न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पार्टनर से कही ये 5 बातें तोड़ सकती हैं आपका रिश्ता, जानें और बरतें सावधानी

ऐसे में हम बता रहे हैं उन पांच बातों के बारे में जिनके बोलने से आप की रिलेशनशिप में दरार ही नहीं बल्कि ब्रेकअप भी हो सकता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 5:58:11

अपने पार्टनर से कही ये 5 बातें तोड़ सकती हैं आपका रिश्ता, जानें और बरतें सावधानी

शादी के शुरुआती दिनों में एक दूसरे को जानने का रोमांच और पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट मिलने के कारण सभी को अच्छा लगता है। मगर धीरे-धीरे हर शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में छोटी-मोटी खिटपिट और कहासुनी शुरू हो जाती है। मगर बुरा तब होता है जब पार्टनर्स आपसी झगड़ों में एक-दूसरे को कोई ऐसी बात कह देते हैं, जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। इसकी वजह पार्टनर की हर बातों को एक दूसरे द्वारा गंभीरता से लेना भी होता है। ऐसे में हम बता रहे हैं उन पांच बातों के बारे में जिनके बोलने से आप की रिलेशनशिप में दरार ही नहीं बल्कि ब्रेकअप भी हो सकता है।

these things can break your relations,relationship tips,mates and me,relations between partners

मेरे बिना तुम कुछ भी नहीं हो

आप दोनों ने मिलकर जिंदगी में बहुत कुछ अचीव किया है लेकिन कभी भी ईगो में आकर इस बात को न कहें कि आपकी वजह से आपका पार्टनर आगे बढ़ रहा है।वहीं, अपने दिल में कभी भी यह बात न लाएं कि आपके बिना आपका पार्टनर कुछ भी नहीं है, वरना गुस्से में आकर कभी भी दिल की बात जुबान पर आ जाएगी और इस बात का कभी डैमेज कंट्रोल भी नहीं हो पाएगा।

आप लाइफ में कुछ नहीं कर सकते

लड़ाई झगड़े के दौरान कभी भी ये न कहें कि आपको तो ये भी नहीं आता। आप लाइफ में कुछ नहीं कर सकते। तभी तो आप इतने पीछे हो। ऐसी बातें पार्टनर को हर्ट करती हैं, जो आगे चलकर रिश्ता टूटने की वजह बनती हैं। इसलिए मजाक में भी ऐसी बातें न करें।

तुम मुझसे प्यार करते भी हो?

अपने प्यार पर या पार्टनर पर शक क्यों करना जबकि आपको अच्छे से पता है कि वो आपसे ही प्यार करते हैं। छोटी-मोटी लड़ाईयों और अनबन का आपसी प्यार पर कोई असर नहीं पड़ता है। तो इस तरह के सवाल करके पार्टनर का दिल क्यों दुखाना।

these things can break your relations,relationship tips,mates and me,relations between partners

तुम नहीं समझोगे/समझोगी'

इस तरह की बात कहने का मतलब है कि आप पूरी तरह से अपने पार्टनर के अस्तित्वर को नकार रहे हैं और उन्हेंन इस बात का एहसास दिला रहे हैं कि वो किसी काम के नहीं हैं। झगड़े के वक्ति बार-बार तुम नहीं समझोगे/समझोगी कहकर आप अपने पार्टनर को बिना कोश‍िश किए ही हार मानने के लिए मजबूर कर देंगे।

तुमसे शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था


शादी-शुदा जोड़े अक्सर झगड़े के समय एक बात कह देते हैं कि, "तुमसे शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था।" मगर ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर लोग ये बात गुस्से में कहते हैं और उनका वास्तविक मतलब बिल्कुल ऐसा नहीं होता है। फिर भी पार्टनर के मुंह से ऐसी बात सुनकर किसी को भी बुरा लग सकता है। अगर आपको अपने जीवन के किसी भी हिस्से में ऐसा महसूस होता है कि आपने शादी के लिए गलत पार्टनर चुन लिया है, तो भी आपको कम से कम झगड़े के समय ऐसा नहीं कहना चाहिए। शांत दिमाग से बैठकर आपसी मसलों का हल निकाला जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन