मकर संक्रान्ति हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में इस पर्व को 'दान का पर्व' कहा जाता है वही हरियाणा और पंजाब में इसे 14 जनवरी से एक दिन पूर्व मनाते हैं। इस दिन अँधेरा होते ही आग जलाकर अग्निदेव की पूजा करते हुए तिल, गुड़, चावल और भुने हुए मक्के की आहुति दी जाती है। इस सामग्री को तिलचौली कहा जाता है। इस अवसर पर लोग मूंगफली, तिल की बनी हुई गजक और रेवड़ियाँ आपस में बाँटकर खुशियाँ मनाते हैं। बहुएँ घर-घर जाकर लोकगीत गाकर लोहड़ी माँगती हैं। नई बहू और नवजात बच्चे के लिये लोहड़ी का विशेष महत्व होता है। इसके साथ पारम्परिक मक्के की रोटी और सरसों के साग का आनन्द भी उठाया जाता है। इसके अलावा यह त्योहार अलग-अलग राज्यों में भी मनाया जाता है। इसे दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से जाना जाता है। बिहार में इस दिन खिचड़ी बनाई जाती है , इसीलिए वहां इस पर्व को खिचड़ी नाम से ही जाना जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, असम में इसे माघ-बिहू के नाम से भी जाना जाता है।
अगर आपके यहां भी इस पर्व का खास महत्व है तो नीचे दिए गए मैसेजेस को भेजकर अपने करीबियों को विश करें।
![मकर संक्रान्ति 2019: इस मकर संक्रान्ति अपने चाहने वालों को SMS, Facebook और WhatsApp पर भेजें ये स्पेशल मैसेज makar sankranti messages,makar sankranti sms,makar sankranti whatsapp messages]()
मुंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास,
दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्योहार
पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना
Happy Makar Sankranti
![मकर संक्रान्ति 2019: इस मकर संक्रान्ति अपने चाहने वालों को SMS, Facebook और WhatsApp पर भेजें ये स्पेशल मैसेज makar sankranti messages,makar sankranti sms,makar sankranti whatsapp messages]()
मिठी बोली, मिठी जुबान,
इस त्योंहार का यही है पैगाम…
Take Sweet, Talk Sweet & Be Sweet…
Happy Makar Sankranti
मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL,
उड़ी पतंग और खिल गया DiL…
चलो उड़ाये पतंग सबलोग Mil…
Happy Makar Sankranti
![मकर संक्रान्ति 2019: इस मकर संक्रान्ति अपने चाहने वालों को SMS, Facebook और WhatsApp पर भेजें ये स्पेशल मैसेज makar sankranti messages,makar sankranti sms,makar sankranti whatsapp messages]()
तन में मस्ती, मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन,
गुड़ में जैसे मिठापन,
होकर साथ हम उड़ाये पतंग,
भर दें आकाश में अपने रंग…
Happy Sankranti…