न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके ये राज सिर्फ एक ही व्यक्ति बता सकता है, वो है आपका सच्चा दोस्त

आप अपने सच्चे दोस्त की सही समय पर पहचान कर पाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने सच्चे दोस्त की पहचान कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 3:11:29

आपके ये राज सिर्फ एक ही व्यक्ति बता सकता है, वो है आपका सच्चा दोस्त

हर इंसान की जिंदगी में एक व्यक्ति ऐसा होता है जो उसके सूख-दुख में हमेशा उसका साथ देता है और वह कहलाता है एक सच्चा दोस्त। जी हाँ, हर इंसान की जिंदगी में एक सच्चा दोस्त तो होना ही चाहिए जो आपकी गलतियों पर आपको टोके और सही काम पर प्रोत्साहित करें। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने सच्चे दोस्त की सही समय पर पहचान कर पाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने सच्चे दोस्त की पहचान कर सकते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* मेनू की आपकी पसंद जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड

आपका बेस्ट फ्रेंड आपके खाने की पसंद को बखूबी समझता है। इसलिए आप जब किसी रेस्टोरेंट में उसके साथ जाते हैं तो उसे पहले से ही मालूम होता है कि आप मेनू में से क्या ऑर्डर करने वाले हैं। शायद यही वजह है कि वेटर के आते ही आप दोनों उस डिश का नाम एक साथ ले लेते हैं।

best friend tips,secrets best friend know,friendship tips

* आपके हर बकवास लुक को याद रखना

जब आप कभी बहुत अच्छे लुक में होते हैं तो आपको उस लुक के साथ तो सभी लोग याद रखते हैं लेकिन बेस्ट फ्रेंड की खासियत होती है कि वो अतीत के आपके सारे बैड लुक्स को याद रखता है और वक्त वक्त पर आपको याद भी दिलाता रहता है!

* आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल

आपकी स्कूल यूनिफॉर्म का कलर और डिजाइन क्या था, और वो आपको किस कदर नापसंद थी। आपने कितनी बार स्कूल बंक किया था। कौन सा टीचर पर आपका क्रश था और किस टीचर ने आपकी बहुत पिटाई की गई थी और इसी तरह की आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल आपके बेस्ट फ्रेंड को जरूर मालूम होती है।

best friend tips,secrets best friend know,friendship tips

* आपकी पसंदीदा मूवी जो आप किसी को नहीं बताते

आपको सूरज बड़जात्या की फिल्म "हम साथ साथ है" असल में बहुत पसंद है। आपको उसके हर कैरेक्टर का हर एक डायलॉग भी याद हो चुका है। टीवी पर जितनी बार ये फिल्म आती है आप जरूर देखते हैं लेकिन बावजूद इन सबके आप सबके सामने इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते। अरे भई, इमेज नहीं खराब हो जाएगी दोस्तों के बीच। लेकिन आपके बेस्ट फ्रेंड से ये बात कभी नहीं छिप पाई, और वो आपके राज को राज रखे हुए है।

* आपका रूटीन जानता है आपका दोस्त

आपकी अलार्म क्लॉक किस वक्त बजती है, आप किस वक्त नाश्ता करते हैं, आपके कॉलेज/ऑफिस जाने का वक्त, रात में आप कब खाना खाते हैं और किस वक्त सो जाते हैं, आपके सच्चे दोस्त को हर एक चीज़ वक्त के साथ मालूम होती है। इसलिए जब आपका दोस्त फोन करके डायरेक्ट पूछ ले, "खाना खा लिया?" तो हैरान न हो, उसे सब पहले से मालूम होता है।

* वो जानते हैं किस बात पर आता है आपको गुस्सा

आपके बेस्ट फ्रेंड को ये बात बहुत अच्छे से मालूम होती है कि आपको किस बात पर गुस्सा आता है। इसलिए जब भी आपका मूड खराब होने वाला होता है वो पहले से ही भांप लेते हैं। लेकिन वही होते हैं जिन्हें ये भी मालूम होता है कि आपके खराब मूड को कैसे अच्छा किया जा सकता है।

* आपके 'घर के नाम' जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड

चीकू, गोपू, लाडो, स्वीटी, राजा, गुड़िया और इसी तरह के नाम जो अक्सर घर में पेरेंट्स अपने बच्चों के रख देते हैं, वो बच्चे बड़े होने के बाद भले ही दुनिया से उन्हें छिपा लें लेकिन उनका बेस्ट फ्रेंड उन्हें जरूर जान जाता है। कभी-कभी तो आपको चिढ़ाने के मकसद से वो आपके बाकी दोस्तों के बीच आपको उसी नाम से पुकार भी लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती