न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी झगड़े के दौरान पार्टनर से ना कहें ये 5 बातें, टूट सकता है रिश्ता

आइए हम आपको बताते हैं वे 5 बातें जिन्हें आपको उनसे झगड़े के दौरान नहीं कहनी चाहिए।।।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 23 May 2020 4:04:14

कभी भी झगड़े के दौरान पार्टनर से ना कहें ये 5 बातें, टूट सकता है रिश्ता

रिश्ते में प्यार होता है तो झगड़ा होना लाजमी ही है। दो लोग साथ होते हैं तो प्यार और अनबन चलती रहती है लेकिन इस अनबन को इतना बड़ा बना देना कि प्यार दिखाई ही ना दे, सही नहीं है। यह ना केवल आपके बीच समझ को कम कर देता है बल्कि आपके रिश्ते को ऐसे मोड़ पर ला सकता है, जहां से वापसी मुश्किल हो। अक्सर हम लोग झगड़े के दौरान गुस्से में कोई भी ऐसी बात बोल देते हैं जो आपके पार्टनर को दुख पहुंचा सकती है। आइए हम आपको बताते हैं वे 5 बातें जिन्हें आपको उनसे झगड़े के दौरान नहीं कहनी चाहिए।।।

never say these 5 things to your partner,fight between partners,couple fights,mates and me,relationship tips

'यह तुम्हारी गलती है'

किसी भी झगड़े के दौरान अपने पार्टनर को दोषी ठहराना सबसे आम बात है। लेकिन जैसे ही आप उन्हें दोषी ठहराते हैं झगड़े का रुख बदल जाता है और इसके बाद शुरू हो जाता है यह साबित करने का सिलसिला कि कौन गलत है। इससे यह नुकसान होता है कि मुख्य समस्या पर बात करने के बजाय आप दोनों एक दूसरे पर दोषारोपण करने लगते हैं। होना तो यह चाहिए कि आप पहले जिस बात को लेकर समस्या है उसका हल निकालने की कोशिश करें और फिर उन्हें बताएं कि इस बात को लेकर आपको उनका व्यवहार कैसा लगा।

'तुम किसी काम के नहीं हो'


रिलेशनश‍िप में अगर आप ऐसे प्‍वॉइंट में पहुंच जाएं जहां आप अपने पार्टनर की इंसल्‍ट करने लगे तो ज़रा संभल जाइए। ये वो समय है जब आपको थोड़ा रुककर गहरी सांस लेनी चाहिए और सिचुएशन से निपटने के बारे में सोचना चाहिए न कि उसे बिगाड़ने के बारे में। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यह मानते हैं कि सामने वाले के साथ ये सब होना ठीक है या नहीं। बस इस बात का ध्‍यान रख‍िए कि ऐसी कड़वी बात बोलनी ही क्‍यों जिससे कि आपका पार्टनर बुरी तरह टूट जाए या आत्‍म ग्‍लानि में घुटता रहे। यह कौन तय करेगा कि कितनी इंसल्‍ट करना ठीक है? कुछ भी हो, कितना भी बड़ा झगड़ा हो हमेशा एक-दूसरे के ल‍िए रिसपेक्‍ट होना बहुत जरूरी है।

never say these 5 things to your partner,fight between partners,couple fights,mates and me,relationship tips

आई हेट यू

आप इसे फिल्मी डायलॉग भी कह सकते हैं, जो आम जिंदगी में भी घर कर चुका है।कपल हर लड़ाई में अपनी नाराजगी जताने के लिए आई हेट यू जुमले का इस्तेमाल करते रहते हैं जिसका असर आगे जाकर भुगतना पड़ता है।कभी भी इस बात को लड़ाई के दौरान न करें।ये तीन शब्द आपके पार्टनर को गहरे चुभ सकते हैं।

तुमसे शादी करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी


चाहे जितना भी झगड़ा हो जाए, कभी भी अपने पार्टनर से यह न कहें कि उनसे शादी करना सबसे बड़ी भूल थी। यह बात उन्हें बेहद बुरी लग सकती है और जिंदगी भर दिमाग में रह सकती है। ऐसे में आपका रिश्ता अच्छा होने की बजाए खराब होता चला जाएगा, इसलिए इन चीजोंं से जितना जल्दी बच सके आपके लिए बेहतर होगा।

‘मैं तुम्हें छोड़ कर चली जाऊंगी’


आप जानती हैं कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं और आप उन्हें छोड़कर कभी नहीं जाना चाहेंगी तो झगड़ा होने पर यह बात क्यों कहना कि आप रिश्ता तोड़ देंगी या उन्हें छोड़कर चली जाएंगी। झगड़ा या अनबन होने पर आप दोनों ही अपने-अपने स्तर पर गुस्से और निराशा से भरे होते हो, ऐसे में ऐसी बातें आपके रिश्ते को नाजुक कर सकती हैं। इसलिए यह इमोशल ब्लैकमेल ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन