न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रख करें बच्चो की परवरिश, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

इन आसान परेंटिंग टिप्स को अपनाकर आप आसानी से बच्चों की परवरिश कर सकती हैं और खुद को खुश भी रख सकती हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 24 Feb 2020 6:10:30

इन बातों का ध्यान रख करें बच्चो की परवरिश, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

किसी भी माता-पिता के लिए बच्चों की परवरिश सबसे अहम और बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। बच्चों की ज़रूरतें पूरी करना ही ज़रूरी नहीं होता, बल्कि उन्हें पर्याप्त समय भी देना पड़ता है। बच्चों की परवरिश कोई आसान काम नहीं है। आज के अत्याधुनिक युग में तो यह हर किसी के लिए चैलेंज है। सामाजिक स्थितियों को देखें तो आज लोगों में विश्वसनीयता की कमी है। कोई इंसान किसी पर विश्वास नहीं करना चाहता। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ जाती है। इन आसान परेंटिंग टिप्स को अपनाकर आप आसानी से बच्चों की परवरिश कर सकती हैं और खुद को खुश भी रख सकती हैं।

parenting tips,relationship tips,mates and me,tips for upbringing your child

बच्चे के दोस्त बनें

बच्चे का विकास तेजी से होता है, चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक। इसलिए उम्र के हिसाब से बच्चे को समझने की कोशिशि करें। बच्चे की निर्णय क्षमता को विकसित करें। उसका मष्तिस्क ऐसा विकसित हो जिससे उसे आपके साथ किसी भी बात को साझा करने में हिचक ना हो। एक समय आता है जब बच्चे को सच्चे दोस्त की जरूरत होती है। यह वह समय होता है जब बच्चा कॉलेज में पढ़ रहा होता है। यह किसी की जिंदगी का अहम मुकाम होता है। बच्चे को करियर चयन में मदद करना। लक्ष्य प्राप्ति के लिए उसके अंदर जूनून पैदा कर उसे पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने में मदद करें।

ओवर केयरिंग से बचें

बच्चे की देखभाल करते-करते महिलाओं को पता ही नहीं चलता कि वे बच्चे के लिए ओवर केयरिंग हो जाती हैं और हर वक्त उसके साथ बनी रहना चाहती हैं। बहुत सी महिलाएं बच्चे की देखभाल के मामले में किसी पर भरोसा नहीं करतीं हैं, बच्चों के दादा-दादी पर भी नहीं, इससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। अकेले बच्चे की देखभाल करने से जहां महिलाओं को अपने लिए स्पेस नहीं मिल पाता, वहीं बच्चा भी घर-परिवार के दूसरों से लोगों से बातचीत करना सीख नहीं पाता। बच्चे के लिमिटेड एक्सपोजर की वजह से उसकी स्किल्स तेजी से विकसित नहीं होतीं।

parenting tips,relationship tips,mates and me,tips for upbringing your child

अपनी मर्जी कभी न थोपें

आपका बच्चा जो बनना चाहे, उसे वही बनने दें। बच्चे पर अपनी मर्जी कभी न थोपें। जीवन के प्रति आपका जो नजरिया है, उससे अपनी संतान को प्रभावित करने की न सोचें। आपके बच्चे को ठीक वही करने की जरूरत नहीं है, जो आपने अपने जीवन में किया। हो सकता है कि आपका बच्चा अपनी रुचि और समझ से चलकर जीवन में उस जगह तक चला जाए, जिसकी आपने कल्पना तक न की हो।

बचपन से ही बनाएं स्ट्रांग

माना आज का दौर एक बेटी के लिए सेफ नहीं रहा, मगर इसका मतलब यह नहीं कि हम लड़कियों से उनके जीने की हसरत छीन लें। एक पिता ही नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों को चाहिए कि वह अपनी बेटी को अच्छे-बुरे की पहचान करना सिखाएं। अपनी हर बात घर आकर पेरेंट्स को बताएं। अगर कोई तंग करता है तो अपनी मां से जरुर इस बारें में शेयर करे और किसी से डरे नहीं।

बच्चों को गलतियां करने दें

जब बच्चे गलती कर देते हैं तो बहुत सी महिलाएं बच्चों से गुस्सा हो जाती हैं, उन्हें बुरी तरह डांट देती हैं या फिर उन्हें डरा देती हैं। कई बार जाने-अनजाने ऐसी चीजें होने पर बच्चों के मन पर बुरा असर होता है, साथ ही महिलाएं भी इस चीज से स्ट्रेस्ड रहती हैं। बच्चों को परफेक्ट बनाने से ज्यादा उन्हें लाइफ सिचुएशन्स को हैंडल करने में सक्षम बनाना जरूरी है। ऐसे में अगर बच्चे ने कोई सीरियल गलती नहीं की है, तो उसे खुद ही चीजों को हैंडल करने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर