न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक सच्चा दोस्त ही जान सकता है आपके बारे में ये बातें

आप आसानी से इन्हें जानकर अपने सच्चे दोस्त का पता लगा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Aug 2018 6:09:57

एक सच्चा दोस्त ही जान सकता है आपके बारे में ये बातें

इंसान अपनी जिंदगी में खून के रिश्तों को काफी तवज्जो देता हैं लेकिन कभी-कभार ये रिश्ते धोखा दे जाते हैं। लेकिन एक रिश्ता ऐसा हैं जो कभी धोखा नहीं देता और हर कदम पर साथ देता हैं, वो है दोस्ती का रिश्ता। इस रिश्ते का महत्व भी बड़ा होता हैं तभी तो अगस्त महीने के पहले रविवार का दिन दोस्ती के नाम किया गया हैं। जी हाँ, इस बार यह दिन 5 अगस्त को मनाया जा रहा हैं, जिसे 'फ्रेंडशिप डे' के नाम से जाना जाता हैं। अगर आप आपके सच्चे दोस्त को अभी तक भी नहीं जान पाए है तो कोई फिक्र नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो आपका सच्चा दोस्त आपके बारे में जानता हैं। तो आप आसानी से इन्हें जानकर अपने सच्चे दोस्त का पता लगा सकते हैं।

* आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल

आपकी स्कूल यूनिफॉर्म का कलर और डिजाइन क्या था, और वो आपको किस कदर नापसंद थी। आपने कितनी बार स्कूल बंक किया था। कौन सा टीचर पर आपका क्रश था और किस टीचर ने आपकी बहुत पिटाई की गई थी और इसी तरह की आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल आपके बेस्ट फ्रेंड को जरूर मालूम होती है।

true friend know these facts,facts about yourself,friendship day,friendship day 2018

* आपकी पसंदीदा मूवी जो आप किसी को नहीं बताते

आपको सूरज बड़जात्या की फिल्म "हम साथ साथ है" असल में बहुत पसंद है। आपको उसके हर कैरेक्टर का हर एक डायलॉग भी याद हो चुका है। टीवी पर जितनी बार ये फिल्म आती है आप जरूर देखते हैं लेकिन बावजूद इन सबके आप सबके सामने इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते। अरे भई, इमेज नहीं खराब हो जाएगी दोस्तों के बीच। लेकिन आपके बेस्ट फ्रेंड से ये बात कभी नहीं छिप पाई, और वो आपके राज को राज रखे हुए है।

* मेनू की आपकी पसंद जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड

आपका बेस्ट फ्रेंड आपके खाने की पसंद को बखूबी समझता है। इसलिए आप जब किसी रेस्टोरेंट में उसके साथ जाते हैं तो उसे पहले से ही मालूम होता है कि आप मेनू में से क्या ऑर्डर करने वाले हैं। शायद यही वजह है कि वेटर के आते ही आप दोनों उस डिश का नाम एक साथ ले लेते हैं।

* आपके हर बकवास लुक को याद रखना

जब आप कभी बहुत अच्छे लुक में होते हैं तो आपको उस लुक के साथ तो सभी लोग याद रखते हैं लेकिन बेस्ट फ्रेंड की खासियत होती है कि वो अतीत के आपके सारे बैड लुक्स को याद रखता है और वक्त वक्त पर आपको याद भी दिलाता रहता है!

* आपका रूटीन जानता है आपका दोस्त

आपकी अलार्म क्लॉक किस वक्त बजती है, आप किस वक्त नाश्ता करते हैं, आपके कॉलेज/ऑफिस जाने का वक्त, रात में आप कब खाना खाते हैं और किस वक्त सो जाते हैं, आपके सच्चे दोस्त को हर एक चीज़ वक्त के साथ मालूम होती है। इसलिए जब आपका दोस्त फोन करके डायरेक्ट पूछ ले, "खाना खा लिया?" तो हैरान न हो, उसे सब पहले से मालूम होता है।

true friend know these facts,facts about yourself,friendship day,friendship day 2018

* वो जानते हैं किस बात पर आता है आपको गुस्सा

आपके बेस्ट फ्रेंड को ये बात बहुत अच्छे से मालूम होती है कि आपको किस बात पर गुस्सा आता है। इसलिए जब भी आपका मूड खराब होने वाला होता है वो पहले से ही भांप लेते हैं। लेकिन वही होते हैं जिन्हें ये भी मालूम होता है कि आपके खराब मूड को कैसे अच्छा किया जा सकता है।

* आपके 'घर के नाम' जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड

चीकू, गोपू, लाडो, स्वीटी, राजा, गुड़िया और इसी तरह के नाम जो अक्सर घर में पेरेंट्स अपने बच्चों के रख देते हैं, वो बच्चे बड़े होने के बाद भले ही दुनिया से उन्हें छिपा लें लेकिन उनका बेस्ट फ्रेंड उन्हें जरूर जान जाता है। कभी-कभी तो आपको चिढ़ाने के मकसद से वो आपके बाकी दोस्तों के बीच आपको उसी नाम से पुकार भी लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती