न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्दों के ये काम लगते हैं महिलाओं को रोमांटिक, जानें और आजमाकर देखें

आज हम आपके लिए मर्दों द्वारा किए जाने वाले कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जो महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं और उन्हें रोमांटिक बनाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 6:47:05

मर्दों के ये काम लगते हैं महिलाओं को रोमांटिक, जानें और आजमाकर देखें

हर किसी की चाहत होती हैं कि अपनी रिलेशनशिप में रोमांस भरा जाए और इसको जवां बनाए रखा जाए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं रिलेशनशिप में ऐसे तरीकों को आजमाने की जो आपके बीच नजदीकियाँ लेकर आए। ऐसे में आज हम आपके लिए मर्दों द्वारा किए जाने वाले कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जो महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं और उन्हें रोमांटिक बनाते हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में और लाए अपनी रिलेशनशिप में रोमांच।

हाथ से लिखे गए खत
कोई भी लड़की उस लड़के से खुद को दूर नहीं रख सकती जो उसे अपने हाथ से खत लिखकर दे। पुराने ज़माने में इश्‍क कुछ ऐसे ही फरमाया जाता था लेकिन आज भी अपनी भावनाओं को बयां करने का ये सबसे रोमांटिक तरीका है। जब आप अपनी पार्टनर को अपने हाथ से लिखा हुआ खत देंगे तो उन्‍हें ये काफी रोमांटिक लगेगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,love in relationship,mens romantic work

खुद तैयार करें तोहफा
महिलाओं को तोहफे और सरप्राइज़ पसंद होते हैं और जब आप खुद उनके लिए कुछ करते हैं तो वो ना केवल आपकी तारीफ करती हैं बल्कि उन्‍हें ये सब बहुत रोमांटिक लगता है। आपको ये देखना है कि आपकी पार्टनर को क्‍या पसंद है और उसी के हिसाब से उनके लिए कोई गिफ्ट या सरप्राइज़ तैयार करना है। आपके गिफ्ट को देखकर उन्‍हें जो खुशी होगी वो रोमांस का एहसास कराएगी।

माथे पर किस
इससे सबसे ज़्यादा रोमांटिक फीलिंग होती है। महिलाओं के लिए ये अहसास बहुत खास होता है और जब किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो उसे अपना पार्टनर बहुत रोमांटिक लगने लगता है। माथे पर चूमने से आपकी कई सारी फीलिंग्‍स एकसाथ बयां हो जाती है। ये प्‍यार, सुरक्षा की भावना, सम्‍मान और खुशी को ज़ाहिर करता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,love in relationship,mens romantic work

स्‍पेशल तारीखें याद रखना |
महिलाओं की ज़िंदगी में दिन और तारीखें बहुत महत्‍व रखती हैं। स्‍पेशल डेट्स याद रखना बहुत मुश्किल होता है। अकसर मर्द ऐसी तारीखों को भूल जाते हैं लेकिन अगर आप इन तारीखों जैसे सालगिरह की डेट वगैरह को याद रखने की कोशिश करेंगे तो इससे अपनी पार्टनर के दिल में खास जगह बना पाएंगे। उन्‍हें ये बहुत रोमांटिक लगेगा। जब कोई महिला खुद को खुश करने के लिए अपने पार्टनर को प्रयास करते हुए देखती है तो उसे सुरक्षा का एहसास होता है।

महिलाएं और खाना
आपके लिए तो वो रोज़ ही खाना बनाती होंगी लेकिन इस बार उन्‍हें खुश करने के लिए आपको खाना बनाना है। अपने पार्टनर का खाना बनाना महिलाओं को बहुत रोमांटिक लगता है। जब कोई मर्द अपनी पार्टनर के लिए खाना बनाता है तो इससे उन्‍हें बहुत खुशी मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत