न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Father's Day Special: इन तरीकों की मदद से बनाए अपने पिता का यह दिन यादगार, उनके दिल को मिलेगी खुशी

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने पिता का यह दिन यादगार बना सकते हैं और खुशियों से भर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 3:05:52

Father's Day Special: इन तरीकों की मदद से बनाए अपने पिता का यह दिन यादगार, उनके दिल को मिलेगी खुशी

फादर्स डे एक ऐसा दिन हैं जब हर बच्चा अपने पिता से अपने दिल की बात जाहिर करता हैं और उन्हें खुशी का अहसास करवाता हैं। हांलाकि किसी भी पिता के लिए उनके बच्चों द्वारा किया गया काम उन्हें खुशी ही देता हैं। ऐसे में यह दिन पिता और उनके बच्चों दोनों के लिए बहुत विशेष होता हैं। सभी बच्चों की चाहत होती हैं कि अपने पिता के इस दिन को यादगार बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने पिता का यह दिन यादगार बना सकते हैं और खुशियों से भर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi,fathers day 2019,fathers day special,gift to fathers

मनपसंद डिश बनाएं
रोजमर्रा के खाने से बोर हो चुके हैं पापा, क्यों न आज पापा का पसंदीदा खाना बनाया जाए। वो जिसे देखते ही उनका दिल खुश हो जाए। अगर वे घर से बाहर पार्टी के लिए नहीं जाना चाहते हैं तो यह आइडिया सबसे अच्छा है। खाने को टेबल पर अच्छे से सजाइए और पापा को अपने हाथों से खिलाइए। आपका यह इमोनशल गिफ्ट उन्हें बेहद खुशी देगा। इसके अलावा आज आप शाम को पापा को घुमाने ले जा सकते हैं और शहर के अच्छे से रेस्टोरेंट में उनको लजीज खाना खिला सकते हैं।

पुराने दोस्तों के साथ पार्टी
पापा के कुछ पुराने व नजदीकी दोस्तों को इकट्ठा कर पार्टी की जाए तो कैसा रहेगा। वक्त की कमी के चलते अपने दोस्तों से मिल पाना शायद पापा के लिए आसान न हो, ऐसे में आप उनकी मदद कर सकते हैं। इस प्लान में पापा के दोस्तों के बच्चों की भी शामिल किया जा सकता है। अब चाहे पापा कोई दोस्त पड़ोस में हो या कहीं शहर के दूसरे कोने में आप उनसे टाइम लेकर एक समय तय कर लें तथा घर कुछ दोस्तों को एक साथ बुलाकर छोटी सी पार्टी करवा दें।

relationship tips,relationship tips in hindi,fathers day 2019,fathers day special,gift to fathers

पिता को दें फिट रहने का उपहार
जिम्मेदारियों के बीच पापा को मानसिक व शारीरिक थकान हो जाती है। भागदौड़ भरी जिंदगी व परिवार के लिए कड़ी मेहनत के बीच पापा को अपनी सेहत का बिल्कुल ही ध्यान नहीं रहता। वे अपनी सेहत को गंभीरता से नहीं लेते। आए दिन सिरदर्द या मानसिक तनाव उन्हें परेशान करता रहता है। 'फादर्स डे' के मौके पर आप उन्हें योग और मेडिटेशन केंद्र ले जा सकते हैं। यहां उन्हें अक्सर ले जाकर आप उनकी फिट रहने में मदद कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पाप को बहुत अच्छा फील होगा और वह स्वस्थ्ा भी रहेंगे।

कोई प्यारा सा तोहफा
पापा के पास जो मोबाइल है वह पुराना और आउटडेटेड हो गया है। आज आप उन्हें एक नई तकनीक वाला मोबाइल तोहफे में दे सकते हैं। अच्छा स्मार्टफोन या कोई प्यारी सी घड़ी। कई बार आपके पिता आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद की कई ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में आपको जो अंदाजा होगा कि पापा को किस चीज की जरूरत है, आप वह देकर उन्हें सरप्राइज भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर