न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या नई रिलेशनशिप में बार-बार सामने आ रही ये 5 बातें, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो बार-बार सामने आए तो इन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 4:40:51

क्या नई रिलेशनशिप में बार-बार सामने आ रही ये 5 बातें, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

रिलेशनशिप में किसी भी बात पर असमंजस और असहमति होना आम बात हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस स्थिति को किस तरह संभालते हो या बात को बढ़ाते हो। अगर ऐसी स्थिति में हमेशा ही बहस तक बात पहुंचे तो इसका असर आपकी रिलेशनशिप की मजबूती पर भी पड़ता हैं। अगर आपकी अभी-अभी नई रिलेशनशिप की शुरुआत हुई हैं तो जाहिर हैं कि दोनों को एक-दूसरे को समझने में वक़्त लगेगा। लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो बार-बार सामने आए तो इन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ेगा। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका जितना जल्दी हो सकें समाधान निकालना जरूरी होता हैं।

अगर आपके विचार हमेशा टकराते हैं

रिलेशनशिप की शुरुआत में अधिकतर लोग शारीरिक आकर्षण के कारण एक-दूसरे के करीब आते हैं। ऐसे में अगर एक-दूसरे के विचार आपस में नहीं मिलते हैं तो रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाता। दोनों ज्यादातर एक-दूसरे की बातों से सहमत नहीं होते तो इसके बारे में दोनों को बैठकर बात करनी चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,weakness of the relationship,strong relationship

बार-बार धोखा देना और माफ करना

देखने में आता है कि रिलेशनशिप में एक पार्टनर सीधा और दूसरा पार्टनर उसके सीधेपन का फायदा उठाकर उसे धोखा देता है। जब वह पकड़ा जाता है तो माफी मांग लेता है। ये काम अगर कोई आपने पार्टनर से बार-बार करता है तो ऐसे रिश्ते में आगे बढ़ने के पहले आपको एक बार सही से सोचना चाहिए। गलतियों को माफ करना महानता है, मगर कोई व्यक्ति एक ही गलती बार-बार करे, तो उसे माफ करना मूर्खता होगी।

अगर पार्टनर सिर्फ फिजिकल होने की बात करे

रिलेशनशिप में फिजिकल होना कितना जरूरी है, ये कोई बहस का मुद्दा नहीं है। यह दोनों की व्यक्तिगत च्वाइस की बात है।अगर आप दोनों तैयार हैं, तो फिजिकल रिलेशनशिप में कोई बुराई नहीं है। अगर सामने से कोई भी पार्टनर आपसे हर बार मिलने या बात करने पर सिर्फ फिजिकल होने की बातें करता है, तो आपको उसकी साइकोलॉजी के बारे में एक बार गहराई से समझने की जरूरत है। संभव है कि ऐसा रिश्ता सिर्फ फिजिकल संटुष्टि के लिए बनाया जा रहा हो।

relationship tips,relationship tips in hindi,weakness of the relationship,strong relationship

आपका पार्टनर सिर्फ अपने काम को महत्व देता है

अपने काम को सही तरीके से करना बहुत अच्छी बात है। लेकिन इस बीच व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी और लाइफ पार्टनर को इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपका काम आपके पास एक समय तक है और आपकी लाइफ पार्टनर जिंदगी भर के लिए है। इसलिए उसको समय दें। कभी-कभार काम को ज्यादा महत्व देना समझ आता है, लेकिन अगर हमेशा ही कोई व्यक्ति अपने काम को रिश्ते से ज्यादा महत्व देता है, तो रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सोच लें।

आप पार्टनर के सामने खुलकर बोल नहीं पाते

पार्टनर या जीवनसाथी का अर्थ होता है सहभागी, यानी जो आपके हर काम में बराबर का हिस्सेदार हो। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के सामने कुछ बोल ही न पाएं और वह हमेशा आपको चुप करा दे तो यह अच्छी बात नहीं है। आपकी हर बात को उसे सुनना चाहिए। आगे हो सकता है कि वह आदमी आपके ऊपर अपनी हर चीज को थोपने लगे। इसलिए इस रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले ठीक स् विचार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर