न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से वर्किंग कपल्स बनाए जिंदगी को खुशनुमा, बना रहेगा प्यार

कपल्स को कुछ बातों का ध्यान रखें की जरूरत होती हैं जिनकी मदद से रिश्ते में मजबूती बनी रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 May 2019 6:19:55

इन 5 तरीकों से वर्किंग कपल्स बनाए जिंदगी को खुशनुमा, बना रहेगा प्यार

पहले के समय में देखा गया है की कार्यों को पुरुष और स्त्रियों में वर्गीकृत किया जाता था और उसी धारणा के साथ जीवन का निर्वाह किया जाता था। हांलाकि समय के साथ यह धारणा बदली हैं और अब महिलाओं द्वारा भी मुख्य भूमिका का निर्वाह किया जा रहा हैं। आजकल देखा जा रहा हैं की कपल्स दोनों काम करते हुए नजर आते हैं जिसकी वजह से उनके रिश्तों में भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में कपल्स को कुछ बातों का ध्यान रखें की जरूरत होती हैं जिनकी मदद से रिश्ते में मजबूती बनी रहे। आज हम वर्किंग कपल्स के लिए कुछ ऐसे ही आईडिया लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

काम को जेंडर के हिसाब से न बांटें

कई लोगों का मानना कि घर का काम करना महिला की ही जिम्‍मेदारी है या फिर बैंक या कुछ कागजी कामों को करना पुरूष का काम है। आप दोनों को समझना होगा, कि लड़का हाने का यह मतलब नहीं कि आप घर के काम नहीं कर सकते, किचन में खाना नहीं बना सकते। इसके अलावा आप महिला हो तो आप बिजली का बिल नहीं भर सकती या पुरूषों के किसी काम को नहीं कर सकती। काम को काम के नजरिये से देखें और जो भी फ्री बैठा है वह दूसरे की काम को पूरा करने में मदद करें। इससे काम मिलजुल कर जल्‍दी होगा और आपकी परेशानियां भी कम होंगी।

relationship tips,relationship tips in hindi,working couple tips,couple tips

वीकेंड्स पर बाहर जाएं

अगर आप दोनों पति-पत्‍नी वर्किंग हैं और आपको मिलने वाले वीकेंड को आप आराम करने में या फिर किसी काम में ही निकाल देते हैं, तो ऐसा न करें। अपने वीकेंड्स को कभी अपने पार्टनर के लिए भी फ्री रखें और कहीं बाहर घूमने या कोई ट्रिप प्‍लान करें। ऐसा हर वीकेंड संभंव नहीं है, लेकिन महीने-दो-महीने में एक बार। इससे आप एक दूसरे के साथ अपना क्‍वालिटी टाइम बिता पाएंगे। जिससे दोनों की जिंदगी में खुशी होगी।

पति-पत्‍नी बच्‍चे का ख्‍याल रखें

अगर आप पेरेंट्स हैंख्‍ तो आपकी जिम्‍मदेारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपनी लाइफ को मैनेज करना बहुत जरूरी है, क्‍योंकि इसका बुरा प्रभाव आपके बच्‍चे पर भी पड़ सकता है। आप दोनों ध्‍यान रखें कि ऑफिस से आने के बाद कोई एक ही बच्‍चे की देखभाल न करे, बल्कि यह दोनों का फर्ज है। अक्‍सर महिला ही बच्‍चे की देखभाल में लग जाती है, जिससे पत्‍नी व बच्‍चे दोनों पर इसका असर पड़ता है। आपका बच्‍चे और पत्‍नी के साथ टाइम बिताना आपको उनके करीब लाएगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,working couple tips,couple tips

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें

अगर आप दोनों पति-पत्‍नी वर्किंग हैं, तो एक बात का विशेष ध्‍यान रखें कि आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखें। घर-परिवार के साथ होते हुए ऑफिस का काम लेकर न बैठें। जब आप घर में हों तो परिवार को प्राथमिकता दें। भले ही दो खर्चे कम करने पड़ें, लेकिन ओवरटाइम न करें।

लड़ाई-झगड़ों को जल्‍दी सुलझा लें

पति-पत्‍नी रसोई घर में रखे बर्तनों के समान हैं। जिनकी एक-दूसरे को जरूरत भी पड़ती है, लेकिन साथ होने पर उन‍की आपज भी होती है। यानि लड़ाईयां हर पति-पत्‍नी के बीच होती हैं, लेकिन लड़ाई को बढ़ा देना कोई हल नहीं। आप कोशिश करें कि लड़ाई-झगड़ों को जल्‍दी सुलझा लें और घर में शांति रखें। एक दूसरे को स्‍पेस दें। जिससे रिश्‍ते में दरार न आए। क्‍योंकि घर का कलेश और लड़ाईयां आपके काम को भी प्रभावित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत