न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 चीजें बताती हैं कि आपको पार्टनर से कर लेना चाहिए ब्रेकअप

कई मौके आते हैं जब इंसान को समझना चाहिए कि आपकी रिलेशनशिप सही नहीं जा रही हैं और आपको पार्टनर से ब्रेकअप कर लेना चाहिए ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 5:43:48

ये 6 चीजें बताती हैं कि आपको पार्टनर से कर लेना चाहिए ब्रेकअप

कोई भी रिलेशनशिप तभी सफल हो पाती है जब दोनों पार्टनर्स में आपसी समझ और विश्वास हो। लंबे समय की रिलेशनशिप के बाद संतुष्ट होकर ही शादी की तरफ कदम बढ़ाना सही फैसला हैं। जल्दबाजी में उठाया गया कदम आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता हैं। ऐसे कई मौके आते हैं जब इंसान को समझना चाहिए कि आपकी रिलेशनशिप सही नहीं जा रही हैं और आपको पार्टनर से ब्रेकअप कर लेना चाहिए ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको यह समझने में आसानी होगी कि अब ब्रेकअप का समय आ गया है।

पार्टनर के साथ खुश नहीं रहना

शुरुआत में तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है। आप एक-दूसरे के साथ को इन्जॉय करते हैं, लेकिन बाद में हर छोटी-छोटी बातों पर बहस, लड़ाई-झगड़े का रूप ले ले तो समझें कि ब्रेकअप का वक्त आ गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हेल्दी रिलेशनशिप में कपल्स के बीच कभी लड़ाई नहीं होती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि एक साथी इमोशनली रूप से खुद को असुरक्षित महसूस करे।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup in relationship

जब रिश्ते में शक पैदा हो जाए

पार्टनर पर विश्वास करना किसी रिश्ते का परखने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि यह हर रिश्ते की नींव होती है। जब किसी रिश्ते में शक अपने पैर जमा लेता है तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। रिश्ते को लेकर आपका मन रोज कुछ न कुछ कहना चाहता है। वो इशारे करता है कि आप गलत इंसान के साथ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन आप उस आवाज को दबा देते हैं या अनसुना कर देते हैं।

जब न हो पछतावा

जब समझ नहीं आ रहा हो कि रिश्ते में क्या करना है तो ईमानदारी के साथ गहराई से सोचें कि ब्रेकअप करने के बाद आपकी स्तिथि क्या होगी। कहीं आप जल्दीबाजी तो नहीं कर रहे हैं। पार्टनर आपके लिए कितना जरूरी है और आपकी लाइफ में उसके क्या मायने हैं। आप उसके लिए क्या फील करते हैं। अगर आपको लगता है कि उसके दूर जाने से आपको फर्क नहीं पड़ेगा, हालांकि आप उसे दुखी नहीं करना चाहते। लेकिन आपने अपना फैसला ले लिया है कि आपको ये करना है तो पीछे मुड़ने की कोई वजह ही नहीं रहती।

relationship tips,relationship tips in hindi,breakup in relationship

जब किसी के साथ होकर भी न हों

कभी-कभी मन में रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं लेकिन जब ऐसा लगातार होने लगे तो समझ जाएं कि कुछ तो है जो नहीं होना चाहिए। मान लें कि आप आपने पार्टनर के साथ डेट पर गए हैं और आपके मन में किसी और का ख्याल आ रहा हो तो आपको क्या करना चाहिए। इस ख्याल के आने का ये मतलब नहीं है कि आपका कैरेक्टर खराब है। ये आपकी फीलिंग हैं। हो सकता है अभी भी आप अपने एक्स से जुड़ें हों या फिर आपको किसी और से प्यार हो और गलती से किसी और को डेट कर रहे हैं। ऐसे हालात में इस रिश्ते को बढ़ाने का कोई मतलब ही नहीं होता, क्योंकि ऐसा करने से आप दोनों को ही खुशी नहीं मिलेगी।

जब अपने लिए अच्छा महसूस न करें

इस बात को जरूर समझना चाहिए कि आपको इस रिश्ते से खुशी मिलती है या फिर आपके ऊपर इसका बुरा असर पड़ रहा है। आपका पार्टनर आपको सपोर्ट करता है या फिर बस आपकी कमियों को गिनाने में लगा रहता है। रिलेशन में कपल्स एक दूसरे की हिम्मत को बढ़ाते हैं, अच्छा महसूस करवाते हैं और हौसला अफजाई करते हैं न कि डिमोटिवेट करते हैं। अगर आपका साथी आपके आत्मविश्वास को कम करके आपको दुखी करता है, तो समझ जाएं कि उससे दूरी बनाने का ये रेड सिग्नल है।

दोस्तों की बात को अनदेखा न करें

आप रिश्ते को खत्म करने के कारणों के बारे में सोच नहीं पा रहे हैं और इसलिए अपने करीबी दोस्तों की मदद ले रहे हैं। अगर आपके खास लोग आपके रिश्ते की तारीफ करते हैं और मोटिवेट करते हैं तो यह अच्छी बात है। वहीं दूसरी तरफ वह लोग इस रिश्ते को तोड़ने की बात करें जिनपर आप भरोसा करते हैं और जो लोग आपको सच मे प्यार करते हैं तो इस बारे में गंभीरता से जरूर सोचें। हो सकता है कि आपके परिवार वाले हमेशा सही न हों या फिर वे जिसे आपके लिए चुने वो भी सही साथी न हो, लेकिन अगर ऐसे लोग आपसे बोलते हैं कि इस रिश्ते से आगे निकल जाओ तो इस बारे में जरूर सोचें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब