Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस टाइप के मर्दों को डेट करना हो सकता है खतरनाक

आपने अपने आसपास ऐसे कई मर्द देखे होंगे जिनकी पर्सनैलिटी इतनी चार्मिंग होती है कि उनसे दोस्ती करने और उन्हें डेट करने के लिए लड़कियों की लाइन लगी रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Aug 2017 6:15:48

इस टाइप के मर्दों को डेट करना हो सकता है खतरनाक

आपने अपने आसपास ऐसे कई मर्द देखे होंगे जिनकी पर्सनैलिटी इतनी चार्मिंग होती है कि उनसे दोस्ती करने और उन्हें डेट करने के लिए लड़कियों की लाइन लगी रहती है। लेकिन इसके ठीक उलट कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनसे दोस्ती करना तो दूर आप उनके आसपास भी जाना पसंद नहीं करेंगी।

# बेहद चंचल और अस्थिर स्वभाव वाला

एक पल में वह इंसान बेहद केयरिंग और लविंग है लेकिन दूसरे ही पल वह आपको इस तरह से छोड़कर चला जाता है मानो उसे आपकी कोई परवाह ही नहीं। इस तरह के मर्दों के व्यवहार को हम मूड स्विंग नहीं कह सकते क्योंकि हर इंसान का मूड हर वक्त एक जैसा नहीं होता। लेकिन इस तरह के स्वभाव वाले मर्द इतने अस्थिर और चंचल होते हैं कि उनके इस अजीबोगरीब व्यवहार के बारे में ना आपके पास कोई जवाब होगा और ना ही खुद उनके पास।

# खुद में उलझा रहने वाला

आप इस शख्स के साथ किसी रेस्तरां में जाती हैं। वह आपको मेन्यू तो देखने देगा लेकिन खाना वही ऑर्डर करेगा जो उसे पसंद होगा। आप उससे फोन पर बात करती हैं तो पूरी बातचीत सिर्फ उस शख्स के ईर्द-गिर्द ही रहती है। उसका दिन कैसा रहा, उसके अपने लाइफ में क्या प्लैन्स हैं, उसे आगे क्या करना है। इतना ही नहीं आपका मन भले ही किसी हिल स्टेशन पर जाने का कर रहा हो लेकिन आप छुट्टियां मनाने वहीं जाएंगी जहां उसका मन होगा। ऐसा इंसान बेहद स्वार्थी होता है। अगर आप ऐसे इंसान के साथ रहीं तो आप हमेशा ही नाखुश रहेंगी।

# मैं तो अभी बच्चा हूं

इस तरह के लोग कभी बड़े होना नहीं चाहते। ऐसे लोग अपने बचपन के दिनों से बाहर ही नहीं आना चाहते और इन्हें हमेशा किसी और की जरूरत होती है अपने सारे कामों के लिए। फिर चाहे उनके कपड़े सिलेक्ट करना हो, खाना बनाना हो, अपने हाथों से खाना खिलाना हो।
dating tips,dating tips in hindi,relationship # दुनिया का सबसे बड़ा फ्लर्ट

ऐसा इंसान दुनिया की हर औरत के साथ फ्लर्ट करने को तैयार रहता है। फिर चाहे वह उसके ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट हो, होटल की वेटरिस, कूड़ा हटाने के लिए आने वाली औरत, सुपरमार्केट में दिखी अनजान महिला या फिर आपकी बेस्ट फ्रेंड। इस तरह के मर्द से निश्चित तौर पर दूरी बनाकर रखें जिसके दिमाग में हर वक्त सिर्फ सेक्स घूमता रहता हो।

# मुझे तुम्हारी जरूरत है

कोई इंसान हर वक्त अगर आपके साथ ही चिपका रहना चाहे तो आपको कैसे लगेगा। वह आपको आपकी पर्सनल स्पेस ना दे, एक पल के लिए भी आपको अकेला ना छोड़े, इस तरह के शख्स को भी दूर रहना ही ठीक है। इस तरह के व्यक्ति हर वक्त असुरक्षा के भाव में रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology