न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न चाहते हुए भी महिलाएं करती है रिश्ते में समझौता, ये 5 वजह बनती है बड़ा कारण

अक्सर देखा गया हैं कि रिश्तों में दूरियां बढ़ने और तालमेल ना होने पर रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं। लेकिन महिलाऐं न चाहते हुए भी रिश्ते में समझौता करती हैं और इसे टूटने नहीं देती हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Jul 2019 5:38:00

न चाहते हुए भी महिलाएं करती है रिश्ते में समझौता, ये 5 वजह बनती है बड़ा कारण

शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता हैं और कहा जाता हैं कि ये जोडियाँ स्वर्ग में बनकर आती हैं। जोडियाँ तो भगवान बना देता हैं लेकिन उनको सँभालने की जिम्मेदारी तो इंसान की ही होती हैं। जी हाँ, शादी का रिश्ता आपसी तालमेल से बना होता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि रिश्तों में दूरियां बढ़ने और तालमेल ना होने पर रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं। लेकिन महिलाऐं न चाहते हुए भी रिश्ते में समझौता करती हैं और इसे टूटने नहीं देती हैं। आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों महिलाएं रिश्ते में समझौता करती है।

बच्चों के भविष्य के लिए
हमारे देश में सिंगल पैरेंट बनकर बच्चे की जिम्मेदारी उठाना बहुत मुश्किल काम माना जाता है। ऐसे में बात जब महिलाओं की हो तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के चक्कर में वो खुद का भविष्य अंधकार में धकेल देती हैं।

relationship facts,women do compromise in a relationship,reason behind compromise

परिवार का दबाव
आज भी हमारे देश में रिश्ता बनाना आसान और उसे तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है। अगर कोई महिला अपने रिश्ते से खुश नहीं है और उससे बाहर निकलना चाहती हैं तो उसके परिवार के लोग उसे रिश्ते में बने रहने की सलाह देने लगते हैं। कई बार परिवार के लोग परिवार, समाज और बच्चों का वास्ता देकर उन्हें अपना रिश्ता बचाने के लिए जोर देने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति करती है मजबूर
कई बार महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपने खर्चों के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाती हैं। जिसकी वजह से अब्यूजिव रिश्ते में रहना उनकी मजबूरी बन जाता है। महिलाएं ये सोचकर कि अगर वो अपने पार्टनर को छोड़कर चली जाएंगी तो उनका और उनके बच्चों का क्या होगा अपने रिश्ते में बनी रहती हैं।

relationship facts,women do compromise in a relationship,reason behind compromise

समाज का डर
कई बार महिलाएं समाज के डर से भी कि 'लोग क्या कहेंगे' ये सोचकर अपने हिंसक रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो वो अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में दूसरों से बात करने में भी डरती हैं।

पार्टनर के सुधरने की उम्मीद
ऐसा नहीं है कि इस तरह के रिश्ते में सिर्फ कम पढी लिखी महिलाएं ही फंसी होती हैं। कामकाजी और पढी लिखी महिलाएं भी कई बार ऐसे रिश्तों को मजबूरी में निभाती हैं। इसके पीछे उन्हें अपने पार्टनर के भविष्य में सुधरने की उम्मींद छिपी होती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो अपने पार्टनर को छोड़कर चली जाएंगी तो उनका पार्टनर टूटकर बिखर जाएगा। भावनाओं में बहकर वो सालों साल इस घुटन भरे रिश्ते को निभाती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती