न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह के लोगों को टिंडर पर ब्लाक करने में ही है फायदा

ऑनलाइन डेटिंग करते समय समय रहते ऐसे लोगों को अपनी लिस्ट से बाहर कर दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 4:28:37

इस तरह के लोगों को टिंडर पर ब्लाक करने में ही है फायदा

पीछले कुछ सालों में भारत में इन्टरनेट की उपयोगिता बहुत बढ़ गई हैं। जिसमें युवाओं का रुझान ऑनलाइन डेटिंग साइट्स की तरफ बहुत बढ़ा हैं, खासकर टिंडर ने अपनी विशेष जगह लोगों के मोबाइल में बने हैं। टिंडर पर लोग इस उम्मीद में रहते हैं कि कब किसी अजनबी से उनकी प्रोफाइल मैच कर जाए और वे डेट पर जायें। लेकिन ऑनलाइन डेटिंग करते समय समय रहते ऐसे लोगों को अपनी लिस्ट से बाहर कर दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ता हैं। जी हाँ, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेगा कि टिंडर पर किस तरह के लोगों से दूरी बनाए रखने में फायदा हैं।

* कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फ्रेंड बनने के बाद भी आपके बायो और आपकी हॉबी के बारे में पढ़ते नहीं हैं जबकि आपने अपने बारे में सारी जानकारी वहां लिखी हुई है। अगर सामने वाला प्रोफाइल डिटेल बिना पढ़े ही सीधे आपसे यह सवाल पूछता हैं कि आप क्या करती हैं या कहाँ रहती हैं? तो ऐसे लोगों को तुरंत अनमैच कर दें।

* हर किसी को अपनी तारीफ सुननी पसंद तो होती है लेकिन यकीन मानिये अगर कोई लड़का हर बात पर ही आपकी तारीफ कर रहा है और बार बार तारीफ करके आपको खुश करना चाहता है तो ऐसे लड़कों के झांसे में न आयें। ऐसे लोग एक ही समय में वैसे ही तारीफ भरे मेसेज एक से अधिक लड़कियों को करते रहते हैं। इन्हें तुरंत अपनी लिस्ट से बाहर करें।

* टिंडर पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्रोफाइल मैच होते ही तुरंत या एक दो दिन के अन्दर ही आपको अपने घर पर डेट के लिए बुलाने लगते हैं। ऐसे लोग से बच कर रहें ये मानसिक रूप से बीमार होते हैं इन्हें तुरंत ब्लाक करें।

people to block on tinder,tinder,relationship tips

* कुछ लोगों की आदत होती है कि जैसे ही आप उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हुए वे आपको नॉन वेज जोक्स और सेक्स रिलेटेड बाते करना शुरू कर देते हैं। वे आपसे तुरंत ही व्हाटसप या स्नेपचैट पर आपकी सेक्सी फोटो की मांग करने लगते हैं। ऐसे लोगों को जितनी जल्दी हो सके ब्लॉक करें।

* टिंडर पर अपना मोबाइल नंबर देते समय थोड़ी सावधानियां ज़रूर बरतें। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपका नंबर पाते ही तुरंत व्हाटसप पर आकर मेसेज करने लगते हैं और परेशान करने लगते हैं। ऐसे कुछ भी लक्षण दिखें तो ऐसे लोगों को तुरंत ब्लाक करें।

* प्रोफाइल मैच होने और कुछ दिनों के बातचीत के बाद भी अगर आपको लगे कि सामने वाला बंदा अपनी जानकारियां आपसे छिपा रहा है तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि उसकी टिंडर प्रोफाइल फेक हो। फेक प्रोफाइल के पता चलते ही उन्हें अपनी लिस्ट से बाहर कर दें।

* टिंडर पर आजकल हर तरह के लोग मिल जाते हैं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फ्रेंड बनते ही आपके प्रोफाइल पर दी आपकी जानकारियां पढ़कर आपको ही क्रिटिसाइज़ करने लगते हैं। वे आपको हर बात पर गलत साबित करते हैं और खुद को श्रेष्ठ साबित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से भी दूरी बनाकर रखें तो बेहतर है।

* टिंडर पर कुछ ऐसे बोरिंग लोग भी मिल जाते हैं जिनसे बात करने में बिलकुल भी मजा नहीं आता। वे आपकी किसी भी बात का जल्दी जवाब नहीं देते और खुद भी कभी आपको मेसेज नहीं करते हैं। अगर आपकी लिस्ट में भी ऐसे लोग हैं तो अच्छा होगा अगर आप उनको अपनी लिस्ट से बाहर ही कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती