न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस अवस्था में स्त्रियों को सपनो में देखना बनाता है विशेष फल का योग, जाने

हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के फल के बारे में बता रहे हैं जिसमें महिलाऐं विभिन्न अवस्थाओं में दिखाई देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 May 2018 11:30:15

इस अवस्था में स्त्रियों को सपनो में  देखना बनाता है विशेष फल का योग, जाने

रात को सोने के बाद एक नई दुनिया शुरू होती है जिसे सपनों की दुनिया कहते हैं। इस सपनों की दुनिया में हमें कई तरह के सपने दिखाई देते हैं, जिनमें से अधिकांश सपने तो ऐसे होते है जो हम भूल जाते हैं लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे जहन में बैठ जाते हैं। ऐसे ही सपनों में हमें महिलाओं को विभिन्न अवस्थाओं में देखने को मिलता हैं। और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन विभिन्न सपनों का अपना विशेष फल होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के फल के बारे में बता रहे हैं जिसमें महिलाऐं विभिन्न अवस्थाओं में दिखाई देती हैं।

* जब कोई युवक सपने में किसी सजी हुई युवती को सहेलियों के साथ अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखता है तो उसे व्यवसाय में सफलता मिलती है।

* सपने में यदि कोई यह देखे कि वह अपनी पत्नी से विदा ले रहा है तो वह शीघ्र ही रोग की चपेट में आ जाता है। यदि उसकी कोई प्रेमिका हो तो उससे उसका मनमुटाव हो जाता है।

* यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी बुरका पहने औरत को देखे तो उसका मित्र उससे विश्वासघात करता है। कोई व्यक्ति यदि सपने किसी स्त्री का चुंबन ले या उसके साथ संसर्ग करें तो उसे अचानक बहुत से धन की प्राप्ति होती है।

seeing women in dreams,jyotish

* अगर कोई व्यक्ति सपने में स्त्री को चौपड़ खेलते हुए देखता है तो उसे राज्य व सम्मान की प्राप्ति होती है और उसकी धन-संपत्ति बढ़ती है।

* यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन हो तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है, यहां तक कि यदि वह भिखारी भी हो तो भी मालामाल हो जाता है।

* यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखे तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

* यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ यात्रा करता है तो उसका दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद व्यतीत होता है।

* जब कोई व्यक्ति सपने में किसी सजी-धजी दुल्हन को देखता है तो उसे सुख की प्राप्ति होती है लेकिन दुल्हन रोती हुई दिखे तो उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा होता है।

* यदि कोई अविवाहित पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण भेंट करता है तो उसका दांपत्य जीवन नरक के समान हो जाता है।

* जब कोई पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागता हुआ देखता है तो उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़कर किसी धनी व्यक्ति से संबंध जोड़ लेती हैं।

* यदि कोई पुरुष सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है तो उसका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो जाता है या कोई व्यक्ति देखे कि उसकी प्रेमिका के बाल लाल हैं तो आने वाले समय में वह युवती जिससे वह प्रेम करता है, उस पर दुराचरण का आरोप लगाती है।

* जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है। जो पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका का त्याग करता है उसे विरासत में अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

* जब कोई सपने में किसी महिला को नाचते हुए देखता है तो या किसी नाटक में नारी का संवाद सुनता है तो उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका से संबंध टूट जाता है।

seeing women in dreams,jyotish

* यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी नग्न महिला का चित्र बनाता है तो दुर्भाग्य शीघ्र ही उसे अपनी जकड़ में ले लेता है। जिस व्यक्ति को सपने में सुअर पर बैठी हुई स्त्री अपनी ओर खींचती है उसके लिए वह रात अंतिम होती है।

* जब कोई सपने में खून से सनी लाल रंग की साड़ी पहने स्त्री से आलिंगन करता है अथवा उसके गले में सूखे फूलों की माला डालता है तो उसकी मृत्यु शीघ्र ही हो जाती है।

* जो व्यक्ति सपने में सफेद वस्त्र पहने हुए सफेद माला से अंलकृत हुई स्त्री से आलिंगनबद्ध होता है, उसे धन की प्राप्ति होती है। और जो व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका से गले मिलता है उसे शुभ समाचार मिलता है।

* यदि सपने में किसी व्यक्ति को कोई वैश्या अपनी ओर खींचे तो उसे अपनी जीवन में अनेक कष्ट भोगने पड़ते हैं। सपने में यदि किसी महिला का अपहरण होते हुए देखे तो परिवार की स्त्रियों में कलह होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत