न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये संकेत बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड नहीं करेगा आपसे शादी, दे रहा है धोखा

हम आपके लिए लेकर आये हैं लड़कों के कुछ ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड नहीं करेगा आपसे शादी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Jul 2018 3:02:05

ये संकेत बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड नहीं करेगा आपसे शादी, दे रहा है धोखा

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वह जिससे प्यार करती है उसी से शादी करें। लेकिन कभीकभार कई कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाता हैं। जिसमें सबसे दुःख देने वाला कारण होता हैं बॉयफ्रेंड के द्वारा धोखा देना और शादी के समय मुकर जाना। जी हाँ, लडकियां प्यार तो कर लेती हैं लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं उन्हें प्यार में धोखा ना मिल जाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं लड़कों के कुछ ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड नहीं करेगा आपसे शादी। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

* वो आपको अपनी फैमिली या फ्रेंड्स से नहीं मिलवाता

ये बहुत बड़ा संकेत है। अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ अपना फ्यूचर देखता है तो वो आपको अपनी फैमिली और क्लोज़ फ्रेंड्स से मिलवाना चाहेगा। अगर वो आपके पेरेंट्स से भी मिलने से बच रहा है और बहाना बना रहा है कि वो सही वक्त का इंतज़ार कर रहा है तो मुमकिन है कि वो इस रिलेशनशिप को नेक्ट्स लेवल पर नहीं ले जाना चाहता।

* आप दोनों ने ‘फेसबुक’ पर रिश्ता ज़ाहिर नहीं किया

आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ साल भर से रिलेशनशिप में हैं लेकिन उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल में इसका कोई नामोनिशान नहीं है। वो आपके साथ फोटो शेयर नहीं करता। वो कहता है कि वो नहीं जानता कि लोग उसकी प्राइवेट लाइफ के बारे में जानें। इस बात पर यकीन न करें, अगर वो आपके साथ फ्यूचर देखता है तो वो चाहेगा कि पूरी दुनिया इस रिश्ते के बारे में जानें।

boyfriend will not marry you,sign of relationship,relationship tips

* वो आपके साथ मिलकर फ्यूचर प्लान नहीं बनाता

इससे फर्क नहीं पड़ता कि दोनों को लेकर आपके फ्यूचर प्लान क्या हैं। आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ फ्यूचर से जुड़ा प्लान बनाता है या नहीं, ये देखने वाली बात है। अगर उसके फ्यूचर प्लान में आप शामिल नहीं हैं, तो आपको खुद से ये सवाल करना चाहिए कि क्या वाकई वो आपके फ्यूचर देखता है?

* वो आपको डेट पर नहीं ले जाता

जब आप नए नए मिले थे तो आपका बॉयफ्रेंड आपको फैंसी पब या रेस्टोरेंट में लेकर जाता था, आपके साथ ज्यादा वक्त बिताता था और पैसे खर्च करने में भी हिचकिचाता नहीं था। लेकिन अब जब उसे पता है कि आप उसके साथ हैं, तो वो ज्यादा कोशिशें नहीं करता। प्राइवेट में मिलना पसंद करता है ताकि आपके बीच इंटीमेसी हो सके, ज्यादा से ज्यादा पिज्जा या चाइनीज़ फूड ऑर्डर कर देता है। वो आपके साथ पहले कि तरह घंटों नहीं बिताता न आपतो इंप्रेस करने की कोशिश करता है।

* आपके लिए ज्वेलरी नहीं लेता

वो आपको फूल या किताब से ज्यादा कुछ नहीं देता। उसने आपको कभी कोई ज्वेलरी जैसे कि नेकलेस या इयरिंग नहीं दिलाई क्योंकि वो नहीं चाहता कि आप उससे एक दिन रिंग की भी उम्मीद लगाएं।

* कमिटमेंट फोबिया

वो जब भी किसी इंगेजमेंट या वेडिंग पार्टी में जाता है तो इस बारे में बात करता है कि वो शादी के लिए कमिटमेंट करने से कितना डरता है। शादी के बारे में उसकी राय कुछ खास अच्छी नहीं है, और जब भी आप उससे शादी के बारे में बात करती हैं तो वो बात टाल जाता है।

* वो आपकी सलाह नहीं लेता


अगर आपका बॉयफ्रेंड आपकी और आपके विचारों की इज्जत करता है तो वो आपकी सलाह लेता है। अगर वो अपनी फैमिली लाइफ और ऑफिस की बातें आपसे डिसकस नहीं करता तो हो सकता है कि वो आपको शादी के लिए कभी प्रपोज न करे। क्योंकि हर इंसान अपने नज़दीकी इंसान से अपनी पर्सनल लाइफ की सारी बातें शेयर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत