न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन सिखा रहा ये 5 बातें, जानें और करें महसूस

। वैसे भी कोरोना कर्फ्यू हमें बहुत कुछ सिखा रहा है ।बस जरूरत है इन सीखों को समझने की।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 4:53:05

लॉकडाउन सिखा रहा ये 5 बातें, जानें और करें महसूस

पिछले कुछ दिनों से हम सब घर में कैद से हो कर रह गए हैं। स्कूल ,कॉलेज ,ऑफिस, बाजार, मॉल ,मेट्रो ,ऑटो रिक्शा, टैक्सी सब कुछ बंद है। पर याद रखें, कर्फ्यू हमारे ऊपर है हमारे दिमाग, हमारी सोच और काम करने के जज्बे पर नहीं है। वैसे भी कोरोना कर्फ्यू हमें बहुत कुछ सिखा रहा है ।बस जरूरत है इन सीखों को समझने की।

things to learn in lockdown,lockdown in india,coronavirus in india,mates and me,relationship tips

प्रकृति से छेड़छाड़ सही नहीं

प्रकृति ने दुनिया बनाते हुए तमाम चीजें बनाई, पेड़पौधे, पशुपक्षी, इंसान, हवापानी, मिट्टी जल, फलफूल ,रातदिन । क्या कुछ नहीं दिया कुदरत ने हमें। मगर इंसानों ने अपनी शक्ति और बुद्धि के घमंड में प्रकृति को ही चुनौती दे डाली। नतीजा हमारे सामने है । कोरोना वायरस ने हमें सिखाया है कि प्रकृति के संतुलन को बिगाड़े नहीं तभी हमारी जिंदगी सुरक्षित रहेगी।

जिंदगी अनमोल है

कोरोना वायरस के चंगुल में फंसे बीमार, छटपटाते लोगों को देख कर कहीं न कहीं आप को अपने स्वस्थ शरीर की अहमियत का अहसास जरूर हुआ होगा। जो लोग जराजरा सी बात पर खुद को और दूसरों को मारने पर उतारू हो जाते हैं जरा उन्हें बिना मास्क और सैनिटाइजर के किसी कोरोना मरीज के करीब रहने या हाथ मिलाने को कहें। वे डर कर पीछे हट जाएंगे। क्यों कि कोई भी ऐसा नहीं जिसे अपनी जिंदगी से प्यार नहीं । मौत को इतने करीब देख कर सब के छक्के छूट जाते हैं। बेहतर होगा कि फिर से एक बार अपनी जिंदगी की खूबसूरती को महसूस करें।

things to learn in lockdown,lockdown in india,coronavirus in india,mates and me,relationship tips

सफाई की अहमियत

कोरोना वायरस के खौफ ने लोगों को सफाई की अहमियत सिखा दी है। आज हर शख्स बाहर से आते ही कपड़े बदलता है, हाथ मुंह धोता है, घर की साफसफाई रखता है ,कोई भी सामान बिना धोए यूज नहीं कर रहा। सफाई से जुड़ी ये छोटीछोटी बातें एक्चुअली हमें हमेशा ही ध्यान में रखनी चाहिए। क्यों कि हर तरह की बीमारियों से बचे रहने की पहली शर्त साफ-सफाई ही होती है।

रिश्तों की अहमियत

काम और पढ़ाई की भागदौड़ में हम अपनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते। उन की भावनाओं को महसूस नहीं कर पाते। मगर अभी वक्त है अपने रिश्तो में प्रगाढ़ता लाएं । उन्हें नए नजरिए से देखें। दिलों को जोड़े। कोरोना खौफ के बीच शायद आप समझ गए होंगे कि जिंदगी में अपने कितने महत्वपूर्ण होते हैं।

जो अपने पास है उसकी कद्र करें

हम में से ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रोज ऑफिस जाना और काम करना बहुत बोझ लगता है। मगर आज उन्हीं लोगों से पूछ कर देखें तो उन का जवाब होगा कि बिना काम जिंदगी में कुछ रखा ही नहीं। इतनी बोरियत और इतना खालीपन है। दरअसल जब इंसान अपना काम करता है तभी वह जिंदगी को वास्तविक रूप से महसूस कर पाता है। इसलिए आज के बाद हमेशा अपने काम से प्यार कीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत