न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके पार्टनर पर कितना भरोसा करते हैं आप, ये 5 बातें देती है इसका संकेत

ऐसे में तो हर व्यक्ति बोलता हैं कि वह अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 4:38:02

आपके पार्टनर पर कितना भरोसा करते हैं आप, ये 5 बातें देती है इसका संकेत

हर रिश्ते की नींव प्यार और भरोसे पर टिकी हुई होती हैं, जिसकी मजबूती का पता समय-समय पर तब चलता हैं जब उनके बीच छोटी-मोटी अनबन होती हैं और उस स्थिति को वे किस तरह सुलझाते हैं। ऐसे में तो हर व्यक्ति बोलता हैं कि वह अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करता हैं, लेकिन उसका पता ऐसी अनबन वाली स्थिति में ही चल पाता हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पार्टनर को आप पर भरोसा है या नहीं, तो आज हम आपको कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर के भरोसे को दर्शाते हैं।

* सवालों के जवाब सहजता से देना

अगर आपके पार्टनर आपके सवालों के जवाब बहुत सोच-सोच के देते हैं या जवाब देते समय कुछ ज्यादा ही मोहब्बत दिखाते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपसे कुछ छिपा रहे हैं। कई बार वो आपके भले के लिए भी बातें छिपा सकते हैं इसलिए सीधा ही ये समझना कि पार्टनर आपको चीट कर रहा है, थोड़ी जल्दबाजी होगी। इसलिए ऐसे में रिलैक्स होकर दोबारा अपने पार्टनर से बात करें।

* हर बात पर पूछताछ नहीं करते

अगर घर से निकलने पर, किसी फंक्शन में जाने पर या दोस्तों के साथ आउटिंग के समय आपके पार्टनर बार-बार फोन करके आपसे गैरजरूरी सवाल करते हैं और किसी तरह का शक करते हैं तो भी ये बात पक्की है कि वो आप पर पूरा भरोसा नहीं करते। ऐसे में आप उन्हें समझा सकते हैं कि उनसे अलग आपकी निजी जिंदगी भी है।

relationship,signs of relationship,good relationship,relation believe

* परेशानी में साथ रहना

कई बार कुछ ऐसी परेशानियां आ जाती हैं जिनका सामना आपको अकेले करना पड़ता है, जिसमें आप किसी और की मदद नहीं ले सकते। ऐसी परेशानी के वक्त आपके पार्टनर भले आपकी मदद न कर सकें लेकिन वो इस बात का एहसास जरूर दिला सकते हैं कि हर परेशानी में वो आपके साथ खड़े हैं। अगर ऐसे समय में पार्टनर को आपकी परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो समझिये कि वो आपका रिश्ता कमजोर है।

* जरूरत होने पर मोबाइल आसानी से दे देना

किसी का मोबाइल छूना या उसे चेक करना गलत बात है भले वो आपका पार्टनर ही क्यों न हो। लेकिन अगर जरूरत के वक्त भी आपका पार्टनर आपको फोन देने में हिचके या परेशान हो तो समझिये कि वो आप पर पूरी तरह विश्वास नहीं करता।

* आपकी निजी जिंदगी में दखल न देना

कई बार लोग अपने पार्टनर की निजी जिंदगी में इतना दखल देते हैं कि उससे फ्रस्टेशन होने लगती है। कई लोग नहीं चाहते कि उनका पार्टनर किसी और से बोले, बात करे या साथ रहे। ऐसे लोगों को यकीनन अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं होता और वो रिश्ते को लेकर हमेशा इनसिक्योर रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती