Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान तरीको से ला सकते हैं अपने बच्चों के चहरे पर मुस्कान, जानें और आजमाए

आज हम आप पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Jul 2019 5:16:04

इन आसान तरीको से ला सकते हैं अपने बच्चों के चहरे पर मुस्कान, जानें और आजमाए

जिस तरह हर पेरेंट्स की अपने बच्चों से कुछ चाहत होती हैं, उसी तरह हर बच्चे की भी अपने पेरेंट्स से कुछ ख्वाहिश होती हैं। जी हाँ, जिस तरह हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे इंसान बने और नेक काम करें। इसी तरह बच्चे भी चाहते हैं कि अपने पेरेंट्स के साथ बैठकर खुशियों के पल बांटे जाए। बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ खुशी से जीवन व्यतीत करना चाहते हैं जो उन्हें आत्मविश्वास भी देता हैं। इसलिए आज हम आप पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में।
parenting tips,parenting tips in hindi,smile on your children faces,ways to bring smile on child face,ways to increase confidence in child उनकी अच्छी बातों को सराहें
जब भी आपका बच्चा परीक्षा या फिर कोई काम बेहतर करके दिखाए तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि उसकी सराहना करें, इससे उसे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। जब आप बच्चे की सराहना करेंगे तो उसे अंदर से खुशी होगी कि अगर मैं और बेहतर करूंगा तो और ज्यादा तारीफ मिलेगी। इसलिए जब भी मौका मिले आप आपने बच्चों की सराहना जरूर करें।

दूसरों की भावनाओं की कद्र करना सिखाएं
अक्सर बच्चे एक-दूसरे के साथ खेलते वक्त उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जबकि ऐसा करने से बच्चों में द्वेष की भावना पनपती है। द्वेष की भावना जब एक बार बच्चों के मन में घर जाती है तो सारी जिंदगी बच्चे एक-दूसरे से चिढ़ने लगते हैं। इसलिए अपने बच्चों को दूसरे की कद्र करना सिखाइए ताकि वह आगे जाकर दूसरों के साथ सम्मान से बात करें और खुश रहे।

साथ बैठकर खाना खाएं
अक्सर देखा जाता है की कई परिवार अलग-अलग बैठकर खाना खाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों में तनाव और अकेलेपन की भावना जागती है। अगर आप साथ बैठकर खाना खाएंगे तो बच्चों से बातें होंगी और बातों के दौरान बच्चे आपसे अपने दिल की बात कह सकेंगे। जब बच्चे आपसे अपने दिल की बात कहेंगे तो उनमें खुशी अपने आप बरकरार रहेगी। parenting tips,parenting tips in hindi,smile on your children faces,ways to bring smile on child face,ways to increase confidence in child जब वह बोलें तो उनकी बात सुनें
अक्सर हम बच्चों की कही छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर दिया करते हैं जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें लगेगा कि हम उनपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्चों के अंदर जब ऐसी भावना आ जाएगी कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है तो वह धीरे-धीरे अपनी दिल की बातें कहना बंद कर देंगे, जिससे उनमें आत्मविश्वास तो कम होगा ही और साथ खुशी भी नहीं मिलेगी।

उनकी बातों को महत्व दें
कभी-कभार जब हम बच्चों की बातें सुनकर उन्हें फटकार दिया करते हैं या उनकी बातों को महत्व नहीं देते तो उनमें नकरात्मकता जागती है। बच्चों को लगता है कि उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है तो वह अपनी बातों को कहना बंद कर देते हैं। जिसके कारण कई बड़े हादसे हो सकते हैं इसलिए जब भी आपका बच्चा आपसे कुछ कहें तो उसकी बातों को महत्व दें।

बच्चों को जताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं
अक्सर हम अपने बच्चों को नहीं जताते हैं कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें जब भी मौका मिले उनके साथ घूमने जाना चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं और उनसे प्यार करते हैं। जब आप अपने बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे तो उन्होंने लगेगा कि आप उनसे प्यार करते हैं और उनकी कद्र करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology