न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप को बर्बाद कर देते हैं ये झूठ, दूर रहना रहता है फायदेमंद

आज हम आपको कुछ ऐसे ही झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से रिलेशनशिप बर्बाद होती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Apr 2018 3:26:49

रिलेशनशिप को बर्बाद कर देते हैं ये झूठ, दूर रहना रहता है फायदेमंद

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और सच पर टिकी रहती हैं। जब उस रिश्ते में झूठ का जहर घुलने लग जाता है तो रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है और प्यार से बनी यह रिश्ते की इमारत गिरने लग जाती हैं। इसलिए रिश्ते की ख़ूबसूरती बनाये रखने के लिए सबसे जरूरी होता हैं रिश्ते के प्रति इमानदार होना। लेकिन कई लोग झूठ के बलबूते पर अपने रिश्ते की ईमारत खड़ी करना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से रिलेशनशिप बर्बाद होती हैं।

* डबल क्रॉस करना : डबल क्रॉस का मतलब होता हैं कि जब एक ही व्यक्ति दो लोगों से संबंध रखता हैं और उन्हें इस बारे में पता नहीं होता हैं। अक्सर कई रिलेशनशिप में होता हैं कि आपको लगता हैं आपका पार्टनर सिर्फ आप से प्यार करता हैं लेकिन हो सकता हैं वो शादी के सपने किसी और के लिए साथ सजा रहा हो। तो अगर आपको अपने पार्टनर पर शक हैं तो पहले उसे दूर करें। इस स्थिति में आपके दोस्त मदद कर सकते हैं।

relations,relationship,ruining relations,mates and me

* हैसियत के बारे में झूठ : ये आदत कई लोगों में होती हैं कि वो अपने आप को अमीर दिखाने की कोशिश करते हैं। अक्सर आपने उन लोगों के मुंह से सुना होगा कि ‘मेरे पास बहुत पैसा, इतना हैं कि मेरी सात पीढियां भी खा सकती हैं’। लेकिन आपको बता दें कि इस तरीके से सिर्फ लालची लड़कियां ही आकर्षित होती हैं। वित्तीय संबंधित कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि ये झूठ ज्यादा देर नहीं चलता हैं।

* परिवार से संबंधित झूठ : अगर आप किसी से वास्तव में प्यार करते हैं और उससे शादी करने के लिए तैयार हैं तो उन्हें अपने परिवार के बारे में सच बताएं। क्योंकि उसे एक ना एक दिन आपके घर आना हैं, तब उन्हें सच के बारे में पता चलेगा तो आपके रिश्ते की नींव हिल सकती हैं।

* अपने असली स्वभाव को ना छुपाएं : अक्सर प्यार में इंसान पागल हो जाता हैं और अपनी ख्याली दुनिया में खो जाता हैं। लोग प्यार पाने की धुन में झुठ का मुखौटा पहन लेते हैं।आप अपने आप को किसी और के भेष में पेश करते हैं। लेकिन इस बात को ध्यान रखें कि ये नाटक ज्यादा देर तक नहीं चलता हैं।

* बात बात पर झूठ बोलना : एक छोटे झूठ से भी अच्छे-अच्छे रिश्तों मे दरार आ जाती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी बात बात पर झूठ बोलने की आदत होती हैं और हर बार उनका झूठ पकड़ लेते हैं। तो समझ लें कि वो आपसे कुछ ना कुछ छुपा रहे हैं। आपको बता दें की बार बार झूठ बोलने से रिश्ते की उम्र कम हो जाती हैं।

* बीमारी से जुड़ा झूठ : आजकल कई ऐसी बीमारी हैं जो जान लेकर ही दम लेती हैं और कुछ ऐसी होती हैं जो जीवन भर जुड़ी रहती हैं। तो अगर आपको कोई ऐसी बीमारी हैं जिससे आप पीडित हैं जो कि खतरनाक हैं और आपको लगता हैं कि आपके पार्टनर को पता होनी चाहिए तो बेहतर होगा कि आप उन्हें बता दें। अगर आप से कोई वास्तव में प्यार करता होगा तो आपका साथ नहीं छोड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत