न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों समान प्रोफेशन वाली पार्टनर ढूँढ रहे लड़के

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़के ही नौकरी पेशा वाली लड़की ढूंढ रहे हैं। इसी के साथ अब वह ये भी चाहते हैं की लड़की उन्हीं के प्रोफेशन की हो।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 4:04:01

आखिर क्यों समान प्रोफेशन वाली पार्टनर ढूँढ रहे लड़के

पिछले कुछ समय शादी करने के तैयार हर लड़का चाहता था कि उसकी पत्नी खूबसूरत के साथ-साथ संस्कारी, सुशील हो। साथ ही साफ दिल की हो और पूरे परिवार को संभालने में सक्षम हो। परंतु बदलते समय के साथ अपनी लाइफ पार्टनर चुनने के मामले में लड़कों की सोच और पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। लड़के आज भी चाहते हैं कि उनकी बेटर हॉफ सुंदर और सुशील हो, लेकिन सबसे पहले लड़के अब नौकरी पेशा वाली लड़कियों की तलाश रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़के ही नौकरी पेशा वाली लड़की ढूंढ रहे हैं। इसी के साथ अब वह ये भी चाहते हैं की लड़की उन्हीं के प्रोफेशन की हो।

partners with same profession,relationship tips,working partners,mates and me

एक-दूसरे को समझना होता है आसान

एक ही प्रोफेशन वाले पार्टनर का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप दोनों ही काम से संबंधित किसी भी इश्यू को खुलकर डिस्कस कर सकते हैं। काम को लेकर अगर आपके पार्टनर बिजी हैं और उन्हें हेल्प की जरूरत है, तो यकीनन आप उनकी हेल्प आसानी से कर पाएंगे। कई बार अपने ऐसा सुना होगा कि एक ही प्रोफेशन वाले कपल्स के बीच जलन की भावना हो जाती है, लेकिन ये पूरी तरह आपके रिश्ते पर निर्भर करता है। अगर दोनों के बीच कमाल की अंडरस्टैंडिंग होगी तो जलन तो दूर वहां लड़ाई-झगड़े भी न के बराबर होते हैं।

सुकूनभरी जिंदगी के लिए जरूरी

दिनों-दिन बढ़ती महंगाई और जरूरतों को पूरा करने के लिए पति-पत्नी का काम करना जरूरी है, क्योंकि एक की कमाई से बेहतर लाइफ और बच्चों की अच्छी पढ़ाई तो दूर परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाना मुश्किल है। चाहे वो मेट्रो सिटी हो या फिर छोटो शहर, हर जगह खर्च में इजाफा होता जा रहा है। यही वजह है कि आजकल के लड़के चाहते हैं कि आने वाली उनकी बेटर हॉफ नौकरी पेशा वाली होगी तो वह सिर्फ घर खर्च ही नहीं बल्कि हर तरह के खर्च में हाथ बंटा सकती है और लाइफ पार्टनर वर्किंग वुमेन होने पर सुकूनभरी जिंदगी का आनंद ले सकेंगे।

partners with same profession,relationship tips,working partners,mates and me

फैमिली प्लानिंग में होती है आसानी

एक प्रोफेशन वाले कपल्स एक-दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव होते हैं। वो अक्सर अपने घर की जरूरतों से लेकर अपने करियर गोल्स यहां तक की बेबी प्लानिंग के बारे में भी खुलकर बात करते हैं। एक अच्छा पार्टनर काम में हेल्प करने के साथ आपको सही राय और फीडबैक भी दे सकता है। जिसके चलते मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन को भी हम आसानी से हैंडल कर लेते हैं। ऐसे में आप दोनों एक फील्ड के होंगे तो करियर फैमिली प्लानिंग को आसानी से बैलेंस कर सकेंगे।

बातें कभी खत्म नहीं होती

एक ही प्रोफेशन वाले कपल्स की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि उनके पास बातचीत के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे टॉपिक होते हैं। जिसके चलते उनके रिश्ते में भी फ्रेशनेस बनी रहती है। ऑफिस के काम का आइडिया लेना हो या फिर प्रेजेंटेशन के बारे में कुछ डिसकस करना हो उनके पास एक-दूसरे को बताने के लिए बहुत कुछ है।

वर्किंग आर्स में सहयोग

सेम प्रोफेशन वाले लोगों को कभी भी अपने पार्टनर को मॉर्निंग या ईवनिंग शिफ्ट में काम करने के लिए कोई एक्सप्लेनेशन नहीं देना पड़ता। ऐसे लोग एक-दूसरे के बिजी शेड्यूल को भी आसानी से समझ पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर