न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों की उम्र घटाती हैं गलतफहमी, कहीं ना आने दे इन्हें अपने बीच

हो सकता है कि आप दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हों लेकिन आपके बीच की गलतफहमियां कहीं आपके रिश्ते को खराब न कर दें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 01 May 2020 2:59:49

रिश्तों की उम्र घटाती हैं गलतफहमी, कहीं ना आने दे इन्हें अपने बीच

जब दो लोग एक रिश्ते में बंधते हैं तो उस रिश्ते को वे प्यार और विश्वास से सहेजते हैं। लेकिन कभी-कभी रिश्तों में दरार आने लगती है और उस दरार का मुख्य कारण होता है उनके बीच की गलतफहमियां।। जब रिश्ता नया-नया बनना शुरू होता है तब ज्यादातर लोगों को इसे लेकर बहुत उत्साह होता है। इस उत्साह में वो अपने नए पार्टनर से कुछ ऐसी बातों की उम्मीद करने लगते हैं, जिन्हें पूरा कर पाना शायद उनके पार्टनर के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसी बहुत सी गलतफहमियां हैं जो नए रिश्तों के दौरान ज्यादातर लोगों को होती हैं और इन गलतफहमियों के कारण वे अपने पार्टनर से कोई ऐसी बात कह देते हैं या ऐसा कुछ करने लगते हैं जो उनके पार्टनर को किसी हद तक बुरी लग सकती हैं। हो सकता है कि आप दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हों लेकिन आपके बीच की गलतफहमियां कहीं आपके रिश्ते को खराब न कर दें।

misunderstanding in relations,avoid misunderstanding in relations,relationship tips,mates and me

अपने पार्टनर पर भरोसा करें

जब लड़के की खास दोस्त कोई लड़की हो या लड़की का खास दोस्त कोई लड़का हो। कई बार जब आपके पार्टनर अपने दोस्तों के साथ खुलकर हंसते और बात करते हैं, अकेले घूमने चले जाते हैं या उनके घर पर रुक जाते हैं, तो आपको ये बातें बुरी लगती हैं। आपका दिमाग ऐसे समय में दोस्ती की लिमिट्स के बारे में सोचने लगता है, जबकि हकीकत ये है कि दोस्ती ही ऐसा रिश्ता है जिसमें कोई लिमिट नहीं होती है। इन मौकों पर कुछ लोग गलतफहमी में कई ऐसी बातें कह देते हैं, जो उनके पार्टनर्स को बुरी लग सकती हैं और उनका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए अपने पार्टनर पर भरोसा करें और बिना किसी ठोस सुबूत के ऐसी गलतफहमियां न पालें।

साथी की जगह खुद को रखें

किसी विशेष परिस्थिति में आपके साथी का क्या दृष्टिकोण होगा, यह जानने के लिए आपको पहले खुद को उसकी जगह पर रखकर अपनी कल्पना शक्ति का इस्तेमाल करके ठीक उसी की तरह से सोचना होगा। इस बात से भी वाकिफ रहें कि हो सकता है, यहां पर कुछ ऐसी बातें भी हों, जिनके बारे में आपको कुछ भी जानकारी न हो। जब वह बोल रहा हो, तो एक बार उसके नजरिए से भी सोचने की कोशिश करें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपका व्यवहार या परिस्थिति उसे कितना परेशान कर रही है और क्यों?

misunderstanding in relations,avoid misunderstanding in relations,relationship tips,mates and me

अपने पार्टनर से खुल कर बात करें

रिश्ता जब नया-नया होता है तो ऐसी बातें भी देखने को मिलती हैं कि कुछ लोगों को अपने पार्टनर का फोन ज्यादा बिजी होने पर भी उस पर शक होता है। आपको समझना चाहिए कि आपसे पहले भी आपके पार्टनर की जिंदगी में कुछ दोस्त, रिश्तेदार और लोग रहे होंगे, जिनसे उनकी बात-चीत होगी। ऐसे में आपके उनकी जिंदगी में आने के बाद वो उन रिश्तों को छोड़ तो नहीं सकते। अगर आपको सच में कुछ गलत महसूस होता है तो अपने पार्टनर से बात करें और अपनी गलतफहमियों को दूर करें।

उनके मूड और मजबूरी को समझें

नए-नए रिश्तों में ऐसी बातें भी आती हैं कि आपको लगता है कि आपके पार्टनर आपको हमेशा अपने दोस्तों और फैमिली से कम इंपॉर्टेंस देते हैं। जबकि ये बात कई बार सच नहीं होती है क्योंकि हर फैमिली का माहौल अलग-अलग होता है और बच्चे अपने मां-बाप के मिजाज और मूड को अच्छी तरह समझते हैं। ऐसे में कई लोग शुरुआत से ही अपनी फैमिली को ज्यादा महत्व देते हैं। अगर आपके पार्टनर भी अपनी फैमिली और दोस्तों के बीच बिजी रहने पर आपको कुछ समय के लिए भूल जाते हैं तो आपको इस बात का बुरा नहीं मानना चाहिए और उनके मूड और मजबूरी को समझना चाहिए।

समाज का दखल

कई बार देखा गया है लोग अपने पार्टनर के बारे में अपनी सहेलियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बताने लगते हैं। जब आप उनकी बुराइयां लोगों को बताएंगे तो उनके बारे में बुरा ही सुनने को मिलेगा। जिससे बहुत बार आपके सोचने का तरीका नकारात्मक हो जाता है और इन सबकी वजह से गलतफहमियां बढ़नी शुरू हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर