न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड के माता-पिता से पहली मीटिंग होनी चाहिए स्पेशल, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

लड़कों को गर्लफ्रेंड के माता-पिता से पहली मीटिंग में कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 May 2019 5:14:36

गर्लफ्रेंड के माता-पिता से पहली मीटिंग होनी चाहिए स्पेशल, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

हर प्यार करने वालों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत आती हैं अपने पार्टनर के परिवार वालों से मिलना और उन्हें इस रिश्ते के लिए मनाना। जी हाँ, अपने रिश्ते को कामयाब बनाने और उसे शादी तक पहुंचाने के लिए खासतौर से लड़कों को लड़कियों के परिवार वालों को मनाना पड़ता हैं और इसमें उनकी फर्स्ट मीटिंग का सफल होना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में लड़कों को गर्लफ्रेंड के माता-पिता से पहली मीटिंग में कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं की किस तरह लड़के गर्लफ्रेंड के माता-पिता को पहली मीटिंग में इम्प्रेस कर सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

पहली मुलाकात में ही लुभाएं

आप की हरसंभव कोशिश होनी चाहिए कि पहली ही मुलाकात में उन्हें अपने पक्ष में कर पाएं। अपनी प्रेमिका के पिता से मुलाकात से पहले उन के स्वभाव या मिजाज के बारे में उस से पूछताछ कर लें। उन्हें किस तरह के लोग पसंद हैं, यह भी पूछ लें। आप उसी के अनुरूप अपना आचरण और व्यवहार रखें। इसी प्रकार उन की पसंद-नापसंद की भी जानकारी लें। वे किन मुद्दों पर बातचीत करना पसंद करते हैं। यदि यह सब आप को पहले से ही पता हो तो उन से बात करना आसान हो जाएगा और बातचीत रुचिकर भी होगी।

relationship tips,relationship tips in hindi,first meeting with girlfriend parents,parents meeting

पहली मुलाकात में ही बड़बोले न बने

पहली मुलाकात में ही बड़बोले न बनें। न अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने की कोशिश करें। अपनी हैसियत बढ़ाचढ़ा कर पेश न करें। हकीकत में जो है, वही बताएं। यदि आप की आमदनी कम है, तो उसे बढ़ाने के लिए आप के दिमाग में क्या योजना है, उन्हें बताएं। यदि वर्तमान में आप बेरोजगार हैं, तो शादी के बाद परिवार कैसे चलाएंगे, इस बारे में भी उन्हें संतोषजनक जवाब दें ताकि उन्हें अपनी बेटी का हाथ आप के हाथ में देने में कोई परेशानी न हो।

टाइम पर पहुंचे

जब भी पहली मुलाकात फिक्स हो, नियत समय पर पहुंचने की कोशिश करें। लड़के या लड़की के पेरैंट्स को इंतजार कराना ठीक नहीं। अन्यथा यह संदेश जाएगा कि आप वक्त के पाबंद नहीं हैं। आप को उन के समय की कीमत समझनी चाहिए। यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से आप को पहुंचने में विलंब हो रहा हो, तो इस बारे में उन्हें अवश्य सूचित करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,first meeting with girlfriend parents,parents meeting

पहली मीटिंग में ओवरस्मार्ट न बनें

पहली मीटिंग में ओवरस्मार्ट बनने की कोशिश न करें और न ही दब्बू नजर आएं। उन्हें अपनी बेटी के लिए स्मार्ट लड़का चाहिए जो आधुनिक विचारों वाला हो और महिलाओं की इज्जत करता हो। आजकल लड़कियां भी जौब करना चाहती हैं, हो सकता है कि उस के पिता इस संबंध में आप के विचार जानना चाहें कि शादी के बाद आप उसे नौकरी करने देंगे या नहीं। इस बात का उत्तर स्पष्ट व सकारात्मक ही देना चाहिए।

पहनावे पर दें ध्यान

आप को अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देना चाहिए। पोशाक सौम्य होनी चाहिए, भड़कीली नहीं। मौसम के अनुकूल पोशाक हो तो बेहतर अन्यथा आप असहज ही रहेंगे।

साफ-साफ करें बात

बातचीत करते समय यह ध्यान रहे कि आप को उन की बात सुननी है और उन के प्रश्नों के उत्तर देने हैं। प्रश्नों के जवाब सीधे और सपाट होने चाहिएं। घुमाफिरा कर जवाब देने की प्रवृत्ति ठीक नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर