न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किशोरावस्था में कहीं दूर ना हो जाए आपके बच्चे, इन तरीकों से मधुर बनाए रिश्ते

आज इस कड़ी में हम पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों पर ध्यान रखते हुए उनसे रिश्ते मधुर बनाकर रह सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 5:02:29

किशोरावस्था में कहीं दूर ना हो जाए आपके बच्चे, इन तरीकों से मधुर बनाए रिश्ते

माता-पिता का अपने बच्चों से रिश्ता मधुर बना रहे यही सभी की चाहत होती हैं। बचपन से ही पेरेंट्स अपने बच्चों का ध्यान रखते हुए उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि किशोरावस्था के दौरान बच्चों में मानसिक और शारीरिक बदलाव होने लगते हैं जिसकी वजह से पेरेंट्स से थोड़ी दूरियां बनने लग जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों पर ध्यान रखते हुए उनसे रिश्ते मधुर बनाकर रह सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care

खर्च पर ध्यान दें

जब बच्चे किशोरवस्था में जाते हैं, तो उनकी कई ऐसी जरूरतें होती हैं जिनके लिए वो घर से पैसे लेते हैं। बच्चों का अपने माता-पिता से पैसे लेना बुरा नहीं है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि वो पैसे किस काम के लिए मांग रहे हैं, कहीं वो पैसों का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहे, कहीं वो फिजूलखर्ची तो नहीं कर रहे, कहीं वो उन पैसों से कोई गलत चीज खरीदकर उसका सेवन तो नहीं कर रहे आदि। आपको इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए, और जितना जरूरी हो उतने ही पैसे बच्चों को दें।

गलती पर डांटना गलत

जब कोई भी बच्चा किशोरावस्था में पहुंचता है, तो उसमें आत्म-सम्मान की भावना विकसित होने लगती है। ऐसे में अगर आप बच्चे को किसी गलती पर डांटते हैं और वो भी किसी के सामने, तो बच्चे पर इसका काफी गलत असर पड़ता है। साथ ही आपको कोशिश करनी चाहिए कि किसी दूसरे के सामने अपने बच्चे का मजाक भी न बनाएं। गलती किसी से भी हो सकती है। ऐसे में हमें बच्चों को डांटने की जगह पर उन्हें प्यार से उस चीज के अच्छे-बुरे के बारे में बताना चाहिए, और यकीन मानिए डांट से ज्यादा प्यार से समझाना काम कर सकता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care

दोस्तों पर ध्यान रखें

बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होने लगता है, वैसे ही उसके दोस्त भी बनने लगते हैं। अब ये बात तो सभी जानते हैं कि कुछ दोस्त काफी अच्छे होते हैं, तो कुछ दोस्त उतने ही खराब। बच्चों को किशोरावस्था में बुरी संगत जल्दी लग जाती है और इसमें उनके अलावा उनके दोस्तों की संगत पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। इसलिए आपको बच्चे के दोस्तों पर नजर रखनी चाहिए। आपके बच्चे का कौन दोस्त है, वो कहां रहता है, उसकी आदतें कैसी हैं जैसी कई बातों का आपको ध्यान देना चाहिए। ताकि आपका बच्चे सही रहे।

स्पेस दें और भरोसा करें

जब बच्चा किशोरावस्था में पहुंचता है, तो उसके हार्मोंस में बदलाव होने की वजह से वो कई चीजों के बारे में सोचने-समझने के लायक होने लगता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि इस दौरान बच्चों को स्पेस देना चाहिए, न की उन पर लगाम कसकर रखें। इसके अलावा आपको बच्चों पर भरोसा भी जताना चाहिए। आपका बच्चा अगर कहता है कि वो कहीं अकेले जा सकता है या ये काम खुद अकेले कर सकता है आदि। तो आपको अपने बच्चे पर विश्वास करना चाहिए, और उसे वो काम करने देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर