनने में बहुत समस्या आती है तो इसके लिए जरूरी है कि आप चीजों को पहले अच्छे से समझ लें फिर पार्टनर के सामने विनम्रता के साथ उन्हें पेश करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips,happy married life

मिलकर ही निर्णय लें

शादीशुदा जीवन में देखा जाता है कि पति को ही ज्यादा से ज्यादा निर्णय लेने की आजादी होती है। ऐसे में पत्नी सिर्फ ससुराल में एक चाबी बनकर रह जाती है। इससे पत्नी के मन में हीन भावना घर कर जाती है। पार्टनर को इस समस्या से निकालने के लिए कोशिश करें कोई भी काम करने से पहले पत्नी से जरूर सलाह-मशविरा कर लें।

लाइफ से तीन 'A' को निकालें

अफेयर्स (Affairs), बुरी लत (Addictions) और गुस्सा (Anger) ये तीन चीजें वैवाहिक ही नहीं पूरे परिवारिक माहौल को बर्बाद कर देती हैं। वैवाहिक जीवन में किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो इन तीन कॉम्पलीकेटिव 'A' से दूर रहें।

पार्टनर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएं

पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों से उनके सेक्स लाइफ पर भी बड़ा असर पड़ता है। याद रहे कि किसी का प्यारा एहसास जिंदगी में कई उमंगें पैदा करता है। तो कोशिश करें कि पार्टनर के सामने मुस्कुराते रहें, उन्हें प्यार दें, उन्हें प्यार से छुएं, अपनेपन का एहसास कराएं। पार्टनर असल में आपसे क्या चाहता है उसकी जरूरतों को प्यार से पूरा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत