न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र का ज्यादा अंतर होना शादीशुदा जीवन के लिए होता है नुकसानदायक

आप भी जानना चाहते हैं की लड़का और लड़की की उम्र में यदि अधिक गैप हो तो शादी क्यों नहीं करनी चाहिए, तो आइये हम बताते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 3:54:59

उम्र का ज्यादा अंतर होना शादीशुदा जीवन के लिए होता है नुकसानदायक

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमे पति-पत्नी के बीच सही तालमेल होना बेहद जरुरी है, शादीशुदा जिंदगी जीवन की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी में पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का होना बहुत जरुरी है अन्यथा इस प्रेम के रिश्ते को नफरत का रिश्ता बनने में समय नहीं लगता। क्या आपको पता है कि शादी के वक्त दोनों पार्टनर के उम्र के बीच का अंतर उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत मह्त्वपूर्ण है। आप किसी से शादी कर रहे हैं और वो ऐसे किसी लड़के या लड़की से जिसकी उम्र में आपसे बहुत ज्यादा फ़र्क़ है। तो आप खुद सोचिये की उनकी सोच और आपकी सोच में कितना फ़र्क़ होगा, लाइफ स्टाइल में कितना फ़र्क़ होगा, इसके अलावा और बहुत सी बातें होती है जहां आपको शादी के बाद एक दूसरे से कई बार अलग होना पड़ता है। दोनों के उम्र में अधिक फासले होने पर शादी नहीं करनी चाहिए। आप भी जानना चाहते हैं की लड़का और लड़की की उम्र में यदि अधिक गैप हो तो शादी क्यों नहीं करनी चाहिए, तो आइये हम बताते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में।

age difference,husband wife relation,relationships,mates and me,simple relationship tips

* सोच नहीं मिल पाना : सोच न मिलना किसी भी रिश्ते को खराब ही करता है अब कोई काम है जो की आप दोनों पार्टनर से जुड़ा हो। लेकिन दोनों के करने के तरीके में फ़र्क़ हो और दोनों अपने हिसाब से करना चाहते हो। लेकिन दोनों ही अपने आप को प्राथमिकता देते हैं जिससे कई बार आपको अनबन का सामना करना पड़ता है। और सोच जब तक नहीं मिलती है तब तक किसी भी रिश्ते को निभाने में आपको केवल परेशानी ही होती है।

* एक-दूसरे को समझने में परेशानी
: कई बार ऐसा होता है कि अधिक गैप होने के कारण विवाहित जोड़े को एक-दूसरे को समझने में परेशानी होती है। कभी ऐसा भी होता है कि कोई ज्यादा मैच्योर होते है तो किसी में नादानी ही रहती है जिस वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक गैपिंग की वजह से अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि आप समझाना कुछ चाहते है और सामने वाला कुछ और समझ लेता है। जिससे कई परेशानी उत्पन्न होती है।

* रहन सहन का अलग तरीका : अब अधिक उम्र का गैप हो तो दोनों के रहन सहन के तरीके में भी फ़र्क़ होता है। और दोनों में से कोई भी अपने लाइफस्टाइल को बदलना नहीं चाहता है। तो इसके कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और एक दूसरे को बदलने के चक्कर में हमेशा कोई न कोई परेशानी होती ही रहती है। इसीलिए शादी के लिए दो से तीन साल का गैप होना ठीक है उससे अधिक आज के तेजी से आगे बढ़ने वाले समय में जनरेशन गैप का काम करता है।

* जनरेशन गैप
: अक्सर देखा जाता है कि लोग नौकरी के इंतजार में या अन्य कारणों से लेट से शादी करते है जिस वजह से उनकी शादी अपने से काफी कम उम्र की लड़की के साथ करना पड़ती है। इस स्थिति में उनलोगो के रिश्तों में जनरेशन गैप हो जाती है जो कि उनके वैवाहिक जीवन के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू