न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता-पिता की ये गलतियाँ गिराती है बच्चों का मनोबल, जानें और इनसे बचें

हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 5:23:48

माता-पिता की ये गलतियाँ गिराती है बच्चों का मनोबल, जानें और इनसे बचें

किसी भी बच्चे के लिए उसके माता-पिता ही उसके सबसे अच्छे मार्गदर्शक साबित होते है और वे ही जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं। लेकिन कभीकभार माता-पपिता का यह प्यार उनकी गलती के तौर पर उभर कर आता है और बच्चों का मनोबल गिराता हैं। जी हाँ, अक्सर माता-पिता से अनजाने में कुछ गलतियाँ ऐसी हो जाती है जिसकी वजह से बच्चे के मन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं और यश उसके आत्मविश्वास को कम करता हैं। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सकें।

* ज़्यादा परवाह करना

अगर आप अपने बच्चे की बहुत ज़्यादा परवाह करते हैं और उनके लिए सब कुछ करते हैं तो इसका असर भी उसके आत्मविश्वास पर पड़ता है। इससे बच्चे को लग सकता है कि वो अकेले कुछ भी कर पाने में सक्षम नहीं है। माता पिता का बच्चे की बहुत ज़्यादा परवाह करना भी उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

kids morale,mistakes of parents,parents child relationship tips

* लोगों के सामने बेइज्जती करना

पब्लिक में किसी भी वजह से बच्चे को डांटना उसे अंतर्मुखी बना सकता है। इससे उनका सामाजिक दायरा घट या सीमित हो सकता है। अपने बच्चे की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना उससे अकेले में बात करें और उसे समझाएं।

* गलतियों पर चिल्लाना

बच्चे तो गलतियां करते ही हैं लेकिन उन पर चिल्लाना, खासतौर पर दूसरों के आगे उन पर चिल्लाने से उनके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। अगर आप अपने बच्चे की गलतियों में सुधार लाना चाहते हैं तो उनसे अकेले में बात करें और प्यार से उन्हें उनकी गलती का अहसास कराएं।

kids morale,mistakes of parents,parents child relationship tips

* तुलना करना

कभी भी दूसरों से अपने बच्चों की तुलना ना करें। हर बच्चा अलग होता है और उस पर दूसरे बच्चों जैसा बनने का दबाव ना डालें। कभी-कभी ऐसा करके भी आप अनजाने में ही अपने बच्चे का आत्मविश्वास तोड़ देते हैं।

* प्रोत्साहन की कमी

बच्चों को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है और जब कोई उन्हें प्रोत्साहित करता है तो वो खुश हो जाते हैं और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। माता-पिता के ऐसा करने से ज़्यादा असर पड़ता है। इसलिए कभी भी माता-पिता को अपने बच्चे को प्रोत्साहित करना नहीं भूलना चाहिए। उसकी हर छोटी उपलब्धि पर उसकी तारीफ करें।

* दूसरों के बच्चों से बेहतर बनाना

कई अभिभावक अपने बच्चे को अपने रिश्तेदार या दोस्तों के बच्चों से बेहतर बनाना चाहते हैं। इसे कंपेटिटिव पेरेंटिंग कहा जाता है और इसमें अनजाने में ही माता पिता अपने बच्चे का आत्मविश्वास कमज़ोर कर देते हैं। ऐसा करके आप बस अपने बच्चे पर अपनी मर्ज़ी थोप रहे हैं।

* बहुत ज़्यादा अनुशासन में रहना

अपने बच्चे को अनुशासन में रखना ज़रूरी है। हालांकि, अगर आप बिना किसी योजना या दिशा के ऐसा करते हैं तो इसका नकारात्मक असर ही पड़ता है। अपने बच्चे को बहुत ज़्यादा अनुशासन में रखना उसके आत्मविश्वास पर असर कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती