न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीनएज बच्चो से बहुत जरूरी है पेरेंट्स की दोस्ती, आजमाए ये तरीके

आप स्मार्ट तरीके से कुछ बातों का ध्यान रख कर साथ उनके साथ दोस्ती का रिश्ता कायम रख सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 24 Feb 2020 6:11:26

टीनएज बच्चो से बहुत जरूरी है पेरेंट्स की दोस्ती, आजमाए ये तरीके

जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो वह अपने नजरिए से सोचन लगते हैं। उनके और पेरेंट्स की सोच के बीच में एक पीढ़ी का अंतर आ जाता है। ना तो मां-बाप बच्चों को समझ पाते हैं और बच्चे उनको। इसी वजह से उनके बीच दूरियां आ जाती है। छोटे बच्चों को जहां मां-बाप का प्यार चाहिए वही टीनएज को उनका सपोर्ट। । छोटे बच्चों के साथ दोस्ती करना बहुत आसान है लेकिन बढ़ती उम्र यानि टीनएजर्स पर अपना यकीन और उनका दोस्त बनना बहुत मुश्किल है। हर समय मोबाइल के साथ चिपके रहने से बच्चे आपसे बहुत दूर जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें पेरेट्स द्वारा की गई रोक-टोक पर और भी चिढ़ आने लगती है। आप स्मार्ट तरीके से कुछ बातों का ध्यान रख कर साथ उनके साथ दोस्ती का रिश्ता कायम रख सकते हैं।

friendship with their teenage children,parenting tips,relationship tips,mates and me

स्पेस दीजिए

ज्यादातर माता-पिता मानकर चलते हैं कि उनके किशोर बेटे-बेटी जिंदगी संभालने के लिहाज से अभी बहुत छोटे हैं। लेकिन यह गलत है। जिस तरह आप जिंदगी की कुछ निजी बातें उनके साथ साझा नहीं करते, उसी तरह किशोरावस्था से बच्चों को भी निजी जिंदगी की जरूरत होती है, जो वे आपके साथ शायद साझा न करना चाहें। इस बात से भले आपको निराशा हो, लेकिन सेहतमंद रिश्तों के लिए युवा हो रहे बेटे-बेटी को पर्याप्त स्पेस देना जरूरी है।

हर समय उपदेश के मूड में न रहें

टीनएज में बच्चे थोड़े सेंसटिव होते हैं। ऐसे में उन्हें हर वक्त सिर्फ लैकचर ना दें। हर वक्त उपदेश सुन-सुनकर बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। बच्चों के नजरिए से देखने की कोशिश करें।

friendship with their teenage children,parenting tips,relationship tips,mates and me

बच्चों को समय दें

आजकल मां-बाप दोनों ही काम पर जाते हैं उनके पास इतना समय नहीं होता कि वह अपने बच्चों के साथ बैठकर बात कर सके। बच्चों के साथ अपना रिश्ता सुधारने और उनका बनाने के लिए उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उनके साथ बैठकर उनसे उनके दिन के बारे में पूछ सकते हैं, उनके दोस्तों के बारे में पूछ सकते हैं और थोड़ी बातें उनकी पढ़ाई और कैरियर के बारे में कर सकते हैं।

बच्चों से पहले खुद फॉलो करें बातें

यह बात बिल्कुल सही है कि मां-बाप बच्चे के पहले अध्यापक होते हैं। आप जो भी करेंगे बच्चे उसे जरूर फॉलो करेंगे। बच्चो के साथ दोस्ती बनाए रखने के लिए उनके सामने खुद पारदर्शी बने रहें। अगर कोई गलती हो जाए तो बच्चों से इसके लिए माफी मांगने में भी कोई बुराई नहीं है। घर में अच्छा वातावरण बना रहेगा तो बच्चे पेरेंट्स के करीब आ जाएंगे।

गुस्से पर नियंत्रण रखें


कई बार ऐसा होगा कि किशोर अवस्था में कदम रखने वाले बच्चे की कुछ हरकतें आपको पसंद नहीं आएंगी, जिससे गुस्सा आना स्वाभाविक है। गुस्से की वजह से माता-पिता आलोचना करने लगते हैं और कई बार बच्चों को भला-बुरा भी कहते हैं। ऐसा करने से बच्चों को काफी चोट पहुंचती है और वे अपमानित महसूस करते हैं। इससे बातचीत के तार टूट जाते हैं और खामियाजा रिश्ते को भुगतना होता है। इसलिए संयम बरतें और अपनी चिंताओं के बारे में उनके साथ आराम से बातचीत करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत