न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनने के लिए जरूरी है ये 6 चीजें, जानकर लाएं अपने में बदलाव

लड़कों के लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनने के कुछ पैमाने जरूर होते हैं जिनपर उन्हें खरा उतरना होता हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jun 2019 12:45:46

परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनने के लिए जरूरी है ये 6 चीजें, जानकर लाएं अपने में बदलाव

किसी भी रिलेशनशिप को परफेक्ट होना दोनों पार्टनर्स की आपसी समझ पर निर्भर होता हैं। हांलाकि सभी की नजरों में परफेक्ट रिलेशनशिप की अपनी अलग परिभाषा होती हैं। लेकिन हां, लड़कों के लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनने के कुछ पैमाने जरूर होते हैं जिनपर उन्हें खरा उतरना होता हैं। एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड होना आपकी रिलेशनशिप कि मजबूती को बढाने का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनने के लिए त्यागने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

उसके पक्ष के फैसले आप ही ना लें
जब निर्णय लेने की बात आती है तो इस काम की जिम्मेदारी घर का बड़ा (आमतौर पर पिता) लेता है। रिलेशनशिप में भी कई मर्दों को ये लगता है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड को फैसले लेने के समय गाइड करना चाहिए। इससे भी खराब स्थिति तब आती है जब वो इसका भी फैसला करने लगते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं तो अभी से अपनी आदत में सुधार लाएं और अपनी गर्लफ्रेंड को असहाय बच्चे की तरह ट्रीट करना बंद करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,perfect boyfriend tips,tips for boyfriend

उसकी हर गतिविधि पर नजर रखना
आपको ये जानकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि ज्यादातर मर्द ये चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने हर काम की जानकारी उन्हें देती रहे, वो कब ऑफिस जा रही है, किन लोगों से मिल रही है, घर कब तक पहुंच रही है आदि। किसी भी चीज की अति बुरी होती है और हर छोटी बड़ी बात के लिए आपका अपडेट मांगना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उसे भी स्पेस दें और अपनी इच्छा से जीने दें।

उसके दोस्तों को अपने दुश्मन की तरह ना देखें
प्यार में जब कोई इंसान डूबा रहता है तब वो अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव हो जाता है लेकिन आप उनसे ये उम्मीद ना करें कि वो आपसे ऐसे बर्ताव करें जैसे उनकी जिंदगी में सिर्फ आप ही हैं। आप सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड बने रहने पर जोर ना दें बल्कि पहले एक अच्छा दोस्त बनें। अगर आपकी गर्लफ्रेंड के पुरुष मित्र हैं तो आप उसे उनके खिलाफ खड़ा नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो बंद कर दें।

relationship tips,relationship tips in hindi,perfect boyfriend tips,tips for boyfriend

बड़े भाई की तरह ना करें बर्ताव
समाज में लड़कों की परवरिश के दौरान ये भी सीखा दिया जाता है कि हर लड़की को रक्षा की जरूरत होती है। यही कारण है कि ज्यादातर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी खुद पर ले लेते हैं और बड़े भाई की तरह बर्ताव करने लगते हैं। लड़कियों को इस तरह का एहसास अच्छा लगता है लेकिन हर वक्त नहीं और वो खुद अपना भला समझती हैं। आप उन पर दबाव ना बनाएं।

अपने दोस्तों के सामने उसे लेकर दिखावा ना करें
कई मर्दों की ये आदत होती है कि वो अपने दोस्तों के सामने अपने रिलेशनशिप का गुणगान करते रहते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रॉफी समझते हैं और ये बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड कितनी शानदार है। रिश्ते की शुरुआत में इस तरह का बर्ताव अच्छा लग सकता है लेकिन हर किसी के सामने उसी तरह की बातें करना आपकी पार्टनर के लिए असहज हो सकता है।

उसके पर्सनल स्पेस में ना दें
दखल जो मेरा है वो तुम्हारा है कि तर्ज पर कई लड़कियां अपने फोन, सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड अपने पार्टनर को दे देती हैं। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि इसके बावजूद कुछ चीजें ऐसी हो सकती हैं जिन्हें शेयर करने पर वो कम्फर्टेबल ना हों और इसका मतलब ये ना समझें कि वो आपसे कुछ छिपा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत