न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप के बाद इस तरह संभाले खुद को, हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार

लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 2:57:18

ब्रेकअप के बाद इस तरह संभाले खुद को, हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार

आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन ब्रेकअप हंसी-खुशी तो नहीं हो सकता। जब आप किसी रिश्ते को खत्म करने का फैसला लेते हैं तो वो आपकी जिंदगी का सबसे खराब वक्त होता है। जो गया उसे भूल जाओ।।। सोचो वह आपके लयक ही नहीं था। जी हां, अगर आपके प्‍यार ने आपको धोखा दिया है या फिर कोई बहाना या वजह बता कर वह आपने ब्रेकअप कर गया है, तो उसके पीछे रोने की कोई जरूरत नहीं। हमारे युवाओं को अंदाजा भी नहीं है कि उम्र के इस सबसे अहम समय को वह अक्‍सर किसी के लिए रोने में बिता देते हैं। ब्रेकअप होने के बाद लड़का-लड़की दोनों के लिए वो समय बहुत दर्द भरा होता है। इस समय में ज्यादातर लोगों के लिए खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है और वो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानें।

handling yourself after break up,tips to handle breakup,after breakup tips,mates and me,relationship tips

पुरानी यादों को बाहर निकालें

अगर आप चाहते हैं कि उस लड़की को जल्दी ही दिल और दिमाग से निकाल दिया जाये तो सबसे पहले आपको उससे जुडी साड़ी यांदों को बहार निकल देना चाहिए। अगर आप उससे जुडी हर लम्हों या बातों को याद करेंगे या उसके साथ गुजरे दिन, मूवी से देखकर या उससे जुडी बातों को बार बार याद करेंगे तो इससे आप खुद को ज्यादा परेशान करेंगे और दर्द और ज्यादा बढ़ेगा। हर समय उसके बारे में न सोचकर खुद को दुखी न करे इससे अच्छा रहेगा की आप अपना एक लक्ष्य बनाये और अपने सपनो को पूरा करने के बारे में सोचें।

अपने आस-पास अच्छे दोस्त रखें

अपने दुःख को अपने अंदर रखने से कुछ ठीक नहीं होगा। इमोशंस को अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ शेयर करें। अपने ब्रेकअप के बारे में उनसे बात करें, बात करने से मन का सारा गम बाहर निकलेगा। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। फ्रेंड्स आपको एक नया सकारात्मक एटीट्यूड देने में भी मददगार साबित होंगे।

handling yourself after break up,tips to handle breakup,after breakup tips,mates and me,relationship tips

एहसान जताने की भूल न करे

कई बार लोग ब्रेकअप के बाद भी इस बात की धौंस झाड़ते हैं कि किसी के साथ रिलेशनशिप में रहकर उन्होंने एहसान किया था। इस बात से कोई भी व्यक्ति भड़क उठेगा और उसके मन में फिर कभी आपके लिए सम्मान पैदा नहीं होगा। इसकी बजाये उन्हें एक अच्छा टाइम स्पेंड करने के लिए शुक्रिया कहें तो बेहतर होगा।
तुरंत न करें अपने नए रिश्ते का दिखावा

भले ही आपके जीवन में कोई नया आ गया हो लेकिन उसके बारे में अपने दोस्तों या अपने एक्स के करीबियों से चर्चा न करें। आपने भले ही आगे बढ़ने का फैसला कर लिया हो लेकिन ये आपके एक्स को तकलीफ हो सकती है। संवेदनशील बनें रोमांटिक स्टेटस या फोटो तुरंत सोशल साइट पर अपडेट न करें। अपने नए रिश्ते को सामने लाने के लिए कुछ महीनों का इंतजार जरूर कर लें।

व्यस्त रहें
कभी कभी हमारा दिल अपने आप को अकेला सोचता है और नकारातमक सोच आते रहते हैं। वैसे तो इस दुनिया में जो भी आया अकेला ही आया और अकेला ही जायेगा। लेकिन भगवान् ने सारे रिश्ते बनाए की हम खुश रह सके इसलिए अगर आपको इस झंझट से दूर रहना है तो अपनों के साथ साथ प्यार बातें उसके साथ बिजी रहें। उनकी हेल्प करें। इसके अलावा खुद अपने मनपसंद चीजों को करें जो भी आपको पसंद हो इसमें आप डांस, गाने सुनना, खेलना, खाना पकाना, या मूवी देखना कुछ भी कर सकते हैं। अपने ऑफिस, या कॉलेज के काम में बिजी हो जाना ही आपकी लाइफ के लिए सबसे अच्छा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत