Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आदर्श बहू में होती है ये ख़ास बातें, मायके और ससुराल में बनाती है तालमेल

हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इन जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल पाएंगी और आदर्श बहु कहलाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 4:26:57

आदर्श बहू में होती है ये ख़ास बातें, मायके और ससुराल में बनाती है तालमेल

र लड़की शादी करके अपने ससुराल आती हैं, इसका मतलब यह नहीं होता हैं कि वह अपने मायके को भूल जाती हैं। एक आदर्श बहू वही कहलाती हैं जो मायके और ससुराल में तालमेल बनाये रखती हैं और दोनों परिवारों को जोड़े रखती हैं। हांलाकि यह किसी भी नई दुल्हन के लिए बहुत मुश्किल काम होता हैं क्योंकि उसपर एक नए परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इन जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल पाएंगी और आदर्श बहु कहलाएंगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* शेड्यूल बनाएं

सिर्फ आपको ही अपने घरवालों की याद नहीं आती, उन्हें भी आपकी याद सताती है, आपसे बातें करने का मन करता है। इसलिए शादी के बाद न उनका परित्याग करें और न ही मायके में ही पड़ी रहें। अपने पति और सास-ससुर से चर्चा करके यह तय करें की आप अपने घरेलु काम-काज या अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा किया बगैर कितने नियमित तौर पर अपने मां-बाप से मिलने घर जा सकती हैं।

* मायके वालों को बुलाएं

अपने पति या ससुराल वालों से पूछकर अपने मायके वालों को कभी-कभार घर बुला सकती हैं। ऐसे में वे भी देखकर खुश होंगे कि उनकी लाड़ली कितनी अच्छी तरह से अपनी नई गृहस्थी संभाल रही है। वे आपके ससुरालवालों को भी अच्छे से देख व जान पाएंगे। मेल मिलाप रिश्तों को मजबूत करेगा।
traits of daughter in law,daughter in law * चुगली न करें

मायके वाले से हालचाल पूछें। सलाह-मशविरा करें पर ससुराल कि हर बात उन्हें न बताएं और न ही चुगली करें। हर छोटी-छोटी चीज को लेकर बखेड़ा न खड़ा करें। आपके नए परिवार कि इज्जत आपके हाथ में है। हर बात मायके में बताना ससुरालवालों को अच्छा नहीं लगेगा। अपने विवेक का प्रयोग करें।

* आयोजन करते रहें

महीने में एक बार एक पारिवारिक भोजन या पिकनिक का आयोजन करें। जिसमें आपके और आपके पति के सभी घरवालों को शामिल करें। इससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में एक नई परंपरा की शुरुआत हो जाएगी और आपके माता-पिता को आपकी नई जिंदगी का हिस्सा होने का सुख मिलेगा।

* सीमा न लांघें

तीज-त्योहारों में उनसे मिलने जाएं या उन्हें अपने घर बुलाएं, क्योंकि उत्सवी माहौल में अपनों की याद सबसे अधिक आती है। अपने माता-पिता को प्यार, आदर और सम्मान जरूर दें पर ध्यान रखें कि ऐसा करने में आप कहीं भी अपनी सीमाओं का उल्लंघन तो नहीं कर रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology