न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं ये छोटी-सी गलतियां ना बना दे आपकी शादीशुदा जिंदगी को बदहाल

आज इस कड़ी में हम आपको उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को बदहाल बना सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 4:47:15

कहीं ये छोटी-सी गलतियां ना बना दे आपकी शादीशुदा जिंदगी को बदहाल

शादीशुदा जिंदगी में समय के साथ कई बदलाव आते हैं क्योंकि भारत में शादी दो व्यक्ति नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल माना जाता हैं। शादीशुदा जिंदगी का शुरूआती प्यार सोने-चांदी की नई चमक जैसी होता हैं जो समय के साथ फीका पड़ता जाता हैं। इस रिश्ते और रोमांच को बचाए रखने के लिए कुछ उपाय करने के साथ ही कुछ गलतियां करने से भी बचना होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को बदहाल बना सकती हैं।

तारीफ करना भूल जाते हैं

आमतौर पर प्यार में पहले पहले पार्टनर्स एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं लेकिन शादी के कुछ समय बाद लोग एक-दूसरे की तारीफ करना बंद कर देते हैं। अपनी तारीफ सुनने के बाद सामने वाले के शरीर में 'हैप्पी हॉर्मोन्स' का प्रोडक्शन तेजी से होता है, जिसके कारण उन्हें अच्छा महसूस होता है। इसलिए अपने पार्टनर की तारीफ करना कभी न भूलें। हर प्यारी चीज के लिए थैंक्यू कहें। उन्हें उनकी इम्पॉर्टेंस बताने से आपका प्यार बढ़ता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips,mistakes in married life

किसी का गुस्सा किसी पर

अक्सर एक गलत आदत देखी जाती है कि अपने ऑफिस या किसी और काम का गुस्सा घर आकर लोग अपने पार्टनर पर निकालते हैं। हालांकि ये बात आम है कि वह प्यार और गुस्सा सिर्फ उसी पर जाहिर करते हैं जिसके साथ वह कंफर्टेबल होते हैं। इसलिए अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें। कभी भी किसी दूसरे का गुस्सा अपने पार्टनर पर न उतारें। अपने पार्टनर से हमेशा इज्जत से बात करें और उन्हें हमेशा इस बात का एहसास दिलाते रहें कि उनकी वजह से आपकी जिंदगी में खुशी भरी हुई है। उनको पूरा सम्मान दें।

पार्टनर की बातों को अनसुना करना

जब आप प्यार में होते हैं तो अपने पार्टनर की बोली गई हर बात को बहुत ही ध्यान से सुनते हैं। उस समय बातों को ध्यान से सुनने का कारण यही था कि आप उन्हें जानना चाहते थे और आपमें अपने रिश्ते को लेकर रोमांच भरा था। लेकिन शादी के बाद में ये रोमांच अचानक खत्म होने लगता है और आप अपने पार्टनर की बातों को ठीक से सुनते नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाला कुछ भी कहे, मगर उसे अच्छा लगेगा अगर आप उसकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और समझेंगे। इसलिए पार्टनर से बातचीत के दौरान कोई तीसरा काम करने के बजाय अपना पूरा ध्यान उसकी बातों में लगाएं और उसे फील करवाएं कि वह आपके लिए कितने जरूरी हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life tips,mistakes in married life

प्यार न दिखाना

शादीशुदा कपल्स में ये बात काफी देखने को मिलती है कि वह शादी के थोड़े समय बाद एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाना छोड़ देते हैं। सेक्शुअल संबंध एक अलग बात होती है लेकिन दूसरे तरीकों से भी आपको अपने पार्टनर पर प्यार जताना चाहिए। ऐसे में एक दूसरे को किस करना, खुश होने पर गले लगाना, दुख होने पर उनकी गोद में सिर रखकर लेटना और उनके हाथ में हाथ डालकर वॉक करना प्यार जताने के सही तरीके हो सकते हैं।

गैजेट्स के पीछे न करें समय बर्बाद

आजकल ज्यादातर लोग अपना अधिकतर समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के पीछे दे देते हैं। स्मार्ट फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी, वीडियो गेम्स कुछ ऐसे गैजेट्स हैं, जिनमें हमारी पीढ़ी का सबसे ज्यादा समय खराब हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि जो शादीशुदा कपल्स वर्किंग होते हैं वह घर लौटने के बाद अपने जरूरी काम निपटाते हैं और फिर मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने में लग जाते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अपने काम के बाद बचे हुए थोड़े समय में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। ऑफिस या काम से लौटते ही अपने पार्टनर को बांहों में लें और एक प्यार सा हग करें। उनके काम में हाथ बंटाते हुए उनसे बातें करें। ऐसा करने से रिश्ते में लंबे समय तक प्यार बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन