न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं दे रहा आपको धोखा, इन 5 संकेतों से लगाए पता

आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से यह जानने में मदद मिलेगी कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 12:52:34

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं दे रहा आपको धोखा, इन 5 संकेतों से लगाए पता

किसी भी रिलेशनशिप में जब आप आते हैं तो एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं और उसके प्रति ईमानदार रहते हैं। यही भरोसा और जुड़ाव आपकी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करता हैं। लेकिन जब पार्टनर आपको इमोशनली चीट करता है तो रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं और आपको लगने लगता हैं कि आप अपने पार्टनर को पूरी तरह से नहीं जान पाए हैं या वह आपसे कुछ छुपा रहा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से यह जानने में मदद मिलेगी कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

अगर पार्टनर ज्यादातर समय आपसे झूठ बोलता है

जीवन में ऐसी बहुत कम परिस्थितियां आती हैं, जब किसी शख्स को अपने पार्टनर से झूठ बोलना पड़ता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे ज्यादातर बार झूठ बोलता है या आप उसकी गलतियां पकड़ते हैं, तो समझ लें कि वो अपने जीवन में बहुत सारी ऐसी बातें समेटे हुए है, जो आपको नहीं बताना चाहता है। इस तरह के ज्यादातर मामलों में पार्टनर इमोशनली चीट कर रहा होता है। बार-बार झूठ बोलकर आपको बहलाने की कोशिश करना और मनाना उसका भावनात्मक धोखा ही है।

relationship tips,relationship tips in hindi,cheating in relationship,signs of emotional cheating

अगर आप पार्टनर को चीट करते हुए पकड़ लें

अगर आपने अपने पार्टनर को खुद ही चीट करते हुए पकड़ लिया है, जिसके बाद वो तरह-तरह के बहाने बना रहा है और आपको मनाने के लिए जरूरत से ज्यादा सभ्य या विनम्र बनने का प्रयास कर रहा है, तो संभव है कि वो आपके साथ चीटिंग के बाद वाली इमोशनल चीटिंग कर रहा है। इस तरह की स्थिति में आपको गलती की गंभीरता के आधार पर और अपने दिल के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

पार्टनर आपसे ज्यादा किसी तीसरे शख्स को महत्व देता है

किसी भी रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण है आपस की समझदारी और लगाव। अगर आपका पार्टनर आपके आसपास मौजूद किसी शख्स को आपसे ज्यादा महत्व दे रहा है, तो कुछ हद तक इस बात की संभावना हो सकती है कि वो आपको इमोशनली चीट कर रहा हो। अगर आपका पार्टनर किसी तीसरे शख्स के साथ ज्यादा घुल-मिलकर बात करता है, ज्यादा टाइम देता है या आपके साथ रहकर भी उसी की बातें करता है, तो संभव है कि उसे आपसे ज्यादा उस शख्स से लगाव है।

relationship tips,relationship tips in hindi,cheating in relationship,signs of emotional cheating

अगर पार्टनर आपसे बिना बात लड़ता है

रिश्तों में छोटी-मोटी कहासुनी तो चलती रहती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बिना किसी ठोस वजह के झगड़ा करने लगता है, हर समय आप पर हावी होने की कोशिश करता है और गुस्सा दिखाकर अपनी बातों को मनवाने की कोशिश करता है, तो इस बात की कुछ संभावना जरूर रहती है कि वो आपको इमोशनली चीट कर रहा है। दरअसल कोई शख्स बिना किसी कारण जरूरत से ज्यादा इमोशन तभी जाहिर करता है, जब वो कुछ बात छिपाना चाहता है। फिर चाहे वो गुस्सा हो या प्यार हो।

ज्यादातर समय झगड़ा, कभी-कभी बहुत ज्यादा प्यार

कई बार ऐसा भी होता है कि पार्टनर आपसे ज्यादातर समय तो झगड़ते रहते हैं और आपकी फिक्र नहीं करते हैं, लेकिन किसी समय बहुत ज्यादा प्यार दिखाते हैं और आपकी हर छोटी-बड़ी बात को मानने को तैयार हो जाते हैं। इसे मूड स्विंग्स नहीं कह सकते हैं बल्कि ये एक तरह की इमोशनल चीटिंग है। क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसा तभी करते हैं, जब उन्हें अपनी बात मनवानी होती है या आपसे कोई फायदा लेना होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर