न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केवल पेरेंट्स ही सिखा सकते हैं बच्चों को ये 5 आदतें, जिंदगी में होंगे कामयाब

आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पेरेंट्स ही अपने बच्चों को अच्छे सिखा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 May 2019 5:08:02

केवल पेरेंट्स ही सिखा सकते हैं बच्चों को ये 5 आदतें, जिंदगी में होंगे कामयाब

हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि अपने बच्चों को कामयाब और नेक इंसान बनता हुए देखें और वे जीवन में सफलता के मुकाम छुएँ। इसके लिए जरूरी है कि उनके पेरेंट्स सही परवरिश करें। जी हाँ, पेरेंट्स के द्वारा की गई परवरिश उनके बच्चों को कामयाब इंसान बनने में मदद करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पेरेंट्स ही अपने बच्चों को अच्छे सिखा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

स्‍वार्थी व अभद्र न बनें

बच्‍चों को एक महत्‍वपूर्ण बात जरूर सिखाएं कि वह सबकी मदद करे। आप जैसा करते हैं, आपका बच्‍चा भी वही सब सीखता है। इसलिए अगर आप स्‍वार्थी बनते है, दूसरों की मदद करने से पीछें हटते हैं, तो आपके बच्‍चे भी वही सब सीखते हैं। इसके अलावा कई माता-पिता अपने बच्‍चों की गलत आदतों पर पर्दा डाल देते हैं, जिससे बच्‍चे और अभद्र व शैतान होते जाते हैं। इसलिए बच्‍चों की गलती पर उसे अनदेखा न करें।

गलत आदतें पहचानें

अक्‍सर बच्‍चा वह सब सीखता है, जैसा कि उसके आस-पास का माहौल हो। इसलिए जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्‍चे को उचित माहौल में रखें। जहां बच्‍चा अच्‍छी बातें सीखे। जैसे आप भले ही पड़ोसी के साथ मनमुटाव बनाकर रखें, लेकिन बच्‍चों को उनके साथ लड़ाई या अनबन ना करने दें। कई बार बच्‍चे अपने माता-पिता को देखकर पड़ोसी से लड़ता है और माता-पिता इस बात पर बच्‍चे को ड़ांटने के बजाय उसका सर्पोट करते हैं। लेकिन यह बात सरासर गलत है, इससे बच्‍चों के मन में नफरत की भावना पैदा होती है, जिसका आने वाले समय में आपको भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा चोरी नहीं करना, झूठ न बोलना, ये सभी बातें सिखाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,parent child relation,habits teach to children

आत्‍मविश्‍वास

पेरेंट्स की सबसे बड़ी जिम्‍मेदारी होती है कि वह अपने बच्‍चों में अच्‍छे संस्‍कार के साथ-साथ उनमें आत्‍मविश्‍वास भी पैदा करें। बच्‍चों को सिंखाएं कि नामुमकिन कुछ भी नहीं, उसे खुद पर विश्‍वास रखने की सीख दें। ताकि भविष्‍य में वह किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं और हर मुश्किल का डटकर सामना करे। जिंदगी के हर मोड़ पर चाहे वह परर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, आत्‍मविश्‍वास होगा तो वह हर मुसीबत से निकल आएंगें और खुद को शाबित कर दिखाएंगे।

सही और गलत में फर्क

आप अपने बच्‍चों को सही गलत में फर्क करना जरूर सिखाएं। जिससे वह अपनी लाइफ के भी स‍ही गलत फैसलों को आसानी से चुन सकें। बच्‍चों को एक जरूरी बात जरूर सिखाएं, कि जो व्‍यक्ति आपको इज्‍जत व सम्‍मान देता हो आप भी उसे इज्‍जत व सम्‍मान दें। जिंदगीं में वो काम करें, जिसमें आपको खुशी मिले क्‍योंकि खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है।

मेहनत

हर माता-पिता अपने बच्‍चे की इच्‍छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं। बच्‍चे की हा जरूरत को पूरा करते हैं, लेकिन बच्‍चे को हर चीज असानी से मिल जाने पर उसकी अहमियत मालूम नहीं पड़ती। इसलिए पेरेंट्स बच्‍चे की हर जायज-नाजायज इच्‍छा को पूरा न करें, बल्कि उसे मेहनत करना सिखाएं। जिससे वह मेहनत कर खुद के दम पर चीजों को हासिल करने की कोशिश करे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत