न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा करने लगा हैं आपकी बातों को अनसुना, इन तरीकों से करें समझाइश

बच्चों की हर चाहत पूरी होने के कारण उनके स्वभाव में बदलाव आने लगता हैं और उन्हें हर वो चीज चाहिए ही होती हैं जो उनकी चाहत होती हैं। इसके चलते वे अपने बड़ों की बातों को अनसुना करते हुए नजर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Aug 2019 7:36:23

बच्चा करने लगा हैं आपकी बातों को अनसुना, इन तरीकों से करें समझाइश

एक माँ अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं और बच्चों की हर चाहत को पूरा करना चाहती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि बच्चों की हर चाहत पूरी होने के कारण उनके स्वभाव में बदलाव आने लगता हैं और उन्हें हर वो चीज चाहिए ही होती हैं जो उनकी चाहत होती हैं। इसके चलते वे अपने बड़ों की बातों को अनसुना करते हुए नजर आते हैं। बच्चों की यह आदत उनके पेरेंट्स के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की समझाइश आसानी से कर सकते हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child unheard parents talk,learn to child

बच्चे का ध्यान खींचिए
क्या आप चाहती हैं कि आपका बच्चा आपकी सुनें? तो सबसे पहले उनका अटेंशन पाने की कोशिश करिए। जब वे आप पर ध्यान देंगे तभी आपकी बात सुन पाएंगे। आपकी बात उनके लिए केवल एक आवाज है, आप क्या कहती हैं, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो सवाल उठता है कि आप अपने बच्चों का अटेंशन कैसे पाएंगी?जब आप अपने बच्चे से कुछ कह रही हों तो बैकग्राउंड में किसी भी तरह का शोर नहीं होना चाहिए। टीवी, म्यूजिक, वीडियो गेम्स, खिलौने आदि को हटा दें। बच्चों से दूर से नहीं बल्कि उनके पास जाकर अपनी बात कहें। दूसरे कमरे से अपनी बात ना कहें। बातचीत करने से पहले अपने बच्चे की हाइट के अनुसार झुक जाएं। अगर हो सकें तो बैठ जाएं और उनकी आंखों में आंखें डालकर बात करें। जब वे आपसे बात कर रहे हों तो आप जो काम कर रही हैं, उसे छोड़ दें और ध्यान से उनकी बात सुनें।

वक्त और सब्र
अधिकतर स्कूलों में टीचर्स वेट टाइम के कॉन्सेप्ट में यकीन रखते हैं। जब आप अपने बच्चे से कुछ कहें तो उन्हें कम से कम 7-8 सेकेंड का समय दें ताकि वे आपकी बात समझ सकें। इसी ट्रिक से बच्चे स्कूल में बातें मानते हैं। कुछ बच्चों को इससे ज्यादा समय लग सकता है। अगर आपका बच्चा तुरंत जवाब नहीं देता है तो जरूरी नहीं है कि वह आपकी बात को नजरअंदाज कर रहा है। वह यह सोच रहा होता है कि उसे क्या और कैसे जवाब देना है। इस वक्त में आप चिल्लाने ना लग जाएं। उन्हें थोड़ा सा टाइम दें ताकि उनके दिमाग में डेटा प्रोसेस हो सकें!

parenting tips,parenting tips in hindi,child unheard parents talk,learn to child

बच्चों को विकल्प दें
सभी बच्चे हर निर्देश का पालन करने वाले नहीं होते हैं। जब आप उन्हें कुछ कहने के लिए कहती हैं तो वे आपकी बात मानने से इनकार कर देते हैं और विद्रोही हो जाते हैं। खासकर जब वे टीनेज में पहुंचते हैं।आप उन्हें चॉइस की ताकत दीजिए। उन्हें विकल्प दीजिए। जैसे- या तो रूम साफ करें या फिर अपनी बहनों के साथ मूवी ना देखने जाएं। या तो आप अपनी टेबल साफ कर लें या फिर बाद में बर्तन साफ कर लें।

स्पेसेफिक रहें
आपको जो बात कहनी है, उसी पॉइंट पर रहकर बात करें। बहुत ज्यादा लंबे वाक्य और बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल ना करें। घुमा-फिराकर बात ना करें और सरल और सीधे शब्दों में उनसे अपनी बात कहें। कई बार बच्चों को इसलिए भी आपकी बातें याद नहीं रहती हैं क्योंकि आपने बहुत लंबा निर्देश दिया था और उनके दिमाग से आपकी बात निकल गई।जैसे- आप कई बार केवल एक शब्द में अपनी बात कह सकती हैं- बिस्तर पर जाने से पहले ब्रश कर लेना कहने के बजाए कहें- टीथ!। तुम अपने कमरे में जाओ, यहां खड़े मत रहो कहने के बजाए रूम! कहें।

उनसे पूछें नहीं बल्कि बताएं
बेटा, क्या तुम नमक पास कर सकते हो? इसका जवाब हां या ना में हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा आपकी बात माने तो उनसे पूछे नहीं बल्कि कहें।उदाहरण के लिए, मैं चाहती हूं कि आप अगले घंटे में अपना कमरा साफ कर दो। आप अपने जूते उतार लीजिए। या कहें- शूज प्लीज!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज