न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैप्पी मैरिड लाइफ के सीक्रेट देती हैं रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूज़ा की जोड़ी

दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं और इनकी जोड़ी हैप्पी मैरिड लाइफ के कई सीक्रेट बयां करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 3:23:03

हैप्पी मैरिड लाइफ के सीक्रेट देती हैं रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूज़ा की जोड़ी

बॉलीवुड में कई जोड़ियां हुई हैं जो रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में बनी हैं और पूरी दुनिया के लिए आदर्श साबित हुई हैं। ऐसी ही के जोड़ी हैं रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूज़ा की जो 10 साल तक दोस्त रहे और इसके बाद उन्होनें 2012 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं और इनकी जोड़ी हैप्पी मैरिड लाइफ के कई सीक्रेट बयां करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हैप्पी मैरिड लाइफ के उन्हीं सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर किसी को सीखना चाहिए।

जब हो एक दूसरे की कमी का एहसास

रितेश ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग खत्म होने के बाद मुझे जेनिलिया की कमी खलती थी और यही हाल उसका भी था। हमें एक दूसरे की इतनी आदत हो गयी थी कि दूर रहना मुश्किल हो गया था। रितेश कहते हैं कि अगर आपको ये कमी महसूस हो रही है, तो समझ जाएं कि आप उस इंसान से बहुत प्यार करते हैं। अक्सर कपल्स जब एक साथ होते हैं तो कभी ये प्रॉब्लम तो कभी वो डिस्कस करते रहते हैं और एक-दूसरे के साथ का अनमोल समय गंवा देते हैं। आप ऐसा न करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life secret,riteish deshmukh and genelia dsouza

हैप्पी वाईफ हैप्पी लाइफ

रितेश देशमुख कहते हैं कि शादीशुदा ज़िन्दगी को खुशहाल बनाने का यही एक सीक्रेट फॉर्मूला है। हर पति को चाहिए कि वो अपनी पत्नी की खुशियों, इच्छा और ख़्वाबों को पूरा करने की कोशिश करे। ज़रूरी नहीं कि आप हमेशा कुछ बड़ा करें, छोटी छोटी चीज़ों से भी आप पत्नी को ख़ुश रख सकते हैं, अगर उसे सिरदर्द है, तो तेल मालिश कर दें या बाम लगा दें। इतना करने भर से वो खुश रहेगी।

एक दूसरे का साथ एंजॉय करें

जेनिलिया कहती हैं कि पति-पत्नी के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप एक दूसरे का साथ एंजॉय करें। अगर आप दोनों एक दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं, तो आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं। आपका घर ही आपका हनीमून स्पॉट होगा। चाहें तो ट्राई करके देखें कि आप दोनों 24 घंटे सिर्फ एक दूसरे के साथ रह सकते हैं या नहीं। अगर आप दोनों 24 घंटे साथ रह सकते हैं, तो पूरी ज़िंदगी आप ख़ुशहाली से जियेंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,married life secret,riteish deshmukh and genelia dsouza

केयरिंग है सबसे बड़ा मंत्र

जेनेलिया कहती हैं कि रितेश दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। हमारे दोनों बेटे उनसे बहुत प्यार करते हैं और बहुत सम्मान भी देते हैं। उन्हें देखकर मुझे लगता है कि मुझे भी पैरेंटिंग के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखना है। वो जिस तरह मेरी और बच्चों की केयर करते हैं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक औरत को इससे ज़्यादा क्या चाहिए कि उसका पति, उसका और उसके बच्चों का ख़्याल रखता है। हर पति को रितेश से यह सीखना चाहिए।

ससुराल को अपनाएं पूरे दिल से

जेनिलिया कहती हैं कि जब एक परिवार आपको पूरे दिल से अपनाता है, तो यह आपका कर्तव्य है कि आप भी ससुराल को पूरे दिल से अपनाएं। जेनिलिया अपनी सास के साथ अक्सर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर अंदाज़ा लग जाता है कि उन दोनों की बॉन्डिंग कितनी अच्छी है।

एक दूसरे को अपनाना सीखें

नए शादीशुदा जोड़ों को स्पेशल टिप देते हुए रितेश कहते हैं कि शादी के पहले हम अकेले होते हैं, इसलिए कैसे रहते है ज़्यादा मायने नहीं रखता, लेकिन शादी के बाद अपनी आधी आलमारी किसी को दे देना, उसके साथ बेड शेयर करना, खाने-पीने और आने जाने और रिश्ते नाते निभाना सब शादीशुदा ज़िन्दगी का हिस्सा बन जाता है, इसलिए ऐसे में आपको एक दूसरे को स्वीकार करना सीखना आना चाहिए। एक दूसरे के साथ आप उनके परिवार और संस्कृति को भी अपनाते हैं, जैसे हमने दोनों के रीति रिवाज से शादी की, महाराष्ट्रियन और क्रिश्चियन तरीके से। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो ईगो प्रॉब्लम्स होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर