न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन वीक का हर दिन रखता है विशेष मायने, जानें इसके बारे में

तो चलिए, यहां हम आपको बताते हैं, वेलेंटाइन डे से जुड़े इन सात दिनों के बारे में और ये भी कि इनका महत्व क्या है

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 6:27:48

वैलेंटाइन वीक का हर दिन रखता है विशेष मायने, जानें इसके बारे में

फरवरी का महीना हर युवा के लिए बेहद खास होता है।वेलेंटाइन डे तो 14 फरवरी को आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पूरा हफ्ता वेलेंटाइन से जुड़ा होता है और यह सात दिन अपने आप में खास होते हैं।वेलेंटाइन डे अब एक फेस्िटवल बन चुका है। ऐसे में एक सप्ताह पहले ही इस फेस्िटवल की धूम शुरू हो जाती है, क्योंकि उससे भी पहले कई दिन ऐसे होते हैं जब उस दिन भी कुछ ना कुछ खास होता है। जिसमें रोज-डे, प्रपोज-डे, चॉकलेट डे, टेडी बियर-डे, प्रॉमिस डे, हग-डे, किस डे और वैलेंटाइन डे आदि डे सेलिब्रेट किए जाते हैं। ऐसे में अब सिर्फ वेलेंटाइन डे पर प्यार मुहब्बत का इजहार नहीं तोहफे देने का फैशन बन गया है। चाकलेट, फूल, बुके, टेडीबियर जैसे अनेक तोहफे माकेर्ट में सज चुके हैं। तो चलिए, यहां हम आपको बताते हैं, वेलेंटाइन डे से जुड़े इन सात दिनों के बारे में और ये भी कि इनका महत्व क्या है।

seven days associated with valentines day,valentines day,14 february,mates and me,list of days associated with valentine,rose day,propose day,chocolate day promise day,hug day teddy day,kiss day

7 फरवरी (रोज डे)

वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है। वैसे तो प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात का इजहार करता है। लेकिन इस दिन की खासियत यह है कि आप अपने दोस्त, क्रश यहां तक कि दुश्मन के साथ भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसा मुमकिन इसलिए है क्योंकि सफेद से लेकर पीला तक और लाल से लेकर काला तक, हर गुलाब के अलग अलग मायने होते हैं।

8 फरवरी (प्रपोज डे)

जैसा कि नाम के ही जाहिर है कि वैलेंटाइन वीक के दूसे दिन कपल्स एक-दूसरे को प्रपोज़ करते हैं। एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं।अगर आप भी किसी को प्रपोज करने के लिए बेकरार हैं तो यह दिन आपके लिए है। इसके लिए प्रॉपर प्लानिंग कीजिए और अपने दिल की बात जिससे आप कहना चाहते हैं, उससे कहिए। साथ में कोई खूबसूरत सा गिफ्ट यानी तोहफा ले जाना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

9 फरवरी (चॉकलेट डे)


रोज़ डे पर गुलाब देने और प्रपोज़ डे पर प्यार का इज़हार करने के बाद कपल्स 9 फरवरी को एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपना प्यार जताते हैं। स्ट्रेस दूर करना हो या फिर किसी से प्यार का इजहार करना हो, अलग-अलग बहानों से चॉकलेट पिछले 200 सालों से लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना रहा है।अपने रिश्ते में चॉकलेट जैसी मिठास घोलने के लिए ये दिन मनाया जाता है।

seven days associated with valentines day,valentines day,14 february,mates and me,list of days associated with valentine,rose day,propose day,chocolate day promise day,hug day teddy day,kiss day

10 फरवरी (टेडी डे)

दिल और टेडी दोनों नाजुक होते हैं। इसी कोमल एहसास को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए लव कपल्स एक दूसरे को टेडी बियर देते हैं। हालांकि, लड़कियों को यह स्टफ्ड खिलौना ज्यादा पसंद होता है। टेडी को गले से लगाकर सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है। इसलिए टेडी बियर डे पर ज्यादातर लड़के ही लड़कियों को यह गिफ्ट में देते हैं।फरवरी महीने की 10 तारीख को टेडी डे मनाया जाता है।

11 फरवरी (प्रॉमिस डे)

गुलाब, प्रपोज़, चॉकलेट और टेडी देने के बाद आता है प्रॉमिड डे। इस दिन प्यार करने वाले दो लोग एक-दूसरे को ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं। और जब वादा करें तो उसे ताउम्र निभाने का भी संकल्प करें। इसलिए तो इस दिन यानी Promise Day का अपना महत्व है और बहुत खास है। रिश्तों की अपनी अहमियत होती है और इसके लिए वादों का निभाना भी उतना ही जरूरी है।

12 फरवरी (हग डे)


वैलेंटाइन्स वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को 'हग डे' मनाते हैं। यह एक दूसरे को गले से लगाकर प्यार जताने का दिन है। इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जादू की झप्पी के बहाने हमें यह जानने का मौका मिल जाता है कि सामने वाला हमें कितना चाहता है, उसके दिल में हमारे लिए क्या है।

seven days associated with valentines day,valentines day,14 february,mates and me,list of days associated with valentine,rose day,propose day,chocolate day promise day,hug day teddy day,kiss day

13 फरवरी (किस डे)

प्यार के इजहार के लिए जब शब्द नहीं होते तो प्यार भरा एक चुंबन ही काफी होता है।14 फरवरी से एक दिन पहले आता है किस डे। इस दिन कपल्स किस कर अपना प्यार जताते हैं।

14 फरवरी (वैलेंटाइन डे)

भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टी करने का बहाना मिल जाए, इससे बड़ी बात और क्या होगी। ठीक उसी तरह, भले हम प्यार रोज जताते हों, लेकिन उसका जश्न एक दिन तो मनाना बनता है।वैलेंटाइन वही एक दिन है। इस दिन यानी के साथ यह हफ्ता 14 फरवरी को समाप्त होता है। आमतौर पर कपल इस दिन अपने शेड्यूल में से वक्त निकालकर ज्यादा से ज्यादा साथ रहने की कोशिश करते हैं। वादों को निभाने और एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव दोहराया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत